25/02/2026
तुमसे एक सवाल है, जवाब दोगे क्या…
जो दिल में है मेरे, उसे पढ़ लोगे क्या…
कभी जो खामोशी में मेरा नाम सुनाई दे,
बिना बताए मेरे पास आ जाओगे क्या…
अगर मैं रूठ जाऊँ किसी छोटी सी बात पर,
मुझे मनाने के लिए मुस्कुराओगे क्या…
और आख़िरी बात…
अगर उम्र भर साथ चलना पड़े,
तो मेरा हाथ थामे रह पाओगे क्या