09/09/2026
#बालक-बालिका 600 मीटर दौड़ में #आदित्य और #प्राची पयाल रहे प्रथम #संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
#गजा (डी पी उनियाल) #राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी के प्रांगण में #संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर #मुख्य अतिथि #जोत सिंह असवाल जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि मुकेश बिजल्वाण ग्राम प्रधान पालेगी, आशीष कुमार जी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। #संकुल स्तरीय खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया और स्थान भी प्राप्त किया।
#जूनियर वर्ग में 600 मीटर दौड़ बालक/बालिका आदित्य शि0हि0प0स्कूल चाका /कु0 प्राची पयाल रा0जू0हा0 स्कूल पेंदार्स ने प्रथम स्थान। 200 मीटर संजना पेंदार्स प्रथम, 100मीटर प्राची पयाल पेंदार्स प्रथा बालक 100 तथा 200 में दीपांशु जूनियर हाईस्कूल फड़िक्योँ प्रथम, लंबी कूद बालक सक्षम प्रथम राजकीय जूनियर हाईस्कूल लवा, लम्बी कूद बालिका राधिका राजकीय जूनियर हाईस्कूल पेंदार्स प्रथम, बालक वर्ग ऊंची कूद करण शिवालिक स्कूल चाका प्रथम प्राथमिक स्तर 50 मीटर,100मीटर 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50मीटर जयशिखा,100 मीटर इशिका शिवालिक चाका, जबकि प्राथमिक कोट से साक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य सभी प्रतियोगिताओं का भी विधिवत रूप से आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने स्थान प्राप्त किए।इस अवसर पर संकुल मणगांव के समस्त शिक्षकों द्वारा विभिन्न खेलों को संपन्न कराया गया। जिसमें निवर्तमान संकुल समन्वयक श्री देवेंद्र सिंह नेगी, सी.आर.पी मीनाक्षी राणा, विभिन्न प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक श्रीमती सुशीला पंवार, दलबीर सिंह चौहान, ऊषा त्रिवेदी, विजयानंद बिजल्वाण,कल्याण सिंह चौहान, इशम सिंह, अरविंद सिंह, मनीषा बिजल्वाण,चमन लाल अंजवाल, महावीर सिंह, खुशीराम बंगवाल, किशोरी लाल पंत,सौंपा तनवार, कुसुमलता नेगी, पुरंजी लाल गैरोला, शैलेन्द्र बिजल्वाण, परमेश बिजल्वाण, गोपाल सिंह भंडारी, आशीष चंद्र जी, मोर सिंह, गौरव बिजल्वाण आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
#संकुल स्तरीय खेलकूद में मंच संचालन संकुल खेल प्रभारी जगत सिंह असवाल सहायक अध्यापक राजकीय जूनियर हाईस्कूल पेंदार्स द्वारा किया गया। श्री असवाल ने संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को निर्विवाद संपन्न करवाने के लिए सभी शिक्षक साथियों का धन्यवाद भी किया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा बच्चों के समग्र विकास हेतु खेल की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।