Kosi Live News

Directions

Kosi Live News हर लोकल खबरों के लिए भी हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें 👇👇👇
https://youtube.com/
खबर या विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9155626770
(1)

17/10/2026

आज दिनांक 17.10.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल एवं श्री शरथ आर०एस०, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक, सु...
17/10/2026

आज दिनांक 17.10.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल एवं श्री शरथ आर०एस०, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक, सुपौल के नेतृत्व में छातापुर प्रखंड में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा आमजनों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता के माध्यम से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

17/10/2026

District Administration Supaul

17/10/2026

District Administration Supaul

आज दिनांक 16.10.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल एवं श्री शरथ आर०एस०, पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा ...
17/10/2026

आज दिनांक 16.10.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल एवं श्री शरथ आर०एस०, पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा संयुक्त रूप से रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जदिया चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस कांस्टेबल अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित पुलिस कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार (BHG - 341856 ) एवं रमेश कुमार (BHG - 341758) को लाइन क्लोज किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गश्ती, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

🙏🙏🙏🙏🙏
17/10/2026

🙏🙏🙏🙏🙏

17/10/2026

अनंत पब्लिक स्कूल, सुपौल की ओर से समस्त देशवासियों, नगरवासियों, जिलावासियों एवं पंचायतवासियों को दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

आज दिनांक - 16.10.2026 को सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals - SDG) की समयबद्ध और सफल प्राप्ति को लेकर सु...
16/10/2026

आज दिनांक - 16.10.2026 को सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals - SDG) की समयबद्ध और सफल प्राप्ति को लेकर सुपौल समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सुपौल के उप विकास आयुक्त (DDC) इंद्रवीर कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लोक कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा सतत विकास लक्ष्य के विभिन्न सूचकांकों की जानकारी सभी विभागों को दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित SDG इंडेक्स में सुपौल जिले की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में काम करना आवश्यक है।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि वे संस्थागत प्रसव, शत-प्रतिशत टीकाकरण और कुपोषण को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर विशेष अभियान चलाएं। शिक्षा विभाग को स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, ड्रॉपआउट दर को कम करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

जल जीवन हरियाली अभियान और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।

जीविका दीदियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने तथा पीडीएस (PDS) प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक के अंत में DDC ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों के इंडिकेटर से संबंधित प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट करें ताकि जिला स्तर पर इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जा सके एवं SDG रैंकिंग में सुपौल के स्थिति में सुधार लाया जा सके।

District Administration Supaul

सरकार द्वारा कायाकल्प अभियान की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत विभिन्न योजनाओं को समय पर पूर्ण कर क्षेत्र के परिदृश्य में...
16/10/2026

सरकार द्वारा कायाकल्प अभियान की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत विभिन्न योजनाओं को समय पर पूर्ण कर क्षेत्र के परिदृश्य में सकारात्मक परिवर्तन के उद्देश्य से योजनाओं को लागू किया जाना है। इस संदर्भ में सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदपीपर में प्राथमिक विद्यालय नया नगर कुशहा के चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ आज दिनांक - 16.10.2026 को उप विकास आयुक्त श्री इंद्रवीर कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अच्युतानंद कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी तथा पंचायत व प्रखंड के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

इस योजना की शुरुआत विकसित भारत जी राम जी के तहत किया गया है। उप विकास आयुक्त के द्वारा उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया की कायाकल्प अभियान सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है एवं इसको समय पर पूर्ण करते हुए इसके गुणवत्ता को भी ध्यान में रखकर कार्य किया जाना है।

उप विकास आयुक्त के द्वारा योजना का शुभारंभ करते हुए स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की गई एवं कार्यक्रम के संबंध में उनसे प्रतिक्रिया ली गई। इस अवसर पर उपस्थित मुखिया एवं अन्य जन प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि यह योजना यहां के बच्चों के पठन पाठन व सुरक्षा के लिए बहुत ही आवश्यक है इसलिए इस योजना को समय पर पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड में जितनी भी योजनाएं ली गई है उन योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने तथा कार्य पूर्ण करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा सभी कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को योजना का लाभ मिल सके।

District Administration Supaul

*कोसी स्नातक प्रबुद्ध संवाद में जमुई पहुंचे PK, बोले- 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को दिलाएंगे निजी नौकरी; शिक्षकों...
16/10/2026

*कोसी स्नातक प्रबुद्ध संवाद में जमुई पहुंचे PK, बोले- 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को दिलाएंगे निजी नौकरी; शिक्षकों को दिलाएंगे सम्मान और सातवां वेतनमान*

*जमुई:* जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर MLC चुनाव को लेकर जमुई के न्यू द्वारका विवाह भवन में आयोजित प्रबुद्ध स्नातक संवाद में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के पक्ष में वोट देने की अपील की।

*PK ने कहा- 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को निजी नौकरी दिलाना मेरी व्यक्तिगत गारंटी*

