Haryana Breaking 24

Haryana Breaking 24 खबर वही , जो सच दिखाए
(1)

30/08/2026

जगमोहन आनंद भाजपा विधायक ने मांगी रोड समाज से माफी कहा ??????

कुरुक्षेत्र :हमारे भाई अंकित बारना का आकस्मिक नि*धन हो गया है खेत में काम करते वक्त करंट लगने के कारण, परमपिता परमात्मा ...
30/08/2026

कुरुक्षेत्र :हमारे भाई अंकित बारना का आकस्मिक नि*धन हो गया है खेत में काम करते वक्त करंट लगने के कारण, परमपिता परमात्मा से यही दुआ है कि भाई की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में अपने आप को संभालने की क्षमता प्रदान करें भाई की कमी कभी भी पूरी नहीं की जा सकती है भाई कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट के रूप में कार्यरत थे 🥹🥹🥹🥹🙏🙏🙏🙏

30/08/2026

पिहोवा में चलती गाड़ी के अंदर लगी भयंकर आग, बाल बाल बचा कार सवार

29/08/2026

कुरुक्षेत्र में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियो को धरना स्थल से उठाया गया, पुलिस प्रशासन द्वारा, किस तरह देखें

29/08/2026

कुरुक्षेत्र :शातिर चोर घर की दीवार कूदकर अंदर से चोरी करके ले गया बाइक,

अंबाला : नग्गल थाना SHO कर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में थाना के अंदर ही गो*ली लगने से जा*न चली गई। बताया जा रहा...
29/08/2026

अंबाला : नग्गल थाना SHO कर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में थाना के अंदर ही गो*ली लगने से जा*न चली गई। बताया जा रहा है SHO कर्मवीर सिंह की छा #ती में गो #ली लगी और उसके बाद उन्हें अंबाला शहर के सिविल हस्पताल लाया गया जहां उनकी डॉक्टरों ने उन्हें #मृ #त घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नही दी गयी है। बताया जा रहा है SHO कर्मवीर ने कुछ देर पहले थाने के मुंशी से रिवाल्वर साफ करने के लिए मांगी थी। लेकिन कुछ देर बाद कर्मवीर #मृ #त मिले । कर्मवीर सिंह करीब एक साल से ज्यादा समय से नग्गल थाना में तैनात थे उनकी #मौ #त* किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच पुलिस अधिकारियों के द्वारा की जा रही है

28/08/2026

कुरुक्षेत्र जिला जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें, कुरूक्षेत्र जेल में बंद अपने भाइयों को देखकर बहने हुई भावुक, भाइयों की कलाई पर राखी बांधते हुए

सांसद नवीन जिन्दल ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएंकुरुक्षेत्र/कैथल/रादौर: सांसद नवीन जिन्दल ने रक्षाब...
28/08/2026

सांसद नवीन जिन्दल ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

कुरुक्षेत्र/कैथल/रादौर: सांसद नवीन जिन्दल ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा हैं कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के पर्व के साथ साथ हमारी संस्कृति में रिश्तों की गरिमा, आपसी स्नेह, सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।

सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि बहन द्वारा भाई की कलाई पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का संकल्प है। यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां और बहनें परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति हैं। उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प ले।

कुरुक्षेत्र: पति की ह*त्या मामले में बड़ा खुलासा, आंतों के साथ लीवर का हिस्सा और किडनी भी बोरी में मिलीकुरुक्षेत्र में प...
28/08/2026

कुरुक्षेत्र: पति की ह*त्या मामले में बड़ा खुलासा, आंतों के साथ लीवर का हिस्सा और किडनी भी बोरी में मिली

कुरुक्षेत्र में पति राजेश की सीने से प्राइवेट पार्ट तक धारदार हथियार से काटकर हत्या करने के मामले में जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी विमला ने राजेश के सिर्फ आंतों को ही बोरी में नहीं रखा था, बल्कि जांच में उसके लीवर का एक हिस्सा और किडनी भी बोरी में मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस ने बरामद किए गए ऑर्गन्स को जांच के लिए पंचकूला की मोगनंद लैब भेजा है। वहीं, विमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं पाए जाने के बाद उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया था अब इसे वापिस LNJP हॉस्पिटल मे भर्ती करवाया गया है आगे के इलाज के लिए!

मैथिली भाषा में बात कर रही थी विमला

विमला का इलाज कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान वह मैथिली भाषा में बात कर रही थी, जिसे समझने में डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ को परेशानी हो रही थी।

अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला विमला की भाषा समझती थी। उसने विमला की बात डॉक्टरों तक पहुंचाई। इसी दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई।

महिला के मुताबिक, विमला अपने पति राजेश को अपना चचेरा भाई बता रही थी। इससे पुलिस और डॉक्टरों के सामने विमला की मानसिक स्थिति को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए हैं।

बोली- सिर पर काली माता आई थीं

इससे पहले पूछताछ के दौरान विमला ने दावा किया था कि उसके सिर पर काली माता आई थीं। उसने यह भी कहा था कि एक आत्मा ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया था।

अब पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। राजेश के शरीर से बरामद अंगों को जांच के लिए भेजा गया है, वहीं विमला के मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच कराई जा रही है।

फिलहाल पुलिस की जांच में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट अहम भूमिका निभाएंगी।
#कुरुक्षेत्र #कुरुक्षेत्र_मर्डर #पति_हत्या #क्राइम_न्यूज #हरियाणा_न्यूज #हरियाणा_क्राइम #मर्डर_केस #विमला #राजेश #पुलिस_जांच #फोरेंसिक_जांच #चंडीगढ़_PGI #ब्रेकिंग_न्यूज #क्राइम_न्यूज #लेटेस्ट_न्यूज

28/08/2026

कुरुक्षेत्र 7-B कॉलोनी में बुटीक शॉप में लगी आग , आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया किसी को भी
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू

Address

Brahmsarover
Thanesar

Telephone

+919356202000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Haryana Breaking 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Haryana Breaking 24:

Shortcuts

Share