Tosham Halchal

Tosham Halchal Tosham Halchal Social Media Page

21/02/2026

हरियाणा हलचल

आज आपको दो-तीन दिन से चल रही वीडियो की सच्चाई बता रहे यह वीडियो है दीप पैलेस जींद यहां पर संसार क्रांति चैनल के मुख्य संपादक धर्मवीर आर्य उर्फ धर्मु की 25 वीं शादी की सालगिरह बनाई जा रही थी..

आप सभी को जैसे पता ही होगा कि मासूम शर्मा की जो बहन है उसकी शादी धर्मवीर आर्य गांव मुआना निवासी से हुई थी इसलिए वह धर्मू उसका जीजा लगता हैं यह सब को पता है पूरे हरियाणा में इसलिए उनके यहां प्रोग्राम था तो मासूम शर्मा वहां पर स्टेज प्रोग्राम करने के लिए गए थे

गांव मुआना से संबंध रखने वाले धर्मवीर आर्य के परिवार से उनके बड़े भाई है भूतपूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा जी वहां पर आए हुए थे और राजेंद्र शर्मा को मासूम शर्मा अच्छे तरीके से पहले से जानते हैं शायद मासूम को कहीं ना कहीं उन्होंने किसी न किसी काम में पहले मदद की होगी चलो उस बात को छोड़ दीजिएगा क्योंकि वह उनके परिवार का निजी मैटर है..

राजेंद्र शर्मा भूतपूर्व सरपंच है उस सरपंच को उसके पद के नाम पर बेइज्जत करना कही भी सही नहीं लगता हर जगह झगड़े से आदमी चर्चा में आ सकता है लेकिन इज्जत में नहीं..

स्टेज से नीचे भी धक्का मुक्की और लड़ाई हुई है कुछ लोग मासूम शर्मा के भाई दीपक शर्मा के साथ मारपीट करते हुए नजर आए लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को समझ कर लड़ाई झगड़े को वही शांत करवा दिया गया..

मासूम शर्मा के सरपंचों के बारे में यह कहाना की ऐसे सरपंच रोज 50 देखूं हूं यह शब्द शायद पूरे हरियाणा में सरपंचों बिरादरी को गलत लगा है धीरे-धीरे लोग सामने आ रही प्रतिक्रिया से पता चलता हैं पूरे हरियाणा में पंचायत और सरपंच एसोसियन की तरफ से मासूम शर्मा का विरोध हो रहा है..
अंत यही कहेंगे लगभग 60 साल की उम्र के व्यक्ति को उसके पद के नाम पर अपमानित करना घटिया प्रवृत्ति का ही काम है इसलिए मासूम शर्मा सम्मान पूर्वक आदरणीय राजेंद्र शर्मा से माफी मांगनी चाहिए और समस्त सरपंचों को विभिन्न संस्था पूर्वक हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार कर सम्मान देना चाहिए

एक पोस्ट बहुत वायरल हो रही है सोनू सूद नाम का एक फिल्मी कलाकार जो कह रहा है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरने...
17/02/2026

एक पोस्ट बहुत वायरल हो रही है सोनू सूद नाम का एक फिल्मी कलाकार जो कह रहा है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया बंद कर दे नहीं चाहिए भाई साहब 16 साल के बच्चों से पहले यह पूछिए की सोशल मीडिया पर वह कैसे आ रहे हैं..

संदेश की जनसंख्या लगभग 135 से 150 करोड़ के बीच है लेकिन कुछ लोग हर चीज के लिए कानून को दोषी मानते हैं

भारत में इंटरनेट बंद करना एक मात्र कल्पना है बच्चों के लिए क्योंकि भारत में यदि कोई इंटरनेट चलता है तो उसमें यह बताइए कि उसकी उम्र कैसे पता चलेगी..??

16/02/2026

कृष्ण मलिक व नानू गिरफ्तार

तोशाम पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है..

गिरफ्तारी का कारण: खानक में कृष्ण मलिक और नानू सहित अन्य लोगों पर जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है..

पुलिस कार्यवाही: भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दोनों को न्यायालय में पेश किया गया..

तोशाम व्यापार मंडल प्रधान ने इस कार्यवाही को राजनीतिक षड्यंत्र बताया है.. और यह गिरफ्तारी स्थानीय मंत्रियों और एक राज्यसभा सांसद की मिलीभगत से रची गई राजनीतिक साजिश बताया

चेयरपर्सन के प्रतिनिधि कृष्ण मलिक और उनके साथी नानू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 फरवरी को खानक पहाड़ में कथित अवैध वसूली से जुड़े एक विवाद के बाद एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में की गई है..
पुलिस ने तोशाम निवासी कृष्ण मलिक (पूर्व प्रधान, क्रशर एसोसिएशन) और पिंजोखरा निवासी नानू को गिरफ्तार किया है..

