TV9 INDIA

TV9 INDIA Toll Free Number 18005721120

04/03/2026
02/03/2026

78वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर अणुव्रत समिति चलथान द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

कामरेज/1 मार्च 2026
अणुव्रत समिति–चलथान द्वारा अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में 78वां अणुव्रत स्थापना दिवस जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ के सभा भवन, कामरेज में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे कामरेज बस स्टेशन से तेरापंथ सभा भवन तक अणुव्रत रैली से प्रारंभ हुई। प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण के पश्चात अणुव्रत व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वी डॉ. परमयसा जी (ठाणा-4) का सानिध्य प्राप्त हुआ।
स्वागत उद्बोधन अणुव्रत समिति की अध्यक्षा श्रीमती कांता जी नौलखा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “विश्व शांति में अणुव्रत का योगदान” रहा, जिस पर मुख्य वक्ता श्री कोमल जी डांगी (सूरत) अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान पी.एस. श्रीमाली इंग्लिश स्कूल, अंत्रोली के विद्यार्थियों द्वारा विविध प्रस्तुतियां दी गई। गुंजन डूडी ने मोबाइल के दुष्प्रभाव पर कविता पाठ किया। कृष्णा कुमावत द्वारा राजस्थान की अरावली पर्वतमाला के दोहन पर पर्यावरण बचाओ पर चिंता व्यक्त करता वक्तव्य दिया। भाग्यश्री प्रजापत ने अणुव्रत आंदोलन के महत्व पर वक्तव्य दिया। कक्षा 2 एवं 3 के विद्यार्थियों द्वारा "मरुधर धोरां मां चालै ऊंट गाडो" राजस्थानी गीत पर सुंदर नृत्य किया। राधिका राजपुरोहित काव्या शर्मा एवं दिव्या प्रजापत ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा बागवान नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें बुजुर्ग माता-पिता पर हो रहे अत्याचारों पर प्रकाश डाला गया। इस ड्रामा में कुंदन प्रजापत एवं हनी रावल शीतल प्रजापत कृष्णा कुमावत के द्वारा जीवंत रोल ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पायल चोरडिया (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अणुव्रत विश्व भारती) ने की। विशेष अतिथि के रूप में श्री संजय जी बोथरा (गुजरात राज्य प्रभारी), श्री शंकरलाल जी मेहता (अध्यक्ष, तेरापंथ सभा कामरेज), श्री विनोद जी खाबिया (अध्यक्ष, तेरापंथ सभा चलथान) एवं श्री संजय जी बाफना (मंत्री, तेरापंथ सभा चलथान) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में अणुव्रत समिति के संयोजक बाबूलाल नौलखा ने धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्म का संचालन श्रीमती हँसा सुतरिया ने बहुत ही शानदार किया

Surat
#

16/01/2026

😊 धनगर गाडरी समाज सूरत द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता-6 (D.P.L. 6) शांतिपूर्ण संपन्न हुआ! 🎉

- विजेता: पांडेसरा फोर्स
- आयोजनकर्ता: गाडरी समाज ओलपाड
- तारीख: 14/01/2026 से 15/01/2026

पांडेसरा फोर्स को हार्दिक बधाई! 🙌 गाडरी समाज क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए धनगर गाडरी समाज सूरत को बधाई! 😊
बाइट! 😊
नंदू भाई गाडरी, किशन भाई गाडरी, रोशन जी, माधु भाई
धनगर गाडरी समाज ओलपाड को बहुत-बहुत धन्यवाद
पांडेसरा फोर्स की जीत पर गर्व है! 🙌
गाडरी समाज का नाम रोशन किया! 💪

Address

Surat
394221

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TV9 INDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share