News 24 Udaipur

News 24 Udaipur II सच्च का साथी II

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देने एवं खबरे प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करे : 9828718517

नमस्कार दर्शकों :
News 24 Udaipur में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है I News 24 Udaipur
उदयपुर में स्थित एक समाचार चैनल है। हमारा चैनल केंद्र , प्रदेश , जिला , तहसील एवं पंचायत में हो रहे सामाजिक, वित्तीय, राजनीतिक, अपराध, ब्रेकिंग न्यूज़ और लाइव कवरेज जैसे सभी विषयों से संबंधित समाचार दिखता है । यदि आपके पास भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी है जो हमारे समाज में बदलाव ला सकती हो एवं समाज में व्याप्त बुर

ाइयों को खत्म करने में मददगार साबित हो तो, आप बेझिजक हमसे संपर्क कर सकते हैं।

ईमेल आईडी : [email protected]
व्हाट्सअप / टेलीग्राम एवं कॉल : 9828718517

News 24 Udaipur कभी भी किसी के दबाब में आकर गलत और झूठी खबर अपने चैनल के माध्यम से प्रसारित नहीं करता I

कृपया निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके हमारे न्यूज़ चैनल को follow , like & share करे
फेसबुक : https://bit.ly/3D9vUo2
ट्विटर : https://twitter.com/news24_udaipur
Youtube : https://bit.ly/3S7LUM5


आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत - बहुत धन्यवाद

देवेंद्र कुमार टांक
मुख्य सम्पादक News 24 Udaipur
(ऑनलाइन डिजिटल मीडिया चैनल)

02/08/2026

*कितनी लज्जा और दुख की बात है कि हमें पता नहीं और एक विदेशी व्यक्ति भारत की असली पहचान बता रहा है जो भारत मे आध्यात्मक ज्ञान प्राप्त करके 👆*
अपनी संस्कृति अपने धर्म की शक्ति, अपनी संस्कृति को पहचानों ,

🙏 हरे कृष्ण 🙏

राजस्थान सरकारमुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ’राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ’’सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण और वन...
01/08/2026

राजस्थान सरकार
मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ

’राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ’

’सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण और वन संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन’

’मिशन हरियालो राजस्थान में इस बार लगेंगे 10 करोड़ पौधे’

’वृक्षारोपण बना सामाजिक संस्कार, चंदन वन की खुशबू से महकेगा राजस्थान’

’प्रकृति का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी’

’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल से पर्यावरण संरक्षण को मिली नई गति’
’- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा’

- प्रथम चरण में उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में विकसित होंगे चंदन वन
- मुख्यमंत्री ने ड्रोन सीडिंग प्रक्रिया का किया शुभारंभ
- 600 एसएचजी को दी 6 करोड़ रुपये की आजीविका प्रोत्साहन राशि
- चंदन पेड़, वन एवं वन उपज तथा पंच गौरव आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन
fans News 24 Udaipur Udaipur Police District Collector & Magistrate - Udaipur CMO Rajasthan