मामला 11 फरवरी को खानक पहाड़ के सरकारी रास्ते पर कथित अवैध वसूली को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ था। खानक के अज्ञात निवासी व्यक्ति की शिकायत पर कृष्ण मलिक, नानू और 8-10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था..

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही तोशाम व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक और जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक पुलिस स्टेशन पहुंचे। कस्बे में व्यापारियों के इकट्ठा होने के कारण पुलिस ने ऐहतियातन थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया और बवानी खेड़ा, जुई तथा भिवानी से अतिरिक्त बल से बातचीत कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

यही विषय तोशाम क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता में यह बात बात चर्चा का विषय बना रहा है..

राइटिंग मेट्रियल सोर्स चौधरी न्यूज एजेंसी
वीडियो विज्वल सोर्स कृष्ण मलिक जी फेसबुक प्रोफाइल

तोशाम हलचल बड़े दुखी हदय से सुचित किया जाता है कि आज सीमा सुरक्षा बल का जवान सिपाही अनिल कुमार सुपुत्र श्री कृष्ण कुमार ...
20/10/2025

तोशाम हलचल

बड़े दुखी हदय से सुचित किया जाता है कि आज सीमा सुरक्षा बल का जवान सिपाही अनिल कुमार सुपुत्र श्री कृष्ण कुमार गांव खरकड़ी माखवान उम्र तैंतीस साल उत्तराखण्ड में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया....जिसकी अंत्येष्टि दिनांक 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ खरकड़ी माखवान जिला भिवानी में की जाएगी। भगवान शहीद की आत्मा को शांति प्रदान करे, परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दे।

गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश की देहाती एवं हरियाणवी फिल्मों के कलाकार उत्तर कुमार को 2020 से शारीरिक शोषण और जातिसूचक शब्द...
15/09/2025

गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश की देहाती एवं हरियाणवी फिल्मों के कलाकार उत्तर कुमार को 2020 से शारीरिक शोषण और जातिसूचक शब्दों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मामला शालीमार गार्डन थाने में दर्ज, पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास भी किया।


🚨 देहाती फिल्म(खड़ी बोली) के एक्टर उत्तर कुमार रेप केस में गिरफ्तार

➤ गाजियाबाद में देहाती एक्टर उत्तर कुमार को रेप केस में
गिरफ्तार
➤ आरोप: 2020 से शारीरिक शोषण और जातिसूचक शब्दों
का इस्तेमाल
➤ मामला शालीमार गार्डन थाने में दर्ज, पीड़िता ने आत्मदाह
का प्रयास भी किया

गाजियाबाद में एक गंभीर अपराध के तहत उत्तर प्रदेश देहाती फिल्म एक्टर उत्तर कुमार को गिरफ्तार किया गया। उत्तर कुमार पर आरोप है कि उन्होंने 2020 में हरियानवी एल्बम में काम करने वाली एक एक्ट्रेस के साथ लगातार शारीरिक शोषण किया। इसके साथ ही आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।

गाजियाबाद पुलिस ने उत्तर कुमार को अमरोहा स्थित फार्म हाउस से पकड़कर हिरासत में लिया। इस मामले में पीड़िता ने पहले लखनऊ में आत्मदाह करने का भी प्रयास किया था। मामले की प्राथमिकी शालीमार गार्डन थाने में दर्ज है।

उत्तर कुमार की गिरफ्तारी के बाद, पीड़िता और उसके समर्थकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है..

उत्तर कुमार यूपी के पश्चिमी भाग से आते हैं वहां पर मेरे जैसे इलाकों में खड़ी बोली बोली जाती है जो की हरियाणवी बोली के जैसी है इसलिए उनको हरियाणवी भी कलाकार कहा जाता है

पंजाब हलचल देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने पंजाब  के बाढ़ आपदा पीड़ितों के लिए 1600 करोड़ का राहत पैकेज द...
10/09/2025

पंजाब हलचल

देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने पंजाब के बाढ़ आपदा पीड़ितों के लिए 1600 करोड़ का राहत पैकेज देने की घोषणा की है सरकार द्वारा दी सहायता काफी हद तक संतुष्टि और राहत देने वाली है..

हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ का। राहत पैकेज देने की घोषणा की गई है

आदरणीय नरेंद्र मोदी जी कल पंजाब और हिमाचल प्रदेश के हवाई दौरे से जायजा लेकर बाद में पंजाब और हिमाचल के लोगों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया..

