gaur ki aavaj

gaur ki aavaj gaurkiaavaj

29/07/2026

*जनपद सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, 2 गिरफ्तार । बदमाशों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, कारतूस, गोकशी का सामान और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद-*"दिनांक 29 जुलाई, थाना अखंड नगर, जनपद सुल्तानपुर में SHO अखंड नगर को सूचना प्राप्त हुई कि गौकश का एक गैंग सक्रिय है क्षेत्र में, जिस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ घेराबंदी की गई।नेमपुर की तरफ से गैंग के आने की सूचना मिली, जिस पर कुंदाभैरवपुर के बाईपास पर घेराबंदी की गई। दो मोटरसाइकिलों पर 5 बदमाश गौकश नेमपुर की तरफ से आते हुए दिखाई दिए, जिस पर पुलिस ने रोका-टोका तो बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई।आत्मरक्षार्थ हेतु पुलिस ने संयमित फायरिंग की गई, जिसमें अब्दुल सलाम निवासी प्यारेपुर हाजी, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर मुठभेड़ में घायल हुआ है तथा उसका साथी रियाज जो चांदा थाने का ही निवासी है, जिन पर गौकशी के पूर्व से मुकदमे हैं, यह गिरफ्तार हुआ है । 3 बदमाश भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को उपचार हेतु CHC अखंड नगर पर लाया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। इनके कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस और मांस काटने का सामान और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम द्वारा दी गयी बाइट-*

28/07/2026

*"28 जुलाई 2026 को जितेन्द्र सिंह निवासी बांसी कुड़वार, जो कि विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी थे, सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। तभी पैगापुर के पास एक नीलगाय के सामने आ जाने से टक्कर हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके पश्चात उन्हें जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया, जहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिजनों को इसके संबंध में सूचना दी गई एवं स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई एवं पीएम (पोस्टमार्टम) के लिए बॉडी को भेज दिया गया है। इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है एवं मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।" के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय महोदय श्री आशुतोष कुमार द्वारा दी गयी बाइटः-*

28/07/2026

आज दिनांक 28-07-2026 को समय करीब 10:00 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौसा मंडा स्थित हनुमान मंदिर से चंद्रभान वर्मा (उम्र 56 वर्ष) पुत्र राम उजागिर वर्मा, निवासी खटवन थाना गोसाईंगंज, जनपद सुल्तानपुर—पूजा-पाठ करके बरौसा-बेलहरी मार्ग क्रॉस कर रहे थे।उतने ही में एक मोटरसाइकिल वाले ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। मोटरसाइकिल चालक का नाम मोनू यादव पुत्र सोनू, निवासी ग्राम असवान, थाना लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर है।दोनों को इलाज के लिए CHC जयसिंहपुर भेजा गया, जहाँ चंद्रभान वर्मा को चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया और मोनू यादव का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस उपस्थित है एवं पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम करा लिया गया है। अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, विवेचना की कार्यवाही एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मौके पर शांति व्यवस्था है, यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।" के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर महोदय श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा दी गयी बाइटः-

*दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र* 4
12/07/2026

*दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र* 4

*दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र*
12/07/2026

*दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र*

*दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र* 2
12/07/2026

*दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र* 2

*दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र* 1
12/07/2026

*दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र* 1

11/07/2026

अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल राहगीर समेत दो की मौत
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर ओडौली तहसील मुख्यालय के पास शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार और पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक सुरक्षित बच गया। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी शिव बालक (36) अपने साथी शिवम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी अनियंत्रित बाइक पैदल जा रहे ओडौली अठैसी निवासी बम्बहादुर यादव (36) से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बम्बहादुर दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और धान की रोपाई कराने गांव आए थे। शिव बालक मोटरसाइकिल मरम्मत कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रभारी कोतवाल विवेक राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र 4
11/07/2026

दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र 4

दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र 3
11/07/2026

दैनिक गौर की आवाज समाचार पत्र 3

Address

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
Sultanpur
228001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when gaur ki aavaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to gaur ki aavaj:

Shortcuts

Share