Pal Pal Rajasthan

Pal Pal Rajasthan Print and electronic media We are a news channel based in Udaipur, Rajasthan.

We show news related to all topics like social, financial, political, crime, breaking and live content happening in Rajasthan state.

23/06/2026

उदयपुर में त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज का ऐतिहासिक महाधिवेशन | 10 हजार लोगों की मौजूदगी में समाज भवन का भूमि पूजन,
उदयपुर में अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान के तत्वावधान में बहुउद्देशीय एवं बहुमंजिला समाज भवन के भूमि पूजन और सामाजिक महाधिवेशन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से करीब 10 हजार समाजबंधुओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि राजीव दत्ता सहित कई राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे। समाज भवन को आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बताया गया।

23/06/2026

राजस्थान के मावली थाना क्षेत्र के बड़ियार ग्राम पंचायत स्थित लितरियों की ढाणा में बोलिया वाला बावजी मंदिर और चामुंडा माताजी मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पीतल के धुबाने, घंटी, झालर, तपेला, तांबे का लोटा, कटोरी, गिलास और चढ़ावे की नकदी लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है। भोपाजी बाबूलाल गुर्जर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

23/06/2026

मुहर्रम माह की 7वीं तारीख पर पैगंबर-ए-इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं मैदान-ए-कर्बला के शहीदों की याद में मुस्लिम समाज द्वारा पारंपरिक छड़ियों का जुलूस निकाला गया। चमनपुरा स्थित जामा मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर चेतक सर्कल स्थित पलटन मस्जिद पहुंचा। जुलूस में 14 छड़ियां और अलम शामिल रहे। जगह-जगह सबीलों पर शर्बत, खीर, पुलाव, हलवा व तबर्रुक वितरित किया गया। पूरे आयोजन में अकीदत, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।

23/06/2026

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ को सौंपी गई है। इस वीडियो में जानिए पूरे मामले की प्रमुख जानकारी और अब तक की कार्रवाई।

⚠️ यह वीडियो उपलब्ध समाचार जानकारी पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।

23/06/2026

#लखनऊ की कोचिंग में आग, 15 मौतें: इनमें स्टूडेंट्स ज्यादा, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा!

22/06/2026

भमरासिया घाटी ओवरब्रिज पर हादसा, पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल

22/06/2026

उदयपुर में तैरता मिला डूंगरपुर के युवक का शवः टूरिस्ट्स ने पुलिस को दी सूचना; आत्महत्या या मर्डर ?

22/06/2026

जयपुर में शराब के नशे में धुत महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा!

21/06/2026

#योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विंडहैम गार्डन में हुआ विशेष योग सत्र!

21/06/2026

#उदयपुर मे पुलिस ने तस्करों की काली कमाई पर किया बड़ा प्रहार, लाखों की अवैध संपत्ति की फ्रीज!

Address

238, B-Block, Sub City Center, Retistand
Udaipur
313001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pal Pal Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pal Pal Rajasthan:

Share