24/04/2026
IndiGo की एक फ्लाइट को दिल्ली से जम्मू जाना था, लेकिन वह अमृतसर पहुंच गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट में मौजूद एक महिला यात्री ने वीडियो बनाकर अपनी नाराज़गी जाहिर की। उसने कहा कि “हमसे बाद में उड़ने वाली फ्लाइट्स भी जम्मू पहुंच चुकी हैं, जबकि हमें अब तक गंतव्य तक नहीं पहुंचाया गया।” इस घटना के बाद फ्लाइट में हंगामे की स्थिति बन गई और यात्रियों ने इंडिगो के खिलाफ नाराज़गी जताई। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें सही जानकारी नहीं दी जा रही थी और वे काफी देर तक असमंजस की स्थिति में रहे।