News Height 24

News Height 24 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News Height 24, Media/News Company, Sultanpur.

Important News this week ..
10/03/2026

Important News this week ..

जरुरतमंदो को सभी जानकारी देने का प्रयास करें. किसी का भला हो इससे अच्छा और क्या. जय राधा माधव
02/03/2026

जरुरतमंदो को सभी जानकारी देने का प्रयास करें. किसी का भला हो इससे अच्छा और क्या. जय राधा माधव

16/02/2026

रामदासपुर मझौली ( बीकापुर ) मे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण मे आने वाली यह बिल्डिंग 200मीटर दूर खिसकाई जा रही है। जिले का पहला अत्याधुनिक मशीनी काम

19/01/2026
15/01/2026

बाराबंकी के बारा टोलप्लाजा पर टोलकर्मियों ने गाडी निकालने कि बहस पर एक प्रयागराज के वकील रत्नेश को जमकर पीटा. एफआईआर दर्ज... इसीलिए टोल कर्मी अक्सर पीटे जाते हैँ. जो उचित हैँ 👍

13/01/2026

🌹महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कभी सड़कों पर माला बेचकर गुज़ारा करने वाली मोनालिसा अब बन चुकी हैं स्टार।
बताया जा रहा है कि मोनालिसा की पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' बहुत जल्द रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिलहाल मोनालिसा अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और खबर है कि वह इन दिनों हेलिकॉप्टर से यात्रा कर रही हैं। इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा अब करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं।
सोचिए ज़रा… जिस लड़की ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह इस मुकाम तक पहुंचेगी, आज उसी पर किस्मत इस कदर मेहरबान हो गई है। इसे कहते हैं किस्मत का खेल… और मेहनत का फल।
फिलहाल मोनालिसा की कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

04/12/2025

*कोडीन कफ सिरप कांड का काला सच*

हैवानियत की फैक्ट्री खुली और चाटुकारों ने आरती की थाली उठा ली

उत्तरप्रदेश।
कोडीन कफ सिरप कांड ने मानवता की लाश को बीच चौराहे पर रखकर पूरे सिस्टम से पूछा है कहाँ सोये थे तुम और किस कीमत पर?
नशे के कारोबार में लिप्त हैवानों ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि समाज का चेहरा शर्म से ज़मीन में धँस गया। आश्चर्य तो यह है कि कांड की वीभत्सता देखकर भी कुछ “महान” नागरिक इन बाहुबलियों के चरणों में फूल-माला लेकर खड़े दिखाई देने लगे। जाहिर है जिसे शक्ति का नशा चढ़ जाए, उसे समाज का नशा-बर्बादी दिखाई कहाँ देता है।
इन समर्थकों की सोच देखकर लगता है जैसे इंसानियत मर चुकी है, और बचा है सिर्फ लाभ और डर का धंधा।
कांड घर में न हुआ, इसलिए दर्द भी नहीं हुआ।
कभी इनके घर लपटें पहुँचें, तब शायद इनको समझ आये कि अपनों को खोने का दुःख क्या होता है।

*लक्ज़री गाड़ियों का काफिला, मेहनत से कम, धंधों से ज़्यादा*

किसी की मेहनत की कमाई से इतनी लक्ज़री गाड़ियाँ नहीं आती।
लेकिन यहाँ तो काफिले ऐसे निकल रहे हैं जैसे ईमानदारी ने खुद resign देकर भगा दिया हो।
और जनता भी ताली बजाती है क्योंकि हम अभी भी “ये ठाकुर है”, “ये बाभन है”, “ये यादव है”, "ये मुस्लिम हैं" की चादर में लिपटे पड़े हैं, जबकि सच्चाई यह है कि
हैवानियत की कोई जाति नहीं होती। नशे के कारोबारियों की कोई बिरादरी नहीं होती। सब एक ही नाली के कीड़े होते हैं, बस फर्क इतना है कि किसी ने सोने की नाली बनवा ली है और किसी ने कच्ची।

