30/09/2026
प्रत्येक गऊशाला को सरकार देगी सहायता- रामचंद्र कंबोज
कुरुक्षेत्र (ओमप्रकाश) श्री महादेव गऊशाला बाहरी मौहल्ला थानेसर में गौसेवा आयोग हरियाणा सरकार के अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज, उपाध्यक्ष सुमन गुप्ता, सदस्य रिषीपाल कौशिक, सुरेन्द्र संधु, समय सिंह ने जिला कुरुक्षेत्र की सभी गौशालाओं के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान आयोग के प्रतिनिधि मंडल ने श्री महादेव गऊशाला बाहरी में गौ पूजन किया, गौपूजन उपरांत गौशाला का भ्रमण किया व साफ सफाई व अन्य प्रबंधों की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज ने गौशालाओं के बेहतर रखरखाव हेतू प्रत्येक गौशाला को ई-रिक्शा व 10000 लीटर के पानी की टंकी व अग्नि सुरक्षा हेतू अग्नि शमन यंत्र सहित जरुरी दवाईयां गौशालाओं को जल्द देंगे। इस अवसर पर श्री महादेव गऊशाला बाहरी के प्रधान सतीश शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।