29/07/2026
आज तालाब का बाड़िया स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 10वीं संकुल स्तरीय प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इस गरिमामयी अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्री आशुराम जी मेवाड़ा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजीत सिंह चुंडावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चुंडावत, जोरू भाई गुर्जर, गोपी भाई गुर्जर, मोहन सिंह जी फौजी, मोहन सिंह जी रावत, महेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, पन्ना सिंह रावत, घिसू सिंह रावत, तालाब का बाड़िया के सम्मानित ग्रामीण एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नन्हें-मुन्ने बाल-खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया गया।
सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना करता हूँ। 🏆🏏🏃♂️