APY News jharkhand

APY News jharkhand सड़क से लेकर सांसद तक। ना पक्ष ना विपक्ष केवल सच ।

गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव ने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था तथा बेहतर शैक्षणिक वातावर...
04/04/2026

गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव ने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिरनी और सरिया प्रखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसके पश्चात प्लस टू उच्च विद्यालय भरकट्टा का भी निरीक्षण किया।

सर्वप्रथम उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिरनी का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं सरिया प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं में पठन-पाठन की स्थिति, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला तथा छात्राओं की उपस्थिति की जांच की।

26/03/2026

गावां हटिया मैदान में नव निर्वाचित प्रतिनिधि धनवार नगर निकाय के अध्यक्ष गरीबों का मसीहा कॉमरेड विनय संथालिया जी का आगमन

तिसरी प्रखंड के अंतर्गत पंचायत बरवाडीह के टोला सलैयाटीलहा में हृदय विदारक सूचना सामने आई है  एक तरफ रंगों का त्योहार होल...
03/03/2026

तिसरी प्रखंड के अंतर्गत पंचायत बरवाडीह के टोला सलैयाटीलहा में हृदय विदारक सूचना सामने आई है एक तरफ रंगों का त्योहार होली खेल रहा है वहीं दूसरी तरफ दुखों का पहाड़ टूट रहा है
शोकाकुल साथियों इस दिव्य आत्मा का इस तरह हमारे बीच से अचानक हमेशा के लिए चले जाना यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा क्षति है। साथियों मृत्यु अटल है आना उसका निशिचत है। इस हम कठोर सत्य को स्वीकार करते है। बस उस परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि हे दयालु इस दिव्य आत्मा को आप के पावन चरणों में स्थान देना ओर इनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में साहस प्रदान करना । जय श्री राम
साथियों ल्हास को देखकर अनदेखा ना करें कमेंट जरूर करें

बाल विकास परियोजना के तहत तिसरी प्रखंड के c/o अखिलेश प्रसाद के द्वारा दिव्यांगों को तिपहिया साईकिल वितरण किया गया
31/01/2026

बाल विकास परियोजना के तहत तिसरी प्रखंड के c/o अखिलेश प्रसाद के द्वारा दिव्यांगों को तिपहिया साईकिल वितरण किया गया

तीसरी में नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिजीत कुमार का पदस्थापन ओर पुराने आपूर्ति पदाधिकारी राजन  कुमार की विदाई समारोह क...
21/01/2026

तीसरी में नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिजीत कुमार का पदस्थापन ओर पुराने आपूर्ति पदाधिकारी राजन कुमार की विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । नए एमओ अभिजीत कुमार ने पदभार ग्रहण किया l

बरवाडीह निवासी  संदीप यादव पिता कुलेश्वर यादव एवं प्रेमचन्द यादव पिता शक्ति यादव इन  दोनों के पुत्र ssc GD के माध्यम से ...
16/01/2026

बरवाडीह निवासी संदीप यादव पिता कुलेश्वर यादव एवं प्रेमचन्द यादव पिता शक्ति यादव इन दोनों के पुत्र ssc GD के माध्यम से BSF संदीप यादव CRPF प्रेमचंद यादव पद पर चयनित होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है संदीप यादव ओर प्रेमचंद यादव ने अपनी मेहनत और लगन से ना सिर्फ अपने परिवार ओर गांव बलकि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है l बहुत बहुत बधाई एवं उज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐

05/01/2026

आज दिनांक 05 01 26को गिरिडीह तिसरी प्रखंड के अंतर्गत पंचायत बरवाडीह में केसीसी ऋण जागरूकता एवं फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना 25 से 26 के अंतर्गत पंचायत स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि पौधा संरक्षण पदाधिकारी गिरिडीह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी तिसरी के रही ! इस प्रखंड स्तरीय अभियान में इक्कठे किसानों के हित में अधिकारियों ने कई दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि किसान अपनी धान उपार्जन केंद्र में जमा करे बिचौलिया के बीच में ना आवे और किसान अपने कृषि ऋण लेकर कृषि ही नहीं कृषि को व्यापार में बदले तभी राज्य विकसित होगी ओर साथ ही किसानों को आलू सरसों चना मसूर गेहूं यादि फसलों को अच्छी उपज के लिए किसानों को जागरूक भी किया एवं फसल को बचाने के लिए कीटनाशक दवाएं भी समय समय पर छिड़कने को कहा

26/12/2025

तिसरी प्रखंड के अंतर्गत बरवाडीह स्थित उत्तरवाहिनी (हद हद वा) में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक में तंदूरी चिकन बनाते हुए पर्यटन स्थल में भरपूर आनंद लिए दोस्तो आपलोग भी पर्यटन में आ कर पिकनिक मनाए धन्यवाद । ओर सभी को addvanc में हैप्पी न्यू ईयर आप देख रहे है

30/09/2025

तिसरी में रविवार की शाम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान के संचालक ने आरोप लगाया है कि तिसरी बीडीओ मनीष कुमार के ड्राइवर मिथलेश ने उनसे एक पेटी "ब्लेंडर्स" शराब की मांग की थी। जब संचालक ने यह कहकर देने से इनकार किया कि वह इतनी बड़ी मात्रा में देने में सक्षम नहीं हैं, तब कुछ देर बाद सीओ अखिलेश प्रसाद और बीडीओ मनीष कुमार स्वयं दुकान पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।
करीब एक घंटे तक दुकान की जांच चली। संचालक पुरुषोत्तम सिंह, जो भाजपा कार्यकर्ता भी बताए जा रहे हैं, ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के ड्राइवर को केवल “एक-दो पीस” देने की बात कही थी, लेकिन पेटी देने से इनकार करने पर ही यह कार्रवाई की गई।
वहीं, बीडीओ मनीष कुमार का कहना है कि यह निरीक्षण नियमित स्टॉक जांच का हिस्सा था और आगे एक्साइज विभाग की टीम भी जांच करेगी।
इधर, ड्राइवर मिथलेश कुमार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने बीडीओ साहब के नाम पर कोई शराब नहीं मांगी, और यह आरोप बेबुनियाद है।


24/09/2025

गांवा का गदर पावर ग्रिड को मिली NOC, भाजपा और माले आमने-सामने ॥ Giridih के गांवा और तीसरी क्षेत्र की बिजली समस्या अब खत्म होने वाली है। लेकिन इस सफलता का श्रेय किसे मिले, इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। तो आखिरकार इस कामयाबी का असली सूत्रधार कौन है? चलिए जानते हैं… Babulal Marandi Yadav

20/09/2025

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो रेल टेका आंदोलन में पहुंचे

Address

At Barwadih
Tisri

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when APY News jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share