18/09/2026
आज पत्नी आयुषी सिंह के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और दिवंगतजनों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
भौसा गांव (धनजई) में ग्राम प्रधान श्री रमेश वर्मा जी की माताजी के निधन उपरांत आयोजित तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान आयुषी सिंह ने भी परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद दादूपुर में श्री रामनारायण सिंह जी के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
महानपुर गांव में श्री जनक वर्मा जी के भाई के निधन की सूचना पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा रहा। वहीं रामनगर बनकट में श्री सुनील गुप्ता जी के पिता जी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। इन सभी अवसरों पर आयुषी सिंह भी साथ रहीं और परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
अपनों को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कठिन समय में परिवार के बीच पहुंचकर उनका दुख साझा करना और उन्हें यह एहसास कराना कि वे अकेले नहीं हैं, मेरे लिए भी एक जिम्मेदारी है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान रास्ते में रुक-रुककर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात भी हुई। लोगों का हालचाल जाना और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर संवाद करते हुए उनके सुझाव भी लिए।
आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
#समाजसेवा