प्रशांत किशोर ने कहा कि स्नातक का यह चुनाव सरकार बनाने या गिराने का नहीं, बल्कि सरकार को जवाबदेह बनाने का चुनाव है। जो सरकार जीतने के बाद शिक्षकों की मांग, बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को भूल गई और भ्रष्टाचार व अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है, उस पर अंकुश लगाने का अवसर जनता के पास है। उन्होंने अपील की कि जाति, धर्म और दल से ऊपर उठकर कोसी क्षेत्र के पढ़े-लिखे मतदाता डॉ. रजनीश रंजन को जिताएं। PK ने कहा कि जन सुराज ने सभी श्रेणियों के शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले सातवां वेतनमान दिलाने का संकल्प लिया है। यदि ऐसा नहीं कर पाए, तो वे वोट मांगने नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि कोसी स्नातक क्षेत्र से डॉ. रजनीश रंजन के जीतने पर यहां भी बांकीपुर की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस क्षेत्र के 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार निजी नौकरी दिलाना प्रशांत किशोर की व्यक्तिगत गारंटी है। उन्होंने कहा कि नौकरी और सातवें वेतनमान के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों से सवाल उठना ही लोकतंत्र और विकल्प की ताकत है। जाति, धर्म और लालू-भाजपा के डर के आधार पर वोट देने से ही बिहार की यह दुर्दशा हुई है। जनता को इस बार बदलाव के लिए जन सुराज के उम्मीदवार को जिताना चाहिए।

*PK ने 7वें वेतनमान के मुद्दे पर कहा- 6 लाख शिक्षक एकजुट हो जाएं तो बिहार के सभी दलों को हर हाल में समाधान निकालना होगा*

प्रशांत किशोर ने कहा कि मुद्दा शिक्षकों के लिए जरूरी है, चाहे हम उठाएं या कोई भी उठाए। अगर 6 लाख शिक्षक एकजुट हो जाएं, तो बिहार के सभी दलों को हर हाल में समाधान निकालना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान इसलिए जरूरी है, क्योंकि दिल्ली में जिसे राज करना है, उसे बिहार में लोकसभा चुनाव जीतना है और 6 लाख शिक्षकों का समर्थन नहीं होगा, तो कोई जीत नहीं सकता। आगे उन्होंने कहा कि 2 लाख शिक्षक एक साथ आ जाएं, चाहे किसी भी संघ के हों, तो एक साल का आंदोलन और एक साल का प्रयास 7वें वेतनमान को केंद्रीय मुद्दा बनाएगा और हर राजनीतिक पार्टी को इसका समाधान निकालने के लिए मजबूर करेगा | उन्होंने आगे कहा कि 20 साल से बैठे NDA के लोग इतने सालों में 7वां वेतनमान नहीं दिला पाए और अब कह रहे हैं कि अगले साल दिला देंगे।उन्होंने कहा कि BJP-JDU-RJD भी अगर कहें कि अगले साल तक 7वां वेतनमान नहीं दिला पाए, तो लोकसभा में वोट मांगने नहीं आएंगे।आगे उन्होंने कहा कि हम विधायक या सांसद बनने नहीं आए हैं। अगर हमारे कहने से सरकार काम करने लगे, तो इससे खुशी की बात क्या होगी।

*सम्राट चौधरी के राम जी को भी घर मिल गया वाले बयान पर PK का तंज, बोले- यह अहंकार की पराकाष्ठा है; NDA उम्मीदवारों को हराकर इस पर लगाम लगाइए*

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि बांकीपुर में उन्होंने पहले भी कहा था कि ये लोग इतने अहंकारी हो गए हैं कि कुत्ता-बिल्ली को भी खड़ा करेंगे, तो जनता वोट देगी। चुनाव के बाद भले ही इस बयान का खंडन किया गया, लेकिन अहंकार लगातार दिखाई दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सम्राट चौधरी का यह कहना कि मोदी जी ने घर दिया, तभी राम जी को घर मिला, अहंकार की पराकाष्ठा है। भगवान राम, जो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और जिनके हाथ में जीवन-मरण है, उन्हें भी भाजपा वाले मोदी जी से घर दिलवा रहे हैं। दूसरी ओर, जनता को घर, शिक्षा और रोजगार नहीं मिल पा रहा है। PK ने कहा कि इस अहंकार पर अंकुश लगाने के लिए NDA उम्मीदवारों को हराइए। मौके पर प्रदेश से वरिष्ठ नेता सुभाष कुशवाहा, जिला अध्यक्ष रॉबिन सिंह, महिला अध्यक्ष नीलम मेहता, प्रदेश युवा अध्यक्ष सुभाष पासवान, लोकसभा प्रभारी उत्तम सिंह, डॉ एनडी मिश्रा,जमादार सिंह, अनिल शाह, सत्येंद्र कुशवाहा, कासिम अंसारी, रमाकांत पासवान, प्रकाश सिंहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Address

Supaul

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kosi Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share