Meri Simple Life

Meri Simple Life ❤️Retired at 40
❤️Living peaceful Himalayan life in Uttarakhand 🌿
❤️Teaching freedom, health & minimal living with my wife

05/08/2026

💸 ज़्यादातर लोग पूरी ज़िंदगी कमाते रहते हैं... फिर भी आज़ाद क्यों नहीं हो पाते?

क्योंकि आज़ादी सिर्फ कमाई से नहीं, बचत की आदत से मिलती है।

हर बचाया हुआ रुपया, आपके भविष्य के तनाव को कम करता है, आपके विकल्प बढ़ाता है और एक दिन आपको यह ताकत देता है कि आप पैसों के लिए नहीं, अपनी खुशी के लिए फैसले लें।

आज की छोटी-छोटी बचत,
कल की Financial Freedom, Early Retirement और Peaceful Life की नींव बनती है।

याद रखिए—बचत सिर्फ पैसे जमा करना नहीं, अपनी आज़ादी खरीदना है।

04/08/2026

क्या आपके जीवन में भी कोई ऐसी चीज़ है, जो आपको अपनी मातृभूमि से हमेशा जोड़े रखती है? ❤️🌿

मेरे लिए वह है मालू।

दिल्ली, राजस्थान और ग्वालियर... मैं जहाँ भी रहा, मालू का पौधा हमेशा मेरे साथ रहा। उसने मुझे कभी उत्तराखंड से दूर महसूस नहीं होने दिया।

आज उसी मालू के बीज लगा रहा हूँ, ताकि हमारी पहाड़ी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहे।

02/08/2026

ज़िंदगी में सबसे बड़ी छलांग पैरों से नहीं, फैसलों से लगती है।

डर के उस पार ही आज़ादी है।
बस पहला कदम बढ़ाने की हिम्मत चाहिए। 🌿⛰️

30/07/2026

🏵🌿अगर सोमवार का नाम सुनते ही तनाव महसूस होता है... तो शायद आपको अपनी ज़िंदगी पर दोबारा सोचने की ज़रूरत है।

हम सभी ऐसी सुबह डिज़र्व करते हैं...जहाँ बारिश की आवाज़ अलार्म से ज़्यादा तेज़ हो, और कॉफी ☕️ की चुस्की जल्दबाज़ी से नहीं, सुकून से ली जाए।

ज़िंदगी का असली लक्ष्य सिर्फ़ Weekend का इंतज़ार करना नहीं... बल्कि ऐसी ज़िंदगी बनाना है जिसका हर दिन जीने लायक लगे।
🌸 तो आप समझदारी और सब्र से ऐसा जीवन बनाने का प्रयास कीजिए 👍❤️

Address

Tehri

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Meri Simple Life posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share