News 91 Rajasthan

News 91 Rajasthan News 91 is Rajasthan's leading Hindi News Channel. Providing latest and updated information on vari
(2)

13/06/2026

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार सुबह कचहरी परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला अचानक जिला जज की कुर्सी पर जाकर बैठ गई। महिला ने कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए “ऑर्डर-ऑर्डर” चिल्लाना शुरू कर दिया और खुद को जज बताते हुए वकीलों से मामले की सुनवाई करने की बात कही। उसने फाइलें उठाकर पलटना भी शुरू कर दिया, जिससे कोर्ट परिसर में मौजूद लोग हैरान रह गए।

इस दौरान कुछ वकीलों ने उसका वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला ने आपत्ति जताई और विरोध किया। वकीलों ने उसे बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह कुर्सी पर ही बैठी रही। बाद में मौके पर महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया और उसे हिरासत में लेकर कैंट थाने भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय जिला जज अवकाश पर थे। महिला की पहचान वंदना गुप्ता के रूप में हुई है, जिन पर पहले भी कोर्ट परिसर में इस तरह के व्यवहार के आरोप लग चुके हैं।



: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।

13/06/2026

उदयपुर के देबारी इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बारूदखाने का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई से एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह अवैध विस्फोटक और पटाखा निर्माण का काम एक सरकारी स्कूल के बेहद नजदीक चलाया जा रहा था, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ था।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बारूद, केमिकल, तैयार पटाखे और एक लोडिंग टेम्पो जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था और इसकी सप्लाई कई स्थानों पर की जा रही थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और विस्फोटक सामग्री कहां-कहां पहुंचाई जा रही थी।



: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।

13/06/2026

उत्तर प्रदेश के मथुरा में देवर और भाभी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किसी पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों के बीच पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। हालांकि विवाद की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विवाद घरेलू तनाव और आपसी मनमुटाव से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल किसी गंभीर चोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।

13/06/2026

असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह एक सैन्य विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसा उस समय हुआ जब भारतीय वायुसेना का AN-32 मालवाहक विमान रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था। लैंडिंग के दौरान अचानक विमान अनियंत्रित हो गया और जमीन से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे वह दो हिस्सों में टूट गया।

सूत्रों के अनुसार, इस दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि भारतीय वायुसेना ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

AN-32 विमान का उपयोग सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है और यह पहाड़ी तथा दुर्गम इलाकों में भी संचालन में सक्षम माना जाता है। वायुसेना के पास ऐसे लगभग 100 विमान सक्रिय सेवा में हैं। हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।



: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।

उदयपुर के ऐतिहासिक गुलाब बाग को प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम आयुक्त अ...
13/06/2026

उदयपुर के ऐतिहासिक गुलाब बाग को प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने तत्काल प्रभाव से उद्यान परिसर में सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। निगम के अनुसार, सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों, मंदिर आने-जाने वालों और अन्य लोगों द्वारा वाहनों के प्रवेश से सुबह-शाम सैर करने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और पर्यटकों को परेशानी हो रही थी। साथ ही ध्वनि और वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा था। आमजन की शिकायतों और निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया। अब निजी और सरकारी दोनों तरह के वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। वाहन चालकों के लिए सिंह द्वार, टॉय ट्रेन गेट और पीएचईडी कार्यालय के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। विशेष परिस्थितियों में ही पूर्व अनुमति के बाद वाहन प्रवेश कर सकेंगे।



: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।

13/06/2026

उदयपुर के एमबी अस्पताल में खून उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल परिसर में सक्रिय कुछ लोग जरूरतमंद मरीजों के परिजनों से रक्त दिलाने के बदले हजारों रुपये वसूल रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ सोनी ने दावा किया कि डूंगरपुर से आए एक गरीब परिवार से एक यूनिट ब्लड के लिए 6500 रुपये लिए गए थे। बाद में दूसरी यूनिट रक्त की जरूरत पड़ने पर उनसे फिर पैसे मांगे गए। मामले की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निगरानी की और आरोपी रौनक साहू को 3000 रुपये लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि पीड़ित परिवार से वसूले गए कुल 9500 रुपये वापस दिलवाए गए हैं। मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सौंप दी गई है। घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।



: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।

13/06/2026

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक कार्यक्रम के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसी भी तरह की कार्रवाई या दबाव से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि वे सरकार से सवाल उठाने के अपने आंदोलन को लगातार जारी रखेंगे और इसमें किसी तरह की रुकावट नहीं आने देंगे।

अभिजीत दीपके ने अपने संबोधन में कहा, “कोई भी सरकार से सवाल करने से नहीं डरता। हमें यह आंदोलन जारी रखना है। कोई पीछे नहीं हटेगा। अगर जेल जाने की जरूरत पड़ी, तो सबसे पहले मैं जेल जाऊंगा।” उनके इस बयान के बाद समर्थकों में जोश देखा गया।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी लड़ाई व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के हितों के लिए है, और वे किसी भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।



: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।

13/06/2026

बिहार के नवादा बाईपास से लापरवाही की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ओवरलोड ट्रक के ऊपर दो लोग आराम से सोते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि ट्रक तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रहा है।

यह नजारा न केवल यातायात नियमों की खुली अनदेखी है, बल्कि किसी बड़े हादसे को भी खुला न्योता देता नजर आ रहा है। ट्रक के ऊपर बिना