31/08/2018
आखिर कानून व्यवस्था को धत्ता बताते चोरों ने बोला कई दुकानों पर धावा - स्वामी दयानन्द मार्ग की दुकानों मेँ चोरी, पुलिस रात भर अलर्ट थी शहर मेँ, फिर भी हो गई चोरियां
श्रीगंगानगर। शहर के जिस जाने माने व्यक्ति जयदीप बिहाणी को गैंगस्टर की धमकियों के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है, उसी के मकान के पास रात को अनेक दुकानों पर चोरी हो गई। इतना ही नहीं कॉलेज चुनावों के मद्देनजर पुलिस रात पर अलर्ट थी, फिर भी मुख्य बाजार मेँ हुई इस घटना ने व्यापारियों मेँ एक बार तो हड़कंप मचा दिया है।
वही आज सुबह जैसे ही दुकानें खुलनी आरंभ हुई, चोरी की घटनाओं का पता लगना शुरू हो गया। एक, दो नहीं बल्कि कई दुकानों पर चोरों ने घुसपैठ की। स्वामी दयानन्द मार्ग पर विनोद ट्रेडिंग कंपनी के सामने से लेकर जयदीप बिहाणी वाली गली से पहले तक पूर्व की ओर खुलती दुकानों मेँ से अनेक दुकानों पर चोरी की होने की प्रारम्भिक जानकारी मिली है। किस किस दुकान पर कितना सामान और नकदी चोरी हुई, इस बारे मेँ अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। एक जगह दो दुकानों के बीच खाली जगह है, वहां एक सीढ़ी मिली है, जो एक दुकान से दूसरी दुकान पर जाने के काम मेँ ली गई मालूम होती है। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुँच गए हैं। वे अपनी ओर से जांच पड़ताल मेँ जुटे हैं। फोरेंसिक जांच टीम भी जरूरी निशान लेने और जांच मेँ मदद करने के लिए मौके पर आ गई है। अभी व्यापारी नेताओं की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लोगों को अचरज इसी बात का है कि जिस शहर मेँ आधी रात तक पुलिस का गाडियाँ राउंड लगा रही थी। गली मोहल्ले मेँ आधी रात को भी खुली दुकानें बंद करवा रही थी, तब भी मुख्य बाजार मेँ चोरी की घटना हो गई। मौके पर डॉग स्क्वायड बुलाने की बात की जा रही थी। व्यापारी नेता भी पहुँचने लगे थी। बताते हैं कि दुकानों ने नकदी चोरी हुआ है।