Theog 09 News

Theog 09 News Reach the truth to you. This page is the largest source of news. YouTube Channel link:
https://youtu

19/08/2026
शिमला के ठियोग में हथियार दिखा पार्किंग में धमकाने, दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार शिमला,...
18/08/2026

शिमला के ठियोग में हथियार दिखा पार्किंग में धमकाने, दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार
शिमला, शिमला के ठियोग में एक पार्किंग में हथियार दिखाकर दो व्यक्तियों को धमकाने और दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है... इस संबंध में थाने में अभियोग संख्या 115/2026, अधीनधारा 309(4), 351(2), 324(2) BNS एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट, दिनांक 16.07.2026 दर्ज है.. शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

पुलिस के अनुसार दिनांक 16.07.2026 को शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस थाना ठियोग में शिकायत दर्ज करवाई गई कि गुलु के समीप पार्किंग में कुछ व्यक्ति वाहनों में पहुंचे। शिकायत के अनुसार, उक्त व्यक्तियों के पास हथियार होने की बात सामने आई तथा उनके द्वारा शिकायतकर्ता एवं उसके साथियों को धमकाने का आरोप है। स्थिति को देखते हुए शिकायतकर्ता एवं उसके साथी वहां से चले गए। बाद में मौके पर लौटने पर उनकी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त मिलीं। शिकायतकर्ता द्वारा धमकी दिए जाने के संबंध में भी पुलिस को अवगत करवाया गया।

शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 115/2026, अधीनधारा 309(4), 351(2), 324(2) BNS एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार जांच प्रारम्भ की गई।

जांच के दौरान उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 18.08.2026 को पुलिस थाना ठियोग की टीम द्वारा निम्नलिखित तीन व्यक्तियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया:

1. विक्रान्त शर्मा, पुत्र सुरेश शर्मा, निवासी ठियोग, जिला शिमला, हि.प्र., उम्र 27 वर्ष।
2. वंश शर्मा, पुत्र ब्रह्मानन्द शर्मा, निवासी ठियोग, जिला शिमला, हि.प्र., उम्र 21 वर्ष।
3. किंशुक शर्मा, पुत्र दिनेश कुमार शर्मा, निवासी ठियोग, जिला शिमला, हि.प्र., उम्र 24 वर्ष।

गिरफ्तार व्यक्तियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस हिरासत रिमाण्ड प्राप्त होने पर मामले से संबंधित तथ्यों की पुष्टि, आवश्यक बरामदगी तथा अन्य साक्ष्यों के संबंध में नियमानुसार आगे की जांच की जाएगी।

16/08/2026

ठियोग उत्सव लाइव प्रस्तुति, Theog 09 News

15/08/2026

बड़सर में CM सुक्खू की बड़ी घोषणाएं: कर्मचारियों-पेंशनर्स को एरियर, जल शक्ति विभाग में 4000 पद होंगे भर्ती

Address

Theog
171201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Theog 09 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Theog 09 News:

Shortcuts

Share