Digital Paper News

Digital Paper News आवाज आपके शहर की

28/07/2026

बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे। रिजर्व बैंक 100-100 करोड़ यानी टोटल 200 करोड़ पॉलिमर यानी प्लास्टिक से बने नोट छापेगी। यह प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल होगा, अगर यह सफल होता है तो आगे और नोट भी छापे जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में दी। हालांकि, पॉलिमर नोटों का ट्रायल कब शुरू होगा, इसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। पॉलिमर बैंकनोट के ट्रायल सफल होने के बाद RBI ₹10 और ₹20 दोनों वैल्यू के नोटों को रेगुलर तौर पर जारी करेगा। हालांकि कागज की मौजूदा करेंसी भी चलती रहेगी। इसे बंद नहीं किया जाएगा।

25/07/2026
25/07/2026

उदयपुर के ऋषभदेव में हुए कथित जबरन धर्म परिवर्तन केस के 14 आरोपियों को जोधपुर हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार 14 आरोपियों की जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। जस्टिस सुनील बेनीवाल ने मामले की गंभीरता और सबूतों को देखते हुए कहा कि आरोपी एक संगठित सिंडिकेट की तरह काम कर रहे थे।

कोर्ट ने फिलहाल सभी 14 आरोपियों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं, जिससे उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा। हालांकि, कोर्ट ने आरोपियों को यह छूट दी है कि पुलिस द्वारा कोर्ट में चार्जशीट (चालान) पेश करने के बाद वे दोबारा जमानत के लिए नई अर्जी लगा सकते हैं।

24/07/2026

पेपर लीक- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त : कानूनी कार्रवाई भी होगी; एक दिन पहले दो सेक्रेटरी हटाए गए थे

23/07/2026

उदयपुर में घर के पास टॉयलेट (शौच) करने पर तलवार से गर्दन काटकर पड़ोसी की हत्या कर दी। तलवार के वार से गर्दन धड़ से अलग हो गई। व्यक्ति के दो टुकड़े हो गए। इस दौरान मां और भाई बीच-बचाव करने आए, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।

घटना गोगुंदा थाना इलाके के खटीक मोहल्ला में बुधवार रात करीब 10 बजे की है। सूचना पर थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खटीक मोहल्ला निवासी देवीलाल उर्फ राजा बाबू खटीक (55) की मां ने रात में खाना बनाया था। देवीलाल खाना खाने के लिए बैठने ही वाला था, तभी उसे टॉयलेट लगा और वह बाहर गया। वह अपने घर के सामने रहने वाले ओमप्रकाश (25) के मकान के पास टॉयलेट करने लगा तो ओमप्रकाश ने उसे टोका। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया।

झगड़े की आवाज सुनकर देवीलाल की मां लक्ष्मी बाई और भाई डालचंद भी घर से बाहर आ गए। उन्होंने बीच-बचाव किया। इसके

16/07/2026

ऋषभदेव। कस्बे में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श नगर, हाई स्कूल के पीछे स्थित तृप्ति शर्मा पुत्री मोहनलाल शर्मा के मकान में दोपहर के समय कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखी 62,500 रुपये की नकदी, लगभग 12 ग्राम सोने के आभूषण तथा करीब 100 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

शाम को जब मकान मालिक घर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने तत्काल ऋषभदेव पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

पीड़ित पक्ष ने गुरुवार सुबह ऋषभदेव थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

16/07/2026

महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं ❤️ Follow DIGITAL PAPER NEWS for more

16/07/2026

उदयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फतेहसागर झील की पाल पर दिनदहाड़े युवक धारदार हथियार लहराते हुए रील वीडियो बनाता नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक खुलेआम हाथ में धारदार हथियार लेकर बेखौफ अंदाज में घूमता और वीडियो शूट करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद थे। इस तरह सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन किए जाने से लोगों में भय और नाराजगी का माहौल बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद आमजन ने इस तरह की हरकत पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि फतेहसागर जैसे पर्यटन स्थल पर इस प्रकार हथियारों के साथ रील बनाना कानून व्यवस्था और शहर की छवि दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यदि समय रहते ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो इससे पर्यटकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। . .

14/07/2026

उदयपुर: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में शिल्पग्राम से फतेहसागर रोड के बीच एक कार चालक चलती गाड़ी में ड्राइविंग सीट छोड़कर बगल वाली सीट पर बैठा नजर आया। मुख्य सड़क पर किया गया यह खतरनाक स्टंट कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। पुलिस कार्रवाई के बाद चालक सामने आया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए से माफ़ी मांगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के जानलेवा स्टंट न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

09/07/2026

सूरजपोल थाने से 300 मीटर दूर लव सालवी का आतंक, छेड़खानी-तलवारबाजी से दहशत, पुलिस पर उठे सवाल

Address

Udaipur
313802

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Digital Paper News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Digital Paper News:

Shortcuts

Share