C Live News

C Live News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from C Live News, Media/News Company, Supaul.

21/08/2026

सुपौल जिला में श्री गुरू संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर श्री गुरू संत रविदास समरसता संकल्प अभियान जिला स्तरीय पर कलश यात्रा का शुभारंभ श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा विधिवत पूजा कर हरी झण्डी दिखाते हुए प्रारंभ किया गया। यह कलश यात्रा समाहरणालय सुपौल के परिसर से प्रारंभ होकर डिग्री कॉलेज चौक, गौरवगढ़ चौक, बस स्टैंड, लोहिया चौक होते हुए गाँधी मैदान दुर्गा मंदिर के प्रांगण में समाप्त हुआ। कलश यात्रा में जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सदस्यगण, नगर परिषद् के वार्ड पार्षदगण, विकास मित्र, ऑगनवाडी सेविका एवं जीविका दीदी सामिल हुए। जिला प्रसाशन के तरफ से जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं सभी कर्मीगण भाग लिए।

21/08/2026

पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" अंतर्गत प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

21/08/2026

समाहणालय परिसर, सुपौल से श्री सावन कुमार, भा०प्र०से० जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा "पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" अंतर्गत प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित प्रचार वाहन एवं विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सुपौल अंतर्गत पड़ने वाले चार प्रखण्ड क्रमशः सुपौल सदर, किशनपुर, पिपरा एवं त्रिवेणीगंज के कुल चौदह चयनित स्थलों पर आयोजित होने वाले नुक्कड़ नाटक समिति को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

"पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" अंतर्गत गतिमान प्रचार वाहन का उद्देश्य ज्यादा-से-ज्यादा आम जम जन-मानस को योजना से अच्छादित करना है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने हेतु पात्र दस्तावेज यथा आधार कार्ड, उपभोक्ता संख्या, मोबाईल नंबर, बैंक खाते से संबंधित विवरणी एवं छत स्वामित्व हेतु प्रमाण पत्र (जो स्वअभिप्रमाणित भी हो सकती है) आवश्यक है, जिससे इस योजना अंतर्गत आवेदन हेतु ऑनलाईन वेबसाईट https://pmsuryaghar.gov.in, एवं प्ले स्टोर पर उपलब्ध सुविधा बिहार एप्प एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ हेतु नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी मोबाईल एप्प पी एम सूर्य घर के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

आवेदकों के सुविधा हेतु योजना में लगने वाले राशि का 5.75 प्रतिशत की दर से बैंकों के माध्यम से ऋण का प्रावधान किया गया है। पूर्व में "पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" अंतर्गत 01 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन में 30,000/- अनुदान दिया जा रहा था, 02 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन में 60,000/- अनुदान दिया जा रहा था एवं 03 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन में महत्त्म 78,000/- अनुदान दिया जा रहा था, जिसे बिहार सरकार के द्वारा पूर्व से 01 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन में मिल रहे अनुदान 30,000/- के अतिरिक्त 10,000/-इस प्रकार कुल अनुदान 40,000/- दिया जा रहा है, 02 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन में पूर्व से मिल रहे अनुदान 60,000/- के अतिरिक्त 20,000/- इस प्रकार कुल अनुदान 80,000/- दिया जा रहा है एवं 03 किलोवाट एवं इससे अधिक के सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन में पूर्व से मिल रहे अनुदान 78000,/- के अतिरिक्त 20,000/- इस प्रकार कुल महत्त्म 98,000/- का अनुदान दिया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी, सुपौल के साथ श्री संतोष कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, सहरसा, श्री आलोक कुमार रंजन, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सुपौल, श्री धनन्यजय कुमार सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, राघोपुर, श्री दीपक कुमार, वरीय प्रबंधक (राजस्व), विद्युत आपूर्ति अंचल, सहरसा, श्री आशुतोष कुमार शर्मा, सहायक विद्युत अभिंयता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, सुपौल, श्री आकाश कुमार, सहायक विद्युत अभिंयता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, त्रिवेणीगंज के साथ विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

19/08/2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० डॉ० जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, विधायक श्री नीरज कुमार बबलू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर०एस० सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

19/08/2026

मुख्यमंत्री ने स्व० डॉ० जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का किया
अनावरण

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० डॉ० जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, विधायक श्री नीरज कुमार बबलू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर०एस० सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

16/08/2026

15 अगस्त 2026 के अवसर पर आदर्श थाना सुपौल मे झंडोंतोलन किया गया ।

14/08/2026

सुपौल मे ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र ने निकाली भव्य तिरंगा पद यात्रा, डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने दिखाई हरी झंडी

14/08/2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सुपौल में भव्य साइकिल रैली का हुआ आयोजन🇮🇳

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत समाहरणालय, सुपौल से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

साइकिल रैली को श्री सावन कुमार, भा.प्र.से., जिलाधिकारी, सुपौल एवं श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा नेतृत्व प्रदान किया गया।

रैली में जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

🚴 रैली रूट: समाहरणालय, सुपौल → BSS कॉलेज रोड → लोहिया नगर चौक → स्टेशन चौक → महावीर चौक → गांधी मैदान, सुपौल।

साइकिल रैली के माध्यम से आमजनों को हर घर तिरंगा फहराने,राष्ट्रप्रेम,राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया।

13/08/2026

Address

Supaul

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when C Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share