06/11/2025
सुजला टेलेंट हंट के तहत जसवन्तगढ में वाॅलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन
जसवन्तगढ। स्थानीय लक्ष्य वाॅलीवाल एकेडमी में बुधवार सुबह सुजला टेलेंट हंट के तहत जिला स्तरीय वाॅलीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्थान जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र कीलक ने फीता काट कर और पहली सर्विस करके किया। आयोजन समिति के आसिफ राइन और आमिर सर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 19 में 8 टीम गर्ल्स और 8 टीम बाॅयज कुल सौलह टीम भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा, पत्रकार अमित प्रजापत, राजस्थान टेनिस बाॅल संघ के अध्यक्ष देवेश शर्मा, राजस्थान चाॅक बाॅल खेल संघ के सचिव अनिल मोठ , शिक्षाविद् अंजनीकुमार सारस्वत और समाजसेवी श्यामसुंदर सोनी थे। आगन्तुकों का स्वागत अजय कुमार सोनी, आसिफ, आमिर, विक्रम शर्मा ,पुनीत कुमार बरनेला, विक्रम शर्मा, रामसिंह, मोहित कुमार बोहरा, कृष्ण गोपाल स्वामी आदि ने दुपट्टा पहना कर किया। कार्यक्रम का संचालन एकेडमी के संचालक विक्रम सिंह ने किया।