Srii Ganganagar News

Srii Ganganagar News news at the MOMENT
Get your area's current news......

21/07/2026

रायसिंहनगर: खेत की डिग्गी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

रायसिंहनगर के 56 एनपी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से दो भाइयों की जान चली गई।

08/07/2026

रायसिंहनगर में बड़ा रेल हादसा टला

देखिए पूरी खबर

01/07/2026

दोषियों पर गरजा बुलडोजर

13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई वीभत्स घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम उठाया और संबंधित होटल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

श्रीगंगानगर में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन होटलों पर बड़ी कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि इन तीनों होटलों में मासूम बच्ची से अनैतिक काम कराया गया था। इसके बाद प्रशासन ने सभी तीनों होटलों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें गिरा दिया।

ध्वस्त किए गए होटल
बीरबल चौक स्थित खंगर होटल, जिंदल हॉस्पिटल के सामने होटल जॉय इन और ऑडी मोटर्स के पास स्थित होटल सफायर को ध्वस्त किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए कड़ी कार्रवाई की। होटलों को ध्वस्त कर दोषियों के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया है।

23/05/2026

*रायसिंहनगर में बारात की कार का भीषण एक्सीडेंट, 2 की जान गई*

रायसिंहनगर के खिचिया मोड़ पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रावला मंडी से आ रही बारात की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंजन टूटकर दूर खेत में जा गिरा।

इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रायसिंहनगर और समेजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

15/05/2026

*पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े*

पेट्रोल-3.25 व डीजल-3.01 रूपए महंगा. बढ़ी दरें आज सुबह 6 बजे से लागू.

03/04/2026
31/03/2026

रायसिंहनगर में भव्य शोभा यात्रा,🙏

रायसिंहनगर आज पूरी तरह बजरंगबली के रंग में रंगा नजर आया। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सिद्ध पीठ श्री झांकी वाले बालाजी मंदिर से एक बेहद शानदार शोभायात्रा निकाली गई। गुरुजी श्री प्रेम जी अग्रवाल की मौजूदगी में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा और पूरे रास्ते जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दी।

शोभायात्रा में सजी मनमोहक झांकियां और भजनों की धुन ने सबका मन मोह लिया। शहरवासियों ने जगह-जगह फूलों की बारिश कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। उत्सव अभी थमा नहीं है, क्योंकि आने वाले दिनों में अखंड राम नाम संकीर्तन और 1100 सामूहिक सुंदरकांड पाठ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन होने बाकी हैं। 🚩🙏✨

Icc ranking मे भारत का दबदबा जारीईशान किशन ने दी अभिषेक शर्मा को टक्करसंजू सैमसन ने भी लगाई 18 स्थान की छलांग ,अब 22वें ...
11/03/2026

Icc ranking मे भारत का दबदबा जारी
ईशान किशन ने दी अभिषेक शर्मा को टक्कर
संजू सैमसन ने भी लगाई 18 स्थान की छलांग ,अब 22वें रैंक पर

7 मार्च 2026 से रसोई गैस सिलेंडर ₹ 60 महंगा
07/03/2026

7 मार्च 2026 से रसोई गैस सिलेंडर ₹ 60 महंगा

Address

Sri Ganganagar

Telephone

9610410069

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Srii Ganganagar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share