02/08/2026
प्रयागराज में 8 अगस्त को होगा कांग्रेस का 'छात्र संवाद' कार्यक्रम, अम्बेडकरनगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल,कृष्ण कुमार यादव
अम्बेडकरनगर।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित "छात्र संवाद – छात्रों की गूंज" कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अधिकार और देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकरनगर ने जिले के छात्र-छात्राओं, युवाओं, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में अम्बेडकरनगर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।
जिला कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से लोकतांत्रिक भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम में शामिल होने और शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम 8 अगस्त को प्रयागराज स्थित केपी ग्राउंड में निर्धारित समयानुसार आयोजित होगा।
Rahul Gandhi
Priyanka Gandhi Vadra
All India Congress Committee 'Research Department' - AICCRD
Krishna Kumar Yadav