*सरकार और सिस्टम चुप्पी की जिम्मेदारी कौन लेगा?*

यह कांड सिर्फ अपराधियों का नहीं, बल्कि उस सिस्टम का भी है जो
देखकर भी अनदेखा करता है, जानकर भी मौन रहता है और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ सख्त बयान देकर पल्ला झाड़ लेता है।
सरकारें बदलती रहती हैं,
लेकिन अपराधियों को मिलने वाला संरक्षण कभी नहीं बदलता। अगर यही संरक्षण न मिलता तो
नशे की इतनी बड़ी फैक्ट्री कोई माँझी पुल के नीचे नहीं चला पाता।
आज का भारतीय समाज नशे के धंधे से उतना डरता नहीं, जितना बाहुबलियों की नाराज़गी से डरता है।
और सरकारें उतनी सक्रिय नहीं, जितना सोशल मीडिया पर एक्टिव होने का दिखावा करती हैं।
कोडीन कांड ने बता दिया
कीड़े सिर्फ नाली में नहीं होते, कुछ कुर्सियों और कुछ चौराहों पर भी पलते है। *नीरज तिवारी*

02/12/2025

जवाहर छात्रावास जहाँ टाइल्स टूटती हैं, पर भ्रष्टाचार नहीं

सुल्तानपुर। जवाहर छात्रावास में रेनोवेशन के नाम पर इन दिनों ऐसा स्वर्गिक निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे देखकर ताजमहल का निर्माण भी शायद शर्मिंदा हो जाए। टाइल्स बिल्कुल ठीक थीं, लेकिन संतोषजनक चीजें सरकारी परियोजनाओं में किसे रास आती हैं? इसलिए उन्हें तोड़कर ग्रेनाइट लगाने का निर्णय लिया गया है। जनता कहती है “पैसा है तो चकाचक चमकना चाहिए, चाहे शौचालय में पानी रहे या न रहे!
सूत्र बताते हैं कि शौचालय बदबू से कराह रहे हैं, जल निकासी अपने भाग्य पर रो रही है और फर्नीचर तो जैसे तपस्या में लीन है कहीं है ही नहीं। लेकिन नहीं, इन छोटी-मोटी चीज़ों पर ध्यान देने से विकास की चमक फीकी पड़ जाती है। सरकारी धन है, खर्च होना चाहिए… चाहे तर्क मर जाए!
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिशाषी अभियंता और जेई ठेकेदारों के साथ मिलकर विकास का नहीं, विकास की आड़ में अवसरों का निर्माण कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जब अधिशाषी अभियंता से बात करने की कोशिश की गई, तो साहब अपने प्रिय ठेकेदारों की सुरक्षा कवच में इस कदर घिरे थे कि सवाल पूछना भी राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध जैसा प्रतीत होता। जवाब भी वही गोलमोल, लचीला और सरकारी शैली में प्रमाणित।
कागज़ों में रेनोवेशन का बजट लगभग 45 लाख रुपये, लेकिन काम देखकर इंजीनियरिंग की नई परिभाषा समझ आती है 20 लाख में निपटा दो, बाकी में निपट जाओ! जनता कहती है कि यह रेनोवेशन कम, ‘रेनो-वेशन’ ज्यादा है जहां वेशन (लत) सिर्फ सरकारी धन की है।
उधर खबर लिखने पहुंचे कुछ पत्रकार भी स्थल पर पहुंचे जरूर, पर वातावरण इतना "फील गुड" था कि उनका पत्रकारिता धर्म वहीं समाधि में लीन हो गई। कलम के सिपाही खबर उठा लाने गए थे पर महक इतनी थी कि खबर की जगह खुशबू उठाकर लौट आए।
छात्रावास के छात्र अब भी गंदे शौचालय, टूटती सुविधाएँ और सरकारी उदासीनता के बीच रहते हुए पूछ रहे हैं.....
हमें रहना है या बस रेनोवेशन के पोस्टर देखकर प्रेरित होना है।
मांग--
जांच कराइए ताकि छात्रावास सुधरे या न सुधरे, पर कम से कम सरकारी धन के साथ छात्रावास की दीवारों की तरह खेल न हो।

