22/05/2026
भागलपुर के नाथनगर से लापता हुई पांच मासूम बच्चियां पटना से सुरक्षित बरामद कर ली गई हैं। सभी बच्चियां ट्रेन के माध्यम से पटना पहुंची थीं। फिलहाल GRP ने पांचों बच्चियों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बच्चियों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच है। सभी आपस में अच्छी दोस्त हैं और एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे इनके अचानक लापता होने की खबर से परिवारों में चिंता और भय का माहौल बन गया था, लेकिन अब सभी बच्चियां सुरक्षित हैं।
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता, सतर्कता और मेहनत के साथ बच्चियों को सुरक्षित बरामद करने वाले सभी पुलिसकर्मियों का दिल से आभार।
आपकी तेज कार्रवाई ने पांच परिवारों की उम्मीद और विश्वास को टूटने नहीं दिया।
एक मां-बाप के लिए उनकी संतान से बढ़कर कुछ नहीं होता, और ऐसे समय में आपकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी ने यह साबित किया है कि वर्दी केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक भी है।
ऐसे समर्पित वर्दीधारियों पर पूरे बिहार को गर्व है। 🙏
धन्यवाद