26/01/2025
26 जनवरी का दिन है आया,
गौरव का संदेश है लाया।
संविधान की शपथ को निभाना,
हर हिंदुस्तानी का फर्ज है निभाना।
गणतंत्र की ये अनुपम कहानी,
संग है इसमें हर हिंदुस्तानी।
एकता और अखंडता का प्रतीक,
हमारा तिरंगा सदा रहे अद्वितीय।
वीरों की कुर्बानी को याद करें,
मिलकर अपने सपनों को साकार करें।
26 जनवरी, हमें प्रेरणा दे,
हम भारत को और महान करें।