NRN - National Rural News

NRN - National Rural News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NRN - National Rural News, TV Channel, TIUNI, Tiuni.

“न्यूज़, कवरेज, खेल लाइव प्रसारण और जनसंपर्क का भरोसेमंद मंच - NRN – राष्ट्रीय ग्रामीण समाचार !
हमारा लक्ष्य है उत्तराखंड की हर आवाज़ को मंच देना, हर सच्चाई को सामने लाना और जनता के भरोसे को बनाए रखना।
(NRN – National Rural News - जनता की पहचान)

30/07/2026

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सबसे ज्यादा वाइरल डांस एक बार जरूर देखें।।

09/07/2026

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण में बहाल, आवागमन फिर से शुरू

रिपोर्ट – BAWAR TV
लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण नगुण क्षेत्र में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया था। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का अभियान शुरू किया।
जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने स्वयं घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा BRO अधिकारियों को मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारू करने के निर्देश दिए। मार्ग बहाली के लिए एक पॉकलेन और एक जेसीबी मशीन लगातार कार्य करती रहीं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे यात्रियों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना और प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बहाली कार्यों की जानकारी दी।
लगातार बारिश के बीच भूस्खलन से बाधित मार्गों को खोलना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन और BRO की टीमों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सफलतापूर्वक बहाल कर दिया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
🆘 आपातकालीन हेल्पलाइन:
DDMA: 1077
आपातकालीन सहायता: 112

09/07/2026

एक व्यक्ति ने नाना पाटेकर की तरह एक्टिंग करके अपनी समस्याएं को MLA को बताईं, विडियो सोशल मीडिया पर वाइरल विडियो कठुआ, जम्मू और कश्मीर का बताया जा रहा है।

09/07/2026

वीडियो 6 दिन पहले का है लेकिन पर्यटकों से निवेदन

आजकल पहाड़ों में सफर ना करें जुड़ो के पास का है विडियो ll

09/07/2026

ऊना के गगरेट चौक पर आज भयंकर बारिश से कई दुकानों में घुसा बारिश का पानी

09/07/2026

LIVE :- किन्नौर में बारिश का क*हर, लिप्पा खड्ड में आया मलबे का भारी सैलाब

09/07/2026

बड़ा हादसा टला: लखवाड़ जल विद्युत परियोजना साइट पर भूस्खलन के बीच काम कराने का वीडियो वायरल

रिपोर्ट – NRN - National Rural News
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच निर्माणाधीन 300 मेगावाट लखवाड़ जल विद्युत परियोजना से एक वीडियो सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि रातभर हुई तेज बारिश के बाद परियोजना स्थल पर पहाड़ी से लगातार मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे। आरोप है कि ऐसे जोखिमपूर्ण हालात के बावजूद मशीन ऑपरेटर को मलबा हटाने का कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मशीन काम शुरू करती है, ऊपर से भारी बोल्डर गिरने लगते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मशीन ऑपरेटर तुरंत मशीन से बाहर निकल जाता है, जिससे एक बड़ा हादसा टल जाता है।
घटना के दौरान मौजूद कुछ कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल पर लिए गए निर्णयों को लेकर नाराजगी भी जताई गई है। इस घटना के बाद परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा और निर्माण कार्य के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यदि वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह आवश्यक होगा कि संबंधित विभाग और कंपनी प्रबंधन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं तथा सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी की जान जोखिम में न पड़े।
NRN TV इस वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। मामले में संबंधित विभाग या कंपनी का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

09/07/2026

पिछली बार बरसात में हुए त्यूणी डौरा मोटर मार्ग पर लेंड स्लाइड के चलते रोड पूरी तरह बंद हो गया था। जिसके चलते आम जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा था।
वहीं नीलकान्त जगलान बावर टीबी संस्थापक द्वारा लगभग 2 किलोमीटर रोड में हुए स्लाइड को जेसीबी मशीन कि सहायता से रोड को ठीक करवाया गया, जिससे आम जनता को आने जाने में कोई समस्या ना हो।।

09/07/2026
Information
09/07/2026

Information

Address

TIUNI
Tiuni

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NRN - National Rural News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category