Rajasthan ki aawaj

Rajasthan ki aawaj rajasthan

पंचायत चुनाव करवाने वाली तारीख का पूरा एक महीना बाकी पर हर तरफ शांति।
15/03/2026

पंचायत चुनाव करवाने वाली तारीख का पूरा एक महीना बाकी पर हर तरफ शांति।

15/03/2026

ज्ञानचंद यादव चूरू के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्तः

हरियाणा के मूल निवासी, जल्द संभालेंगे पदभार

चूरू जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है राजस्थान के आईपीएस अधिकारी ज्ञानचंद यादव को चूरू का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा एसपी जय यादव का स्थान लेंगे, जिनका डीग में पदोन्नति के बाद तबादला हो गया है। ज्ञानचंद यादव जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

मूल रूप से #हरियाणा के निवासी ज्ञानचंद यादव को राजस्थान पुलिस के अनुभवी अधिकारियों में गिना जाता है। उन्होंने जालौर और झुंझुनूं जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया है, जहां उनकी कार्यशैली को प्रभावी माना गया है।

अपने करियर में, #ज्ञानचंद यादव ने कई गंभीर अपराधों, जिनमें ब्लाइंड मर्डर और बड़ी डकैती की घटनाएं शामिल हैं, का त्वरित खुलासा किया है। उनकी पहचान अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी दक्षता के लिए है।

चूरू जिले की सीमा हरियाणा से सटी हुई है, जिससे तस्करी और अवैध गतिविधियों का जोखिम रहता है। हरियाणा के मूल निवासी होने के कारण, ज्ञानचंद यादव को इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और चुनौतियों की बेहतर समझ है, जिससे इन #गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।

13/03/2026

एक नगर में एक युवा व्यवसायी की हत्या हुई। हत्या से कुछ दिन पहले उसने अपने प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया था, जिसमें 5678 लोग भोजन करने आए थे। उसकी हत्या के विरोध में 278 लोग भी नहीं थे।

13/03/2026

Churu लव मैरिज व लिव इन रिलेशनशिप पर रोक लगाने की तैयारी ? अगले विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाना प्रस्तावित- पुसाराम गोदारा, रतनगढ विधायक

12/03/2026

मुन्नीराम हत्याकांड मामला, कोर्ट ने पीसी रिमांड पर चल रहें आरोपी सुभाष और लेखराम को भेजा जेल

   #बीदासर: शादी की खुशियों में छाया मातमसड़क हादसे में दूल्हे के भाई सहित एक फोटोग्राफर की मौत, एक घायल।
11/03/2026

#बीदासर: शादी की खुशियों में छाया मातम

सड़क हादसे में दूल्हे के भाई सहित एक फोटोग्राफर की मौत, एक घायल।

शिक्षक केवल पुस्तकों का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह अपने विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने वाला मार्गदर...
10/03/2026

शिक्षक केवल पुस्तकों का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह अपने विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने वाला मार्गदर्शक भी होता है। जब कोई शिक्षक अपने विद्यार्थियों को हवाई यात्रा करवाता है, तो वह केवल एक सैर नहीं होती, बल्कि उनके जीवन के अनुभवों को विस्तृत करने का एक अनूठा अवसर बन जाती है।
हवाई जहाज़ में बैठना बहुत से बच्चों के लिए एक सपना होता है। विशेषकर ग्रामीण या साधारण परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अनुभव किसी चमत्कार से कम नहीं होता। जब शिक्षक अपने प्रयासों से बच्चों को हवाई यात्रा करवाते हैं, तो वे उनके मन में नए सपनों और संभावनाओं का द्वार खोल देते हैं। बच्चे आसमान से धरती को देखकर विज्ञान, भूगोल और आधुनिक तकनीक के प्रति अधिक जिज्ञासु बनते हैं।
ऐसे शिक्षक विद्यार्थियों को यह संदेश देते हैं कि दुनिया बहुत बड़ी है और यदि मन में लगन हो तो कोई भी ऊँचाई प्राप्त की जा सकती है। हवाई यात्रा बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाती है और उन्हें यह महसूस कराती है कि वे भी बड़े सपने देख सकते हैं।
इसके अलावा यह यात्रा बच्चों को अनुशासन, समय प्रबंधन और नई जगहों के प्रति सम्मान जैसे गुण भी सिखाती है। हवाई अड्डे की व्यवस्था, सुरक्षा प्रक्रिया और विमान की तकनीक को देखकर विद्यार्थियों का ज्ञान भी बढ़ता है।
अंततः कहा जा सकता है कि जो शिक्षक अपने विद्यार्थियों को हवाई यात्रा का अवसर देते हैं, वे केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके जीवन को नई दिशा भी देते हैं। ऐसे शिक्षक वास्तव में विद्यार्थियों के भविष्य को ऊँची उड़ान देने वाले सच्चे प्रेरणास्रोत होते हैं।
लेखक Bidasar Shriram अध्यापक व मनोविज्ञान आलेखकर्ता महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रताऊ
राजेन्द्र ढ़ाका लोरोली

