27/11/2025
एक बहुत ही दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है! और यह सामान्य ग्रहणो ं से बहुत अलग है। यह सूर्य ग्रहण 123 वर्षों मे ं सबस े लंबा पूर्ण ग्रहण होने वाला है। इस असाधारण घटना में एक असामान्य बात ये भी है कि इस दौरान सूर्य करीब 6 मिनट और 23 सेकंड के लिए चंद्रमा के पीछ े छिप जाएगा और इस दौरान पूरा अंधेरा छा जाएगा। इस े 21वी ं सदी में लगने वाले सबस े बड ़ े सूर्य ग्रहण के तौर पर देखा जा रहा है।
2 अगस्त 2027 का लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
पहले, बहुत से लोग इस े 2 अगस्त, 2025 समझ रहे थे। लेकिन यह लंबी अवधि वाला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त, 2027 को होगा। यह एक दुर्लभ और असाधारण घटना है जिसके लिए दुनिया भर के खगोलविद अभी से तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, 2027 का पूर्ण सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ घटना होगी जहा ं सूर्य चंद्रमा के पीछ े पूरी तरह से गायब हो जाएगा। इस े पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इसी बीच कुछ समय ऐस े ही आएगा जब सूर्य की एक भी किरण पृथ्वी तक नही ं पहुंच पाएगी।
2 अगस्त 2027 का पूर्ण सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा
सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होकर दक्षिणी यूरोप, उत्तरी अफ्रीका तथा मध्य-पूर्व के देशो ं से गुजरेगा। इस दौरान यह स्पेन (दक्षिणी भाग), मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र (Egypt), सऊदी अरब, यमन आद ि में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। अंत में, ग्रहण चागोस द्वीपसमूह से गुजरते हुए हिंद महासागर के ऊपर से बाहर निकल जाएगा। इस खगोलीय घटना को देखन े के लिए लीबिया और मिस्र को बेहतरीन स्थान बताया जा रहा
2 अगस्त 2027 का पूर्ण सूर्य ग्रहण क्या भारत में दिखेगा
भारत में, 2 अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्यग्रहण नहीं, बल्कि आंशिक (Partial) सूर्यग्रहण ही दिखाई देगा। ग्रहण शुरू होने का भारत में अनुमानित समय लगभग 15:34 IST (दोपहर के बाद) से है और ग्रहण दृश्यता लगभग 17:53 IST तक रहेगी। यानी, भारत में दोपहर के बाद से शाम तक - मौसम अनुकूल रहने पर यह सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा।