06/08/2026
🏆 एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि 🏆
आज शिमला में आयोजित India News सम्मान समारोह में समाज सेवा, खेलों के विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए आदरणीय श्री जयराम ठाकुर जी (पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, हिमाचल प्रदेश) के करकमलों से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि नाचन जन कल्याण फाउंडेशन की पूरी टीम, मेरे सहयोगियों, शुभचिंतकों और उन सभी लोगों का है, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। आप सभी के विश्वास, स्नेह और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।
यह सम्मान मुझे समाज सेवा, स्वास्थ्य, खेल और जनकल्याण के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मैं India News परिवार तथा आदरणीय श्री जयराम ठाकुर जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
🙏 आप सभी का हृदय से धन्यवाद।