22/12/2025
अरावली… भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला, जो देश के पर्यावरण की रीढ़ मानी जाती है।
लेकिन आज यही अरावली गंभीर खतरे में है।
अरावली पर्वत श्रृंखला दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात तक फैली हुई है।
यह न सिर्फ रेगिस्तान को फैलने से रोकती है, बल्कि भूजल संरक्षण, स्वच्छ हवा और जैव विविधता की रक्षा भी करती है।
लेकिन हाल के वर्षों में अवैध खनन, रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स,
और सरकारी नियमों में ढील ने अरावली को तबाही के कगार पर ला खड़ा किया है।
पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि
अगर अरावली खत्म हुई,
तो दिल्ली-NCR में प्रदूषण कई गुना बढ़ जाएगा,
पानी का संकट और गहरा होगा
और रेगिस्तान शहरों तक पहुंच सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि—
जब सुप्रीम कोर्ट ने अरावली में खनन पर रोक लगाई है,
तो फिर ये विनाश कैसे जारी है?
क्या विकास के नाम पर प्रकृति की बलि दी जा रही है?
और क्या आने वाली पीढ़ियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी?
अब समय है जागने का…
अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं,
हमारा भविष्य है।
आपकी राय क्या है?
कमेंट में ज़रूर बताएं।