29/01/2026
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगा दी है. इसे लेकर CJI सूर्यकांत ने नए नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा हमने जातिविहीन समाज की दिशा में कितना कुछ भी हासिल किया है, क्या अब हम उल्टी दिशा में चल रहे हैं?
-आप SC/ST स्टूडेंट्स के लिए अलग हॉस्टलों की बात कर रहे हैं, ऐसा मत कीजिए, आरक्षित समुदायों में भी ऐसे लोग हैं जो समृद्ध हो गए हैं, कुछ समुदाय दूसरों की तुलना में बेहतर सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं.
-इसके अलावा कहा कि नियमों की भाषा को स्पष्ट और संतुलित बनाने के लिए एक्सपर्ट को इस पर विचार करना चाहिए, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके.
-पहली नजर में हमें लगता है कि नियमों की भाषा अस्पष्ट है, इसका दुरुपयोग हो सकता है. नियमों की भाषा को स्पष्ट और संतुलित बनाने के लिए एक्सपर्ट को इस पर विचार करना चाहिए, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके. इसे लेकर केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस दिया गया है और 19 मार्च तक जवाब होगा.
-इसके अलावा कहा कि इस एक्ट के लागू होने से समाज में विभाजन होगा, जिसके नतीजे खतरनाक होंगे समाज के लिए, ये कहते हुए उन्होंने रोक लगा दिया है.