27/10/2025
*रेलवे डाकघर की महिला अधिकारी के रवैये से लोग परेशान*सुल्तानपुर। रेलवे डाकघर में तैनात महिला अधिकारी सीमा जायसवाल के व्य...
17/10/2025

*रेलवे डाकघर की महिला अधिकारी के रवैये से लोग परेशान*
सुल्तानपुर। रेलवे डाकघर में तैनात महिला अधिकारी सीमा जायसवाल के व्यवहार और कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि रजिस्ट्री कराने आने वाले लोग उनके अखड़ रवैये से त्रस्त हैं।
जानकारी के अनुसार, सीमा जायसवाल की ड्यूटी का समय दोपहर 3 बजे से रात 10:30 बजे तक तय है, लेकिन वह अक्सर रात 9 बजे तक ही काउंटर छोड़ देती हैं। इससे उपभोक्ताओं को रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट और अन्य डाक सेवाओं के लिए लौटना पड़ता है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जब कोई व्यक्ति इस बात पर आपत्ति जताता है या उनसे सेवा समय का हवाला देता है, तो वह उल्टा लोगों से बहस और बदसलूकी पर उतर आती हैं। इसी रवैये से परेशान होकर कार्तिक पांडेय नामक उपभोक्ता ने उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों ने भी कहा है कि अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो जल्द ही सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराई जाएगी। लोगों का कहना है कि डाकघर जैसी सार्वजनिक सेवा में इस तरह का रवैया अस्वीकार्य है और विभाग को तत्काल जांच कर सख्त कदम उठाना चाहिए।

16/10/2025

जिले में फिर तेज़ हुआ खनन कार्य, रातभर गूंज रहे डंपरों के इंजन

सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन के साथ ही सुल्तानपुर जिले में खनन कार्य एक बार फिर पूरे जोरों पर आ गया है। ग्रामीण इलाकों से लेकर नदी किनारे तक डंपर और ट्रालियों की आवाजाही रातभर जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह आवागमन भोर तक अनवरत चलता रहता है, जिससे आमजन को शोर व धूल प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में तैनात खनन इंस्पेक्टर जो पूर्व में हमीरपुर में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मुख्यालय संबद्ध किए गए थे अब सुल्तानपुर में तैनाती मिलने के बाद बड़े पैमाने पर खनन गतिविधियों को नियंत्रित (संचालित) कर रहे हैं।
विपक्षी दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिले में खनन कार्यों पर प्रशासन की सख्ती केवल कागज़ों तक सीमित है। उनका आरोप है कि खनन विभाग और कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से रात के समय अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के चलते नदियों का स्वरूप बिगड़ रहा है और किसानों की ज़मीन तक प्रभावित हो रही है।
एक स्थानीय निवासी ने बताया रात में इतनी ट्रालियां गुजरती हैं कि सड़कों पर धूल का गुबार छा जाता है। नींद हराम हो जाती है और प्रशासन मौन बना रहता है।
वहीं खनन विभाग का कहना है कि ज़िले में जो भी खनन कार्य चल रहा है, वह वैध पट्टों और अनुज्ञाओं के तहत है।
खनन अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन पर पूरी नज़र रखी जा रही है। सभी खनन स्थलों का निरीक्षण नियमित रूप से किया जा रहा है। अगर किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई होगी।
हालांकि प्रशासन के दावों के बावजूद ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों की मांग है कि खनन स्थलों पर रात के समय निगरानी बढ़ाई जाए और ट्रांसपोर्टिंग पर नियंत्रण लगाया जाए ताकि पर्यावरण और ग्रामीण सड़कों को नुकसान न पहुंचे।

रिपोर्ट- नीरज तिवारी

Address

Sultanpur
228001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Height 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share