27/08/2026
नेपाल की आपदा से आ रही इंसानियत को शर्मसार करती एक तस्वीर...
सोशल मीडिया पर नेपाल बाढ़ आपदा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर रूह कांप जाती है यह बात मायने नहीं रखती कि यह वीडियो किस तारीख का है या किस जगह का... सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें जो क्रूरता दिख रही है, उसने पूरी इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
मलबे और पानी के बीच से एक महिला का बेजान शरीर निकलता है उसे लकड़ी के सहारे खींचकर, कुछ लोग बेहद बेरहमी से उसके शरीर से गहने नोचने लगते हैं सबसे ज्यादा दिल दहलाने वाली बात यह है कि वहाँ कोई एक अकेला अपराधी नहीं है वहाँ खड़ी भीड़ की मूक सहमति दिख रही है सब मिलकर इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दे रहे हैं।
यह मंजर देखकर मन में एक बहुत कड़वा सवाल उठता है... इंसानों की नैतिकता आखिर किस स्तर पर जाकर गिर चुकी है? संकट की इस घड़ी में जहाँ आपदा पीड़ितों के प्रति करुणा और सहानुभूति होनी चाहिए थी, वहाँ लालच का ऐसा भयानक रूप देखना बेहद विचलित करने वाला है।
इस वीडियो को देखकर सचमुच दिल दहल गया है प्रकृति की मार तो भयावह है ही, लेकिन ऐसे दृश्यों को देखकर लगता है कि समाज के भीतर की संवेदनाएँ और इंसानियत भी दम तोड़ चुकी हैं। Shahadat Khan
💔 ゚viralシ ゚