02/02/2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में स्किल अपग्रेड करना अब और आसान हो गया है। आईआईटी मद्रास के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘स्वयं प्लस’ (SWAYAM Plus) ने सभी के लिए 6 मुफ्त एआई कोर्स लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि ये कोर्स हिंदी भाषा में उपलब्ध हैं और इनमें एआई या कोडिंग का कोई पूर्व अनुभव जरूरी नहीं है। ‘AI for All’ पहल के तहत शुरू किए गए ये कोर्स स्टूडेंट्स, टीचर्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स को भविष्य के लिए तैयार करने पर फोकस करते हैं।
इन मुफ्त AI कोर्स की डिटेल
AI for Educators: K-12 टीचर्स और शिक्षण क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए
AI in Physics: UG और PG छात्रों के लिए, फिजिक्स प्रॉब्लम सॉल्विंग में AI का उपयोग
AI in Chemistry: केमिकल रिएक्शन मॉडलिंग और एनालिसिस
AI in Accounting: कॉमर्स और मैनेजमेंट छात्रों के लिए अकाउंटिंग में AI
Cricket Analytics with AI: रियल टाइम क्रिकेट डेटा और एनालिसिस
AI/ML using Python: पायथन, डेटा विज़ुअलाइजेशन और मशीन लर्निंग
रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट
रजिस्ट्रेशन: swayam-plus.swayam2.ac.in
कोर्स अवधि: 25 से 45 घंटे
सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन प्रॉक्टर्ड परीक्षा देनी होगी (फीस लागू)
[ IIT Madras AI course, free AI courses India, SWAYAM Plus, AI for All India, AI courses in Hindi, online AI learning ]—-@₹&₹
Web site created using create-react-app