Bulletinnews Udaipur

Bulletinnews Udaipur Fast and bullet sped News

20/02/2020

Skip to navigationSkip to content

Bulletinnews
Homeशहरजयपुरसरकारी स्कूल के टीचर ने छात्रा को I LOVE YOU बोला तो हंगामा मच गया.
जयपुरझालावाड
सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्रा को I LOVE YOU बोला तो हंगामा मच गया.
February 20, 20200

Spread the love

उदयपुर. उदयपुर के कुराबड इलाके के चासदा में सरकारी स्कूल में टीचर को एक छात्रा को अपने एकतरफा इश्क का इजहार करना महंगा पड़ गया. प्‍यार के इजहार के बाद ना सिर्फ टीचर को स्‍कूल से हटा दिया गया है बल्कि उसकी छात्राओं ने जमकर धुनाई भी कर डाली. जबकि गुरु-शिष्य के संबंधों को शर्मसार करने वाले इस वाकये के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
टीचर करता था ये काम
दरसअल, उदयपुर के चासदा के सरकारी स्कूल के पीटीआई प्रेम सिंह चूंडावत पर कई दिनों से छात्राएं अश्लील कमेंट करने के आरोप लगा रही थीं. जबकि यह आरोप तब और पुख्ता हो गये, जब एक छात्रा को टीचर ने कागज पर आई लव यू लिखकर दिया. इसके बाद छात्रा ने यह बात अपने साथियों को बताई और फिर छात्रा ने स्‍कूल के दूसरे बच्चों के साथ मिलकर टीचर की जमकर धुनाई कर डाली.
ग्रामीणों ने किया हंगामा
स्कूलों के अधिकांश बच्चों द्वारा लात-घूंसों से गुरुजी की जमकर पिटाई की, टीचर की पिटाई की खबर गांव में फैल गई. इसके बाद ग्रामीणों ने भी स्कूल में पहुंचकर ना सिर्फ हंगामा किया बल्कि स्‍कूल में तालाबंदी कर पूरे स्टाफ को हटाने की मांग की है.
इसके बाद हुआ ये एक्‍शन
टीचर द्वारा छात्रा को आई लव यू कहने के बाद हुए हंगामे की घटना के बाद ब्लॉक शिक्षा स्तर के आला अफसर भी स्‍कूल पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया. जबकि आरोपी टीचर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

Post navigation
Previous Article
शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले दूल्हे और उसके चाचा की लाश बयाना क्षेत्र के झील का बाड़ा स्थित जंगल के कुएं में मिली

Next Article
टिड्‌डी दलों के हमले का शिकार हुए किसानों को गुरुवार को राज्य बजट में राहतभरी सौगात मिल सकती है.

COMMENT HERE

Your Comment

Name*

Email Address*

Website

PE RECENT POSTS
Entered Post Type Taxonomy does not exist.
All Right Reserved @2019 Bulletin News | Bulletin : Bulletin News

14/02/2020

शहर झालावाड एसीबी ने एक हेड कांस्टेबल को जुआरी से 15 हजार रुपए की मासिक बंधी लेते धरदबोचा
झालावाड
एसीबी ने एक हेड कांस्टेबल को जुआरी से 15 हजार रुपए की मासिक बंधी लेते धरद दबोचा

उदयपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर में पूरी तरह से एक्शन के मोड में है. यहां ब्यूरो ने महज तीन दिन के अंतराल के भीतर ही एक और पुलिसकर्मी पर शिकंजा कस दिया है. गुरुवार को एसीबी ने एक हेड कांस्टेबल को जुआरी से 15 हजार रुपए की मासिक बंधी लेते धरदबोचा. पकड़ा गया हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह मूलत: भीलवाड़ा जिले का रहने वाला और वर्तमान में उदयपुर शहर के अंबामाता पुलिस थाने में पदस्थापित है.
थाने में ही रिश्वत लेते हुए पकड़ा
ब्यूरो के अनुसार इस मामले को लेकर कृष्णपुरा निवासी नरेन्द्र शर्मा ने एसीबी को शिकायत दर्ज कराई थी. उसकी शिकायत का एसीबी ने सत्यापन करवाया तो वही सही पाई. इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को अपना जाल बिछाया और हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार करने का प्लान तैयार किया. एसीबी के इशारे पर परिवादी रिश्वत की राशि लेकर थाने पहुंचा. वहां उसने जैसे ही हेड कांस्टेबल को 15 हजार रुपए की रिश्वत की राशि दी ब्यूरो की टीम ने उसे धरदबोचा.
कम्प्यूटर के लिये भी रकम की मांग की
जानकारी के अनुसार हाल ही में उदयपुर में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था. इस कार्रवाई के बाद आरोपियों को जमानत भी मिल गई थी. उनकी जमानत होने के बाद अंबामाता थाने में तैनात हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह ने जुआ खिलाने वालों से बंदी का प्लान बनाया. फरियादी ने बताया कि महेन्द्र सिंह ने मासिक बंधी की राशि देने का दबाव बनाना शुरू किया. इसी के साथ एक कम्प्यूटर के लिये भी रकम की मांग की गई. फरियादी का कहना है कि बार-बार परेशान करने पर उसने एसीबी को इसकी शिकायत दर्ज कराई.
तीन दिन में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि उदयपुर में तीन दिनों में दो खाकी वर्दीधारी गिरफ्तार हो चुके हैं. दो दिन पहले खेरवाडा थाने के एसएचओ भंवर विश्नोई को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. उसके बाद अब एक और खाकी वर्दीधारी ने पुलिस पर बड़ा दाग लगा दिया.

Post navigation
Previous Article
देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ करते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस ने 27 लोगों को हिरासत में लिया है.

COMMENT HERE

Your Comment

Name*

Email Address*

Website

PE RECENT POSTS
Entered Post Type Taxonomy does not exist.
All Right Reserved @2019 Bulletin News | Bulletin : Bulletin News

Address

Udaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bulletinnews Udaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bulletinnews Udaipur:

Share