15/05/2026
#पौड़ी_जनपद की मरोड़ा ग्राम पंचायत की 23 वर्षीय महिला ग्राम प्रधान #वीरारावत ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर गांव के एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे।
वीरा रावत के अनुसार, जब वह गांव में विकास कार्यों के निरीक्षण पर निकली थीं, तब उक्त व्यक्ति ने उनके चरित्र को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं।
जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी ने उनके साथ बदसलूकी की, उनका हाथ पकड़ा और जबरन खींचने का प्रयास किया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। लोक-लाज और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए, 75 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस और ग्रामीणों के सामने अपनी गलती स्वीकार की और महिला ग्राम प्रधान के पैर छूकर माफी मांगी।।
Ab Batao Aap Log Ye Galat Hua ki Sahi 🙏