Smart creation balhan

Smart creation balhan I am Vikram and i creat this page for all balhan people connect to each other

साथियों,इस संकट की घड़ी में विकासशील इंसान पार्टी अपने उन समस्त बिहारवासियों से जो कोरोना वायरस के कारण लगाए गए देशव्यापी...
16/04/2020

साथियों,

इस संकट की घड़ी में विकासशील इंसान पार्टी अपने उन समस्त बिहारवासियों से जो कोरोना वायरस के कारण लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन में अलग-अलग राज्यों तथा विभिन्न जगहों पर फंसे हैं और खाने पीने की समस्या से जूझ रहें हैं, उनसबों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है. मैं अपने निजी कोष से तथा पार्टी की तरफ से यथासंभव प्रयास कर रहा हूँ कि इस संकट की घड़ी में दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के हमारे कोई भी साथी भूखा न रहे. इसके लिए पार्टी द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं तथा साथियों को आर्थिक मदद भेजी जा रही है.

हम सबों से अनुरोध करते हैं कि अगर आप सही में मदद के हक़दार हैं तथा आपको जरूरत की दरकार है तभी आर्थिक मदद के लिए आवेदन करें. इससे ज्यादा-से-ज्यादा साथियों तक सहयोग पहुँचाया जा सकेगा. आपका यह सहयोग हमारे-आपके जरूरतमंद भाई-बंधुओं को राहत पंहुचा सकता है.

आप जानते हैं कि हम सरकार नहीं हैं तथा ना ही हम सरकार में हैं. हमारे पास तथा विकासशील इंसान पार्टी के पास संसाधन सीमित हैं. बावजूद इसके हम सभी जरूरतमंद भाइयों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसीलिए हम अपने सभी साथियों से अपील करते हैं कि कृपया मानवता तथा असल जरूरत को ध्यान में रखकर ही आवेदन करें. जरूरत ना होने की स्थिति में आवेदन ना कर उन भाइयों के लिए मदद का रास्ता खोलें जिन्हें असल में मदद की जरूरत है.

आपके आवेदन को हमारे जिला कमिटी द्वारा आपकी स्थिति तथा जरूरत को जानने के लिए जाँचा जायेगा तथा यथासंभव आर्थिक मदद भेजी जाएगी.. अतः अगर आप खुद सामर्थ्यवान हैं तो सहयोग मांगने की बजाय अपने आसपास के जरूरतमंद मजदूर भाइयों तथा गरीब परिवारों को सहयोग करने की कृपा करें. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमसब साथ हैं. साथ मिलकर इस लड़ाई में जीत हासिल करेंगे.

आप पार्टी द्वारा लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के मजदूर भाइयों की सहायता के लिए पार्टी वेबसाइट अथवा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

👇
www.vipparty.in/

👇
http://eform.vipparty.in/helpme.php

VIP हर परिस्थिति में सदा आपके लिए खड़ा है.

आपका
'सन ऑफ मल्लाह' Mukesh Sahani
राष्ट्रीय अध्यक्ष, Vikassheel Insaan Party

http://eform.vipparty.in/helpme.php

Address

Tirupur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Smart creation balhan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category