10/03/2026

खून की होली होटल हत्याकांड,शायद बीदासर पुलिस 8 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपीयों व हत्यारों को नहीं पकड़ पाई क्या वजह रही शायद आरोपीयों को राजनैतिक सपोर्ट मिल रहा है या पुलिस की मिलीभगत।आज भाजपा की सरकार है भाई मुनीराम जी भी भाजपा के BLA 2 भी रहे व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे क्या संतोष मेघवाल, अभिनेश महर्षि,राजेंद्र राठौड़ की कोई प्रतिक्रिया ना आना शायद भाजपा को कमजोर करना होगा आने वाले चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा ।रही बात प्रशासन की तो जल्दी SH 20 चक्का जाम व धरना दिया जाएगा । Churu Police
Rajendra Rathore Rahul Kaswan Rajasthan Police CMO Rajasthan Santosh Meghwal BJP Rajasthan @हाइलाइट

बीदासर में होली की रात होटल मालिक के साथ खेली खु/न की होली:- 25 फरवरी से रची गई थी साजिश,02 मार्च को दिया अंजाम,आर-पार क...
10/03/2026

बीदासर में होली की रात होटल मालिक के साथ खेली खु/न की होली:- 25 फरवरी से रची गई थी साजिश,02 मार्च को दिया अंजाम,आर-पार की लड़ाई के मूड मे थे बदमाश !

#बीदासर। कस्बे में होली की रात होटल मालिक मुनी मंडा की फायरिंग कर ह/त्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। डीएसपी नेमीचन्द चौधरी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीसी रिमांड पर चल रहे आरोपी सुभाष गोदारा और लेखराज कड़वासरा ने पूछताछ में बताया कि ह/त्या की साजिश 25 फरवरी से रची जा रही थी। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड देवीसिंह बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार देवीसिंह ने राजाराम और धनाराम को इस वारदात के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया था। हालांकि भुगतान की सटीक राशि का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम आखिर कहां से आई।

जांच के दौरान रुपयों के लेन-देन और प्लानिंग में इस्तेमाल की गई एक आई-20 कार को जब्त किया गया है। वहीं घटना के दिन सुभाष गोदारा और लेखराज ने होटल व मुनीराम की रेकी के लिए जिस कैम्पर गाड़ी का उपयोग किया था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि मास्टरमाइंड देवीसिंह ने पहले ही अपनी बचाव की योजना बना ली थी। उसने साथियों से कहा था कि वह 2 तारीख को दिन में हरियाणा या दिल्ली के किसी पुलिस थाने में खुद को बंद करवा लेगा, जबकि राजाराम और अन्य लोग रात खुन की होली खेलेगे।इस तरह वह खुद भी बच जाएगा और बाकी आरोपी भी बच निकलेंगे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि देवीसिंह कहीं हरियाणा या किसी अन्य राज्य में अपने नाम या किसी दूसरे नाम से हिरासत में तो नहीं है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि धनाराम को जो कैम्पर गाड़ी दिलाई गई थी, वह देवीसिंह और कमल खेरिया ने दिलवाई थी। गाड़ी लेने के लिए कमल खेरिया ही धनाराम के साथ सुजानगढ़ गया था। धनाराम ने कुछ किस्तें जमा भी करवाई थीं, लेकिन करीब 14 जनवरी के आसपास देवीसिंह ने उसे किस्तें भरने से मना कर दिया था। उसने कहा था कि यह आर-पार की लड़ाई है और इसमें उसकी जान भी जा सकती है, इसलिए किस्तों में पैसे खर्च करने का कोई फायदा नहीं है। मरने के बाद वैसे भी गाड़ी फ्री हो जाएगी ।

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि सोमवार को चार दिन की पीसी रिमांड पर चल रहे आरोपी सुभाष गोदारा और लेखराज कड़वासरा को बीदासर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत 11 मार्च तक पीसी रिमांड दे दी।

बीदासर में होटल मालिक ह/त्याकांड: हत्या में रेंकी के आरोपियों की पीसी रिमांड 11 मार्च तक बढ़ीबीदासर । बीदासर कस्बे में ह...
09/03/2026

बीदासर में होटल मालिक ह/त्याकांड: हत्या में रेंकी के आरोपियों की पीसी रिमांड 11 मार्च तक बढ़ी

बीदासर । बीदासर कस्बे में होली की रात्रि मे “खु/न की होली खेलने” के उद्देश्य से होटल में घुसकर फायरिंग कर होटल मालिक की ह/त्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच जारी है। इस मामले में ह/त्या से पहले रेंकी करने व प्लानिंग करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों की पीसी रिमांड अदालत ने बढ़ा दी है।

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि सोमवार को चार दिन की पीसी रिमांड पर चल रहे आरोपी सुभाष गोदारा और लेखराज कड़वासरा को बीदासर न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों की पीसी रिमांड 11 मार्च तक बढ़ा दी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। रिमांड के दौरान पुलिस मामले से जुड़े सबूत जुटाने और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका के बारे में भी जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि बीदासर में होटल में घुसकर की गई फायरिंग में होटल मालिक मुनीराम मंडा की ह/त्या कर दी गई थी, और भीखाराम खेरिया,श्रवण मंडा और प्रभुराम प्रजापत घायल हो गए थे ।जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

Share With Your Friends 🤌🏻


सूर्य कुमार यादव ने 2026 में यह खिताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया है
09/03/2026

सूर्य कुमार यादव ने 2026 में यह खिताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया है

Address

Sujangarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan ki aawaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rajasthan ki aawaj:

Shortcuts

Share