उदयपुर/जयपुर, 01 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ता समुद्री जलस्तर, लगातार बढ़ता तापमान, प्रदूषित वायु, दूषित जल और तेजी से घटती जैव विविधता आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे में वृक्षारोपण और वन संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री शनिवार को उदयपुर के दूधतलाई वन परिक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वन मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है तो वृक्षारोपण और वन संरक्षण को जन आंदोलन बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किए गए ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से आमजन की पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। यह अभियान पर्यावरण के प्रति दायित्व निभाने के साथ-साथ माताओं के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर वन योजना, कैंपा फंड, ग्रीन इंडिया मिशन एवं राष्ट्रीय वनरोपण कार्यक्रम जैसी पहलों के माध्यम से देश में पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री की पर्यावरण संरक्षण पहलों के लिए उन्हें यूएन चैंपियन्स ऑफ अर्थ से भी सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की इन पहलों से प्रेरणा लेकर प्रदेश सरकार द्वारा ’मिशन हरियालो राजस्थान’ प्रारंभ किया गया है। यह अभियान प्रदेश को हरित और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से लगभग दो वर्षों में करीब 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। इस मानसून सीजन में भी 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत लगाये गए पौधों के संरक्षण और वृक्ष बनने तक की सतत निगरानी के लिए पौधों की जियो-टैगिंग तथा इनकी वन मित्र और वृक्ष मित्रों के माध्यम से नियमित देखरेख सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर नमो नर्सरी तथा पंचायत समिति स्तर पर नमो वन विकसित किए जा रहे हैं। इनसे ग्रामीण क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विस्तार हो रहा है और ग्रामीण पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण की ऐसी परंपराएं और मिसाल मिलती हैं, जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलतीं। मां अमृता देवी ने अपनी तीन बेटियों समेत 363 लोगों के साथ वृक्षों को बचाने के लिए प्राणों की आहूति दी थी। विश्व इतिहास में पर्यावरण एवं वृक्ष संरक्षण का ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता।

उन्होंने स्कंदपुराण का उल्लेख करते हुए कहा कि दस कुओं के बराबर एक बावड़ी, दस बावड़ियों के बराबर एक तालाब, दस तालाबों के बराबर एक पुत्र तथा दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है। भारत की संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। यहां पृथ्वी को माता, नदियों को देवी और वृक्षों को देवतुल्य मानने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि पीपल, अशोक, आम, बिल्व जैसे वृक्ष और हरियाली तीज, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि जैसे पर्व प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था और संवेदनशीलता के प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में यह सुखद परिवर्तन दिखाई दे रहा है कि लोग अब जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, स्मृति दिवस और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण को अपनी परंपरा बना रहे हैं। यह परिवर्तन बताता है कि वृक्षारोपण अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं रहकर सामाजिक संस्कार बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम एक पौधा लगाते हैं, तब हम केवल एक वृक्ष नहीं लगाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सांसों, पर्यावरण और भविष्य को सुरक्षित करते हैं।

इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से इस मानसून सीजन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मिशन हरियालो राजस्थान की दिशा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

’मुख्यमंत्री ने लगाया चंदन का पौधा, चंदन वन परियोजना का किया शुभारंभ’
मुख्यमंत्री ने दूधतलाई वन परिक्षेत्र में 33 करोड़ रुपये की लागत की चंदन वन परियोजना का चंदन का पौधारोपण कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण आजीविका, जैव विविधता संरक्षण तथा हरित अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगी। प्रथम चरण में उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में चार चंदन वन विकसित किए जाएंगे, जो भविष्य में पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय पहल बनेंगे।

समारोह में मुख्यमंत्री ने राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना के अंतर्गत 13 जिलों के 600 स्वयं सहायता समूहों को कुल 6 करोड़ रुपये की आजीविका प्रोत्साहन राशि का प्रतीकात्मक चैक दिया। इससे पहले उन्होंने चंदन पेड़, वन एवं वन उपज तथा पंच गौरव पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा ड्रोन सीडिंग प्रक्रिया का शुभारम्भ किया और वॉच टावर से दूरबीन के जरिए वन क्षेत्र का निरीक्षण किया।

’मुख्यमंत्री की आमजन से मुलाकात’
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर आमजन के प्रति आत्मीयता और सादगी की मिसाल पेश की। उदयपुर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री उदयपुर के बाजार में पैदल घूमे। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बच्चों को दुलार किया। मुख्यमंत्री का अपनापन देखकर आमजन में उत्साह नजर आया।

इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, सांसद मन्नालाल रावत, चुन्नीलाल गरासिया, विधायक श्रीचंद कृपलानी, फूलसिंह मीणा, ताराचन्द जैन, उदयलाल डांगी, शांता अमृतलाल मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में किया 77वे वन महोत्सव का शुभारंभ   fans News 24 Udaipur      पिछोला झील के कि...
01/08/2026

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में किया 77वे वन महोत्सव का शुभारंभ
fans News 24 Udaipur

पिछोला झील के किनारे कालका माता नर्सरी परिसर हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने चंदन का पौधा लगाकर चंदन वन स्थापना का भी किया आगाज

वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, सलूंबर विधायक शांता देवी, निम्बाहेड़ा विधायक श्री चंद कृपलानी रहे मंचासीन

प्रधान वन संरक्षक शिखा मेहरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन श्री पवनकुमार आदि ने मुख्यमंत्री सहित अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन हैं उपस्थित

01/08/2026

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा पहुंचे उदयपुर

डबोक एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने डबोक एयरपोर्ट से किया प्रस्थान

कुछ ही देर में पहुंचेंगे कालका माता नर्सरी

राज्य स्तरीय वन महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

चंदन वन के लिए करेंगे पौधारोपण
fans Bhajanlal Sharma News 24 Udaipur

राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर आमजन से सुझाव आमंत्रित  fans News 24 Udaipur         उदयपुर, 01 अगस्त। राजस्थ...
01/08/2026

राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर आमजन से सुझाव आमंत्रित
fans News 24 Udaipur

उदयपुर, 01 अगस्त। राजस्थान सरकार द्वारा ’राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026’ के संबंध में आमजन, शिक्षाविदों एवं विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों से अधिकाधिक सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की पहल की गई है।

जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि अनुसार सभी अधीनस्थ कार्यालयों के व्हाट्सएप समूहों में क्यूआर कोड एवं संदेश साझा करेे, साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने परिचितों, मित्रों और परिवारजनों को भी यूसीसी विधेयक पर सुझाव दर्ज कराने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से भी आमजन से फीडबैक प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर अपने बहुमूल्य सुझाव वेबसाइट अथवा उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से दर्ज कराएं।

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल रेफरी क्लिनिक  संपन्नराष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक एवं एनआईएस प्रशिक्षित क...
01/08/2026

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल रेफरी क्लिनिक संपन्न
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक एवं एनआईएस प्रशिक्षित कोच व दक्ष शारीरिक शिक्षक हुए शामिल
fans News 24 Udaipur

उदयपुर, 1 अगस्त। राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल रेफरी क्लिनिक शुक्रवार 31 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कविता में संपन्न हुई। उदयपुर के वालीबॉल प्रशिक्षक एवम शारीरिक शिक्षक नरेश पालीवाल ने बताया कि विभिन्न जिलों से आये 90 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक एवं एनआईएस प्रशिक्षित कोच एवं दक्ष शारीरिक शिक्षक शामिल हुए इस क्लीनिक का आयोजन 27 से 31 जुलाई तक किया गया। जिसमें वॉलीबॉल खेल से संबंधित नए नियम एवं ऑफिशियल नियम से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के बदलाव की चर्चा की गई।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सत्र 2026-27 में राजस्थान राज्य को वॉलीबॉल नेशनल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान राज्य के सभी वॉलीबॉल निर्णायक रेफरी क्लीनिक में बुलाए गए। बीकानेर निदेशालय से संयोजक के रूप में भागीरथ प्रजापत एवं अनीता भादू और उदयपुर जिले के शारीरिक शिक्षक नरेश पालीवाल मुख्य सदस्य रहे। रेफरी क्लीनिक में अंतरर्राष्ट्रीय निर्णायक लालचंद, राष्ट्रीय निर्णायक मोहन शर्मा, बलवंत चैधरी, संजय त्रिवेदी आदि ने भी अपने अनुभव साझा किए। रेफरी क्लिनिक के उद्घाटन में बडगांव ब्लॉक सी.बी.ई.ओ. किरण कोटिया, प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धूमल भाटी और उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव उपस्थित रहेे। समापन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दीपक गौड़ एवं राजस्थान बीकानेर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी हेमाराम चैधरी के सानिध्य में हुआ। सभी ऑफिशल्स ने थ्योरी क्लास एवं प्रैक्टिकल करने के साथ-साथ अपनी समस्त शंकाओं का समाधान किया। प्रदेश पर से आए निर्णायको ने मेजबान विद्यालय के संस्था प्रधान, शारीरिक शिक्षक प्रताप सिंह, ग्रामीणों एवं बजरंग क्लब कविता का वालीबॉल खेल मैदान उपकरण और शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इससे पूर्व इस प्रकार की क्लिनिक राजस्थान में 13 साल पहले संगरिया हनुमानगढ़ में आयोजित हुई थी।

प्रशासनिक अधिकारी हेमाराम चैधरी ने बताया कि उदयपुर में इस प्रकार का पहला आयोजन है जिले के वॉलीबॉल से संबंधित शारीरिक शिक्षकों को भी इसका फायदा मिलेगा। रेफरी क्लीनिक के दौरान सभी प्रतिभागियों का प्रैक्टिकल एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई एवं सर्टिफिकेट और किट प्रदान किए गए। इस प्रकार की क्लीनिक से राजस्थान के विभिन्न जिलों में वाॅलीबाल का सरलीकरण होगा। आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में इसका फायदा मिलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी दीपक गौड़ ने उदयपुर की तरफ से सभी निर्णायकों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और राज्य स्तरीय क्लिनिक आयोजन के लिए जिले को अवसर प्रदान करने के लिए शिक्षा निदेशालय, बीकानेर का आभार जताया।

विश्व स्कॉर्प दिवस पर स्कार्फ प्रदर्शन  fans News 24 Udaipur       उदयपुर, 1 अगस्त। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्...
01/08/2026

विश्व स्कॉर्प दिवस पर स्कार्फ प्रदर्शन
fans News 24 Udaipur

उदयपुर, 1 अगस्त। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानी य संघ उदयपुर के यूनिट द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में आज विश्व स्कॉर्प दिवस पर स्कार्फ प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजन किया गया । यूनिट लीटर एवं वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर डॉ भगवती लाल साहु से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज स्थानीय विद्यालय द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में आज विश्व स्कॉर्प दिवस मनाया गया गया । जिसमें विभिन्न प्रकार के स्कार्फ का प्रदर्शन किया गया । संस्थान निदेशक एवं प्राचार्य डॉ लोकेश जैन विभिन्न प्रकार के स्कॉर्प का अवलोकन किया । कार्यक्रम में स्काउट व गाइड के बालचरो को स्कॉर्प की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई । अपने उद्बोधन में डॉक्टर लोकेश जैन ने कहा की स्कॉर्प से स्काउट की पहचान है तथा आवश्यकता पड़ने पर स्कार्फ का विभिन्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है

विद्यालय के वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर एवं यूनिट लीडर डॉ भगवती लाल साहु के नेतृत्व मे आयोजित विश्व स्कॉर्प दिवस पर स्काउट व गाइड के बालचरो को स्कॉर्प की उपयोगिता की जानकारी दी गई । श्री साहु ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर स्कार्फ का उपयोग पट्टी बांधने में कर सकते हैं , स्ट्रेक्चर बनाने में कर सकते हैं तथा झोला व पोटली बनाना आदि विभिन्न प्रकार से उपायोग हम स्कार्फ का कर सकते हैं । कार्यक्रम डॉ शर्मिला जैन , सुश्री विदुषी जैन , डॉ माया त्रिवेदी , श्री पंकज मिश्रा , प्रियंका चित्तौड़ा , शीतल कोठारी , मोनिका कंठालिया एवं सीमा सोनी आदि गण मान्य महानुभाव उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में सहायक स्काउट मास्टर श्री दिव्यांश बृजवानी ने धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ भगवती लाल साहु ने किया

आबकारी आयुक्त ने दी शुभकामनाएंआबकारी विभाग के 2 अधिकारी हुए सेवानिवृत्त  fans News 24 Udaipur       उदयपुर। आबकारी आयुक्...
01/08/2026

आबकारी आयुक्त ने दी शुभकामनाएं
आबकारी विभाग के 2 अधिकारी हुए सेवानिवृत्त
fans News 24 Udaipur

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राजकीय सेवा में कर्मनिष्ठा एवं अनुशासन से राजकीय दायित्व का निर्वहन करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी बधाई के पात्र है उनके भावी जीवन की कुशलता व स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित है। आबकारी आयुक्त विभागीय सभाागार में राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी अतिरक्त आबकारी आयुक्त लीगल प्रकाश चंद्र रेगर एवं आबकारी अधिकारी मुख्यालय रियाजुद्दीन उस्मानी के सेवानिवृत्ति समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त उदयपुर जोन प्रभा गौतम, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय सहित अन्य अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों को जीवन के अग्रिम पड़ाव के शुमकामनाएं प्रदान की।

समारोह में आबकारी आयुक्त ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को पगड़ी पहनाकर, माल्र्यापण कर स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों ने राजकीय सेवा संबंधी अनुभव साझा करते हुए परिवार एवं साथी अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। अन्त में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भी सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

सेवा की धारा गंगा की तरह अविरल रहे, यही मानव जीवन की सार्थकता : प्रशांत अग्रवाल  fans News 24 Udaipur Narayan Seva Sanst...
01/08/2026

सेवा की धारा गंगा की तरह अविरल रहे, यही मानव जीवन की सार्थकता : प्रशांत अग्रवाल
fans News 24 Udaipur Narayan Seva Sansthan


उदयपुर, 01अगस्त। सावन मास के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने समाज से सेवा और परोपकार की भावना को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह गंगा अनवरत बहकर जन-जन की प्यास बुझाती और जीवन देती है, उसी तरह समाज में सेवा का प्रवाह भी निरंतर चलता रहना चाहिए। ईश्वर ने मनुष्य जीवन केवल अपने लिए नहीं बल्कि मानव सेवा और परोपकार के लिए दिया है।

अग्रवाल ने कहा कि ‘नर में नारायण’ की भावना ही सच्ची सेवा का आधार है। नारायण सेवा संस्थान जाति, धर्म और वर्ग की सीमाओं से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है। यहां न गरीब पराया है और न अमीर। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे सरल मार्ग किसी का दिल न दुखाना और जरूरतमंद के जीवन में सहारा बनना है। शिव का संदेश हमें समाज और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता है। जिस प्रकार समुद्र मंथन से निकले विष को शिव ने स्वयं धारण कर लिया, उसी प्रकार हमें भी समाज की पीड़ा को कम करने के लिए त्याग और सेवा का भाव रखना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अग्रवाल ने संस्थान में उपचार एवं पुनर्वास सेवाएं प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों और उनके परिजनों से सीधे संवाद किया। उन्होंने सेवाओं का फीडबैक लेते हुए जाना कि संस्थान से जुड़ने के बाद उनके जीवन में किस तरह के बदलाव आए हैं।उन्होंने मध्य प्रदेश के अंकुर, बाड़मेर के सताराम और दिल्ली के विराट से उनके जीवन की परिस्थितियों, दिव्यांगता के बाद आई चुनौतियों तथा संस्थान से उपचार, कृत्रिम अंग एवं अन्य सेवाएं प्राप्त करने के बाद आए सकारात्मक बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। परिजनों से भी सेवा व्यवस्था और सहयोग को लेकर उनके अनुभव जाने।

अग्रवाल ने कहा कि किसी दिव्यांग व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास लौटाना और उसे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना केवल सहायता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारा दायित्व है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस सेवा-यात्रा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

-दीक्षा के लिए विद्वत्ता नहीं, पात्रता जरूरी : आचार्य मुक्तिसागर महाराज- आयड़ जैन तीर्थ में चार माह तक अनवरत बहेगी धर्म ...
01/08/2026

-दीक्षा के लिए विद्वत्ता नहीं, पात्रता जरूरी : आचार्य मुक्तिसागर महाराज
- आयड़ जैन तीर्थ में चार माह तक अनवरत बहेगी धर्म ज्ञान की गंगा
fans News 24 Udaipur

उदयपुर, 1 अगस्त। तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ जैन तीर्थ में मालव मार्तंड आचार्य भगवंत मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज एवं अचल मुक्ति सागर सूरीश्वर महाराज सहित ठाणा-4 के सानिध्य में चातुर्मास महोत्सव श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ जारी है। चातुर्मास के अंतर्गत आयोजित संनिधाय प्रश्नोत्तरी प्रवचन में आचार्य श्री ने जिज्ञासुओं के अनेक आध्यात्मिक एवं व्यवहारिक प्रश्नों के समाधान प्रस्तुत किए।

महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि प्रवचन के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में आचार्यश्री ने कहा कि दीक्षा के लिए केवल ज्ञान या विद्वत्ता पर्याप्त नहीं होती, बल्कि वैराग्य, पात्रता और योग्यता सबसे अधिक आवश्यक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शास्त्रों का अध्ययन महत्वपूर्ण है, लेकिन दीक्षा का वास्तविक आधार आंतरिक पात्रता और संयमपूर्ण जीवन जीने की क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि कौतुकप्रिय व्यक्ति दीक्षा के योग्य नहीं माना जाता तथा जिनका जंघाबल और दृष्टिबल अत्यधिक क्षीण हो चुका हो, उन्हें भी दीक्षा नहीं दी जाती। प्रवचन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका आचार्यश्री ने शास्त्रसम्मत एवं सरल भाषा में समाधान किया।

संघ के कार्याध्यक्ष भोपालसिंह एवं सचिव कुलदीप नाहर ने बताया कि इस जिज्ञासा-शांति प्रवचन में पूछे गए प्रश्नों में श्रीमती निरूपा जैन का प्रश्न सर्वश्रेष्ठ चुना गया, जिन्हें सम्मानित किया गया। निरूपा जैन ने पूछा कि अष्टमी और चतुर्दशी के दिन जब स्वयं फल ग्रहण नहीं किए जाते, तो मंदिर में भगवान को फल क्यों अर्पित किए जाते हैं? इस पर आचार्यश्री ने उत्तर दिया कि भगवान के समक्ष कभी भी अभक्ष्य वस्तुएं अर्पित नहीं की जातीं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आद्रा नक्षत्र के बाद आम (केरी) अभक्ष्य माना जाता है, इसलिए उसे नहीं चढ़ाया जाता। इसी प्रकार सीताफल तुच्छ फल होने के कारण मंदिर में अर्पित नहीं किया जाता। किंतु अष्टमी और चतुर्दशी के दिन फल अभक्ष्य नहीं होते, बल्कि पर्व तिथि होने तथा उस दिन आयुष्य कर्म के बंध की संभावना अधिक होने के कारण श्रद्धालु स्वयं उनका त्याग करते हैं। इसलिए उस दिन भगवान को फल अर्पित करने में कोई दोष नहीं माना जाता।

चातुर्मास के अंतर्गत शनिवार को दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक तरुण संस्कार शिविर आयोजित किया गया। वहीं रविवार प्रात: 9.30 से दोपहर 12 बजे तक भक्तियोग शिविर का आयोजन होगा, जिसके पश्चात साधर्मिक भक्ति का कार्यक्रम भी रखा गया है। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, संस्कार शिविर एवं विविध आध्यात्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।

Address

Udaipur
313024

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News 24 Udaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News 24 Udaipur:

Shortcuts

Share