24/05/2026
भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा केस में रविवार को बड़ा अपडेट सामने आया। ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया, जो करीब 3 घंटे तक चला। पोस्टमॉर्टम के बाद दिल्ली AIIMS की टीम वापस लौट गई है, जबकि सैंपल और विसरा भोपाल AIIMS में सुरक्षित रखे गए हैं। रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपी जाएगी।
पोस्टमॉर्टम के बाद ट्विशा का शव भदभदा श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार का माहौल बेहद भावुक रहा और उनकी मां रो पड़ीं।
बता दें कि 12 मई की रात कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और आज इस केस की सुनवाई होगी। वहीं, आरोपी पति समर्थ को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।
इसी बीच डॉ. मोहन यादव ने इस मामले की जांच CBI से कराने पर सहमति दे दी है, जिससे केस में बड़े खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है।