04/09/2026
नूरीचौक में मुमताज़ CSP पॉइंट का भव्य उद्घाटन, गुलाम हसनैन व जवारुल हक रहे मौजूद______
ठाकुरगंज :- नूरीचौक क्षेत्र में मुमताज़ CSP पॉइंट के शुभारंभ को लेकर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में AIMIM जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा उम्मीदवार गुलाम हसनैन एवं जिला परिषद उम्मीदवार जवारुल हक विशेष रूप से पहुंचे।
इस दौरान गुलाम हसनैन ने फीता काटकर मुमताज़ CSP पॉइंट का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने CSP संचालक को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संस्थान की सफलता व तरक्की के लिए दुआ भी की।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे। CSP पॉइंट के शुभारंभ से स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों को उम्मीद है कि अब बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं के लिए उन्हें आसपास ही सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने CSP संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।✍️