Namaskar Uttarakhand

Namaskar Uttarakhand पहाड़ की आवाज
नमस्कार उत्तराखंड

14/08/2026

इन्द्रमणि नौटियाल जी की स्वदेश वापसी के लिए चल रही हमारी इंसानियत की मुहिम को आज एक और बड़ा सहारा मिला है। 🙏उत्तराखंड की...
14/08/2026

इन्द्रमणि नौटियाल जी की स्वदेश वापसी के लिए चल रही हमारी इंसानियत की मुहिम को आज एक और बड़ा सहारा मिला है। 🙏

उत्तराखंड की धरती के गौरव, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल जी से हमारी मुहिम के लिए ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की सहयोग राशि प्राप्त हुई है।

जुबिन जी, आपका यह सहयोग सिर्फ एक लाख रुपये नहीं, बल्कि इन्द्रमणि जी के परिवार के लिए उम्मीद, हौसला और घर वापसी की एक नई किरण है। @@

आज जब एक परिवार अपने अपनों की राह देख रहा है, ऐसे समय में आपका आगे बढ़कर साथ देना वास्तव में इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल है।

उत्तराखंड की मिट्टी के बेटे होने के नाते आपने यह साबित किया है कि दूर रहकर भी अपने लोगों का दर्द महसूस किया जा सकता है।

जुबिन नौटियाल जी को दिल की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार।
ईश्वर आपको और आपके पूरे परिवार को सदैव खुश रखे।

यह मुहिम सिर्फ इन्द्रमणि जी की घर वापसी की नहीं है…
यह इंसानियत को जिंदा रखने की मुहिम है।

इंसानियत हमेशा ज़िंदा रहनी चाहिये!

#इंद्रमणि_नौटियाल #जुबिन_नौटियाल #इंसानियत_की_मुहिम #मानवता_सबसे_पहले ापसी #इंसानियत_जिंदाबाद

उत्तराखण्ड से  दुखद खबर चमोली टनल हादसे में पहाड़ के प्रदीप की भी चली गई जिंदगी इसी वर्ष हुई थी शादी....see more
14/08/2026

उत्तराखण्ड से दुखद खबर चमोली टनल हादसे में पहाड़ के प्रदीप की भी चली गई जिंदगी इसी वर्ष हुई थी शादी....see more

चमोली टनल हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक नौ मजदूरों की मौत!! रेस्क्यू दल के सामने दलदल चुनौती।मृतकों और घायलों की ...
14/08/2026

चमोली टनल हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक नौ मजदूरों की मौत!! रेस्क्यू दल के सामने दलदल चुनौती।
मृतकों और घायलों की सूची देखिए

बड़ा हादसा–: उत्तराखंड के चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद...
13/08/2026

बड़ा हादसा–: उत्तराखंड के चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में बृहस्पतिवार शाम सरिया वेल्डिंग के दौरान भारी भूस्खलन होने से कई मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टनल में 28 मजदूर फंसे थे। जिसमें से 18 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इनमें से पांच की मौत हो चुकी है। 13 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अभी भी 10 मजदूरों की तलाश जारी है। वहीं, कल मुख्यमंत्री धामी पीपलकोटी हादसा स्थल का दौरा करेंगे।

13/08/2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के संबंध में झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत की. सीएम धामी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टनल में फंसे उनके राज्यों के श्रमिकों की स्थिति से अवगत कराया और बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 16 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है तथा शेष प्रभावित श्रमिकों के लिए भी सभी आवश्यक प्रयास निरंतर जारी हैं.

13/08/2026

बड़ा हादसा: उत्तराखंड के चमोली के मायापुर THDC टनल में मलबा-पानी घुसा। 03 की मौत। 13 का सुरक्षित रेस्क्यू; घायलों का जिला अस्पताल में इलाज।

चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार टनल में कार्य कर रहे 18-19 लोग फंसे थे, जिनमें से 13 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।वहीं प्रदीप,मुकेश और दुलभ की मौत की सूचना है!!

रेस्क्यू किए गए लोगों में घायलों का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है। शेष लोगों की तलाश और सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अभियान लगातार जारी है।

टनल का निर्माण HCC कंपनी द्वारा किया जा रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं जिलाधिकारी गौरव कुमार, जिला प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे है। वही ,सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके पर स्थानीय पुलिस, CISF और अन्य बचाव दल भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पीपलकोटी टनल हादसा: 13 लोग सुरक्षित रेस्क्यू, बचाव अभियान लगातार जारी।चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) में THDC की निर्माणाधी...
13/08/2026

पीपलकोटी टनल हादसा: 13 लोग सुरक्षित रेस्क्यू, बचाव अभियान लगातार जारी।

चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) में THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा व पानी भरने से फंसे 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

शेष लोगों के सुरक्षित रेस्क्यू हेतु पुलिस, SDRF, NDRF व सुरक्षा बलों के जवान मौके पर मुस्तैदी से जुटे हैं।



10/08/2026

बारिश का कहर : नीति घाटी का तमक नाला उफान पर,भारी नुकसान की आशंका। निचले नदी तट क्षेत्रों में अलर्ट जारी।
Jcb ऑपरेटर ने कैसे सूझबूझ से बचायी अपनी जान

09/08/2026

इंद्रमणि नौटियाल भाई की मदद के लिए सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स, फेसबुक क्रिएटर्स और उत्तराखंड के हर जागरूक व्यक्ति से विनम्र अपील है कि जो भी संभव हो, आर्थिक सहयोग करें और इस मुहिम को आगे बढ़ाएँ।

आज अगर हम सब एकजुट होंगे, तो किसी ज़रूरतमंद भाई की ज़िंदगी बदल सकती है।

इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।
#वायरल #उत्तराखंड Pushkar Singh Dhami उक्रांद UKD Ghansali Tehri Garhwal #उत्तरकाशी


Narendra Modi नरेन्द्र सिंह नेगी - लोकगायक

Address

Ghansali
Badrinath
249155

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namaskar Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Namaskar Uttarakhand:

Share

Category