कुछ लोग यह कह रहे हैं कि इतनी लेट क्यों हो गया लोगोंगों को बता दूं सरकार का काम बाढ़ का आकलन करना है जो लोग कह रहे हैं कि पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार हमको बता दूं आदरणीय मोदी जी हिमाचल प्रदेश के लिए भी कल ही आए हैं.. दूसरा कृषि मंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान 4 दिन लगातार पंजाब में ही बाढ़ का निरक्षण कर रहे है.. रवनीत सिंह बिट्टू जो कि केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार भी प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री के साथ ही दौरे पर रहे है..

लेकिन अंत में हम यही कहेंगे कि पंजाब में और हरियाणा में कुछ ऐसे तबके के लोग हैं जिन्हें सिर्फ आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से तकलीफ है और वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार को देखना पसंद नहीं करते और जिनका लगाव भारत से कम पाकिस्तान से ज्यादा है..

जय हिंद
जय भारत

भिवानी के 25 गांवों स्कूलों में अभी चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं भिवानी के जिला शिक्षा अधिकारी(DEO) ने जिला बवानीखेड़ा,भिवानी,त...
09/09/2025

भिवानी के 25 गांवों स्कूलों में अभी चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

भिवानी के जिला शिक्षा अधिकारी(DEO) ने जिला बवानीखेड़ा,भिवानी,तोशाम के ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित गाँव के स्कूलों को बन्द रखने के दिए है साथ ही स्कूल प्रबंधकों को ऑनलाइन क्लास चालू करने का आदेश दिया गया है..

साथी बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध है कि अध्यापकों से संपर्क कर ऑनलाइन क्लासेस के लिए पंजीकरण करवाले..

08/09/2025

तोशाम हलचल

📢 नमस्कार साथियों

🌊 गाँव सांगबन में आई बाढ़ से उत्पन्न आपदा की घड़ी में
युवा स्वच्छता एवं जनसेवा समिति और मंगल Concrete ने मिलकर बड़ा कदम उठाया है।

🚜 गाँव दुल्हेड़ी से 45 ट्रैक्टर मिट्टी की ट्रॉली लेकर
हमारी टीम गाँव सांगवन के लिए रवाना हो चुकी है।

🤝 यह कदम समाज सेवा और भाईचारे की सच्ची मिसाल है।
गाँव में कई घरों में पानी भरने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

👉 आप सभी साथियों से अनुरोध है कि आज तोशाम के गाँव सांगवन में ज़रूर पहुँचकर इस सेवा कार्य में भागीदार बनें।

समस्त गांव दुल्हेड़ी वासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद तोशाम हल्के की तरफ से.. सभी सहयोगकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद परमात्मा आपको ऐसे ही तरक्की प्रदान करें

समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। 🙏
# #

08/09/2025

तोशाम हलचल

तोशाम क्षेत्र के गांव सण्डवा से सागबन की तरफ ट्रैक्टर लेकर जाते हुए.. किसान साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद भगवान करें आप सभी की मेहनत रंग लायक और सागबन में आ रहा पानी रोका जा सके..

साथ ही तोशाम क्षेत्र के लोक देवता बाबा मुंगिपा जी महाराज से यही प्रार्थना करेंगे बाबा समस्त क्षेत्रवासियो को जल्द से जल्द संकट से बाहर निकाल कर हमारे क्षेत्र को फिर से उभरने की शक्ति प्रदान करें

पोस्ट सोर्स:- सुखबीर प्रधान संडवा
https://www.facebook.com/share/v/1Fkc5GXSZg/

07/09/2025

तोशाम हलचल

तोशाम क्षेत्र की सरदारी को बार-बार विनम्र निवेदन है की सागवान गांव में कल 8 तारीख गांव पर ग्राम पंचायत सागवान द्वारा आप सभी से मन मदद का आग्रह किया गया है.. आप सभी से अनुरोध है कि जिन भाइयों के पास ट्रैक्टर ट्राली की सुविधा है ट्रैक्टर ट्राली लेकर जरूर जाएं क्योंकि जब तक वह ट्रेन बंद नहीं होगी पूर्ण रूप से बन्दा लगाया जाएगा ताकि आगे पानी ना बढे.. सागबन गांव में आगे अपनी बढता रहा तो वाया बवानी खेड़ा रोड ड्रेन से तोशाम के अंदर घुस जाएगा इसलिए तूफान के प्रशासन एवं तोशाम क्षेत्र के प्रबंध को से दूध की ड्रेन को मजबूती से बन्दा लगाए ..

निवेदक
समस्त ग्रामवासी गांव सागवान
तहसील:-तोशाम जिला भिवानी हरियाणा
हरियाणा

Address

Tosham
127040

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tosham Halchal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tosham Halchal:

Share