27/04/2026
उदयपुर में गौभक्तों का महा-आक्रोश: 'डबल इंजन' सरकार से सीधे सवाल, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब! 🚩
क्या गौ माता सिर्फ एक चुनावी मुद्दा बनकर रह गई हैं? आज झीलों की नगरी उदयपुर की सड़कों पर जो भगवा जनसैलाब उमड़ा, उसने सत्ता के गलियारों तक एक स्पष्ट चेतावनी भेज दी है।
गौ रक्षा पर कड़े कानून की मांग को लेकर आज शहर में एक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। मातृशक्ति और संतों ने सरकार से सीधा सवाल किया है कि गौ-रक्षा के नाम पर वोट मांगने वालों के राज में, भारत गौ-हत्या में दूसरे नंबर पर कैसे पहुँच गया? संत गुलाबदास जी के नेतृत्व में झाड़ोल से लेकर उदयपुर तक उठी यह हुंकार बता रही है कि अब केवल खोखले सियासी वादों से काम नहीं चलेगा।
गौभक्तों की मांगें स्पष्ट हैं:
👉 गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा मिले।
👉 गोचर भूमि को बचाया जाए।
👉 गौ हत्या पर पूर्ण और सख्त प्रतिबंध लगे।
आप इस पूरी खबर पर क्या सोचते हैं? क्या सरकार अब कोई कड़ा कदम उठाएगी? कमेंट में अपनी राय जरूर रखें और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह आवाज ऊपर तक पहुंचे।
लगातार ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट्स और बेबाक खबरों के लिए जुड़े रहें मेवाड़ एक्सप्रेस के साथ।
रिपोर्ट: नक्ष