ALS Sankhnad Sultanpur

ALS Sankhnad Sultanpur �ALS Shankhnad Sultanpur
�सुल्तानपुर की बुलंद आवाज़
�खबरों का महायुद्ध
�Follow me... breaking news

17/08/2026

jai ho ....

कानपुर के अनवरगंज में 16 रुपये में कपड़े बेचने के ऑफर के बाद हजारों लोगों की भीड़ जुट गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। 15 अग...
17/08/2026

कानपुर के अनवरगंज में 16 रुपये में कपड़े बेचने के ऑफर के बाद हजारों लोगों की भीड़ जुट गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। 15 अगस्त की रात दुकानदार ने बेटे के जन्मदिन पर 16 मिनट के लिए 16 रुपये में सूट, जींस और शर्ट देने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। पुलिस के मुताबिक, करीब 3-4 हजार लोग पहुंचे और कई लोग घायल हुए। मामले में दुकानदार और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।

17/08/2026

BJP रमेश मिश्रा की कावड़ यात्रा उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय

16/08/2026

15/08/2026
*ब्रेकिंग लंभुआ**लम्भुआ तहसील प्रांगण में बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न*  *जिलाधिकारी ने किया शिलान्या...
15/08/2026

*ब्रेकिंग लंभुआ*

*लम्भुआ तहसील प्रांगण में बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न*

*जिलाधिकारी ने किया शिलान्यास,श्रद्धालुओं में हर्ष*

*लम्भुआ, सुलतानपुर।* पावन श्रावण मास में शनिवार को तहसील लम्भुआ में प्रस्तावित बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर का भूमि पूजन बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम जिलाधिकारी सुल्तानपुर इन्द्रजीत सिंह के कर कमलों द्वारा तहसील प्रांगण में शनिवार की शाम सम्पन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई और मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई।
इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ धर्मार्थ कार्य समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से लम्भुआ क्षेत्र में भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में सीडीओ विनय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं प्रशासन,उप जिलाधिकारी प्रीति जैन,तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी,नायब तहसीलदार अभय राज पाल व राजस्व विभाग समेत बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

2027 के चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी, मऊ में सवर्ण वोटों को साधने की कवायद तेजमऊ: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर...
11/08/2026

2027 के चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी, मऊ में सवर्ण वोटों को साधने की कवायद तेज

मऊ: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। यूजीसी और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज में उठे विरोध के बीच अब राजनीतिक दल इस वर्ग को साधने की दिशा में भी कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

मऊ जिले की विधानसभा सीटों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। एक ओर बहुजन समाज पार्टी ने जिले की दो विधानसभा सीटों पर दलित और राजपूत समाज से जुड़े चेहरों को मैदान में उतारकर अपने सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है। वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने घोसी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और वरिष्ठ सपा नेता रहे दिवंगत सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को प्रत्याशी बनाकर बड़ा सियासी दांव चला है।

सुजीत सिंह को आगे करने के पीछे सपा की रणनीति को दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह की राजनीतिक विरासत और उनके प्रति सहानुभूति को अपने पक्ष में करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही, इस फैसले के जरिए पार्टी PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण के साथ सवर्ण समाज के बीच भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करती नजर आ रही है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की ओर से घोसी सीट पर सुजीत सिंह के नाम पर मुहर लगाए जाने के बाद क्षेत्र की सियासत और गर्मा गई है। अब देखना होगा कि 2027 के चुनाव में मऊ की राजनीति में जातीय और सामाजिक समीकरण किस करवट बैठते हैं और सपा, बसपा समेत अन्य दलों की रणनीति मतदाताओं को कितना प्रभावित कर पाती है। #अखिलेश

11/08/2026

मायावती का युवाओं को संदेश: छात्र और नौजवान खुद को अकेला न समझें, Gen-Z के साथ खड़ी है बसपा

11/08/2026

👉मुख़्तार अंसारी का नाम लेकर बाहुबली बृजेश सिंह पर सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने दिया बड़ा बयान l

सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह के दो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, फीस में छूट की सिफारिश से लेकर वाहन पास तक चर्चासुल्तानपुर...
11/08/2026

सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह के दो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, फीस में छूट की सिफारिश से लेकर वाहन पास तक चर्चा

सुल्तानपुर: भाजपा विधायक विनोद सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। विधायक से जुड़े दो पत्र सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सियासी और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

वायरल हो रहे एक पत्र में विधायक ने लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास (BBD) यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट से एक छात्रा की पीएचडी (लॉ) की फीस में 50 प्रतिशत की छूट देने का अनुरोध किया है। पत्र के मुताबिक, छात्रा ने सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया है। छात्रा के पिता ने स्वास्थ्य और पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए आर्थिक राहत के लिए आवेदन किया था।

विधायक ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से छात्रा की तीन वर्षों की पीएचडी फीस में 50 प्रतिशत की कमी करने की सिफारिश की है।

वहीं, विधायक से जुड़ा दूसरा पत्र उत्तर प्रदेश विधानसभा के सचिव को लिखा गया बताया जा रहा है, जिसमें तीन वाहनों के पास जारी किए जाने का उल्लेख है। दोनों पत्र सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

हालांकि, वायरल पत्रों को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में पत्रों की प्रामाणिकता और उनके संदर्भ में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Address

Sultanpur
228001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ALS Sankhnad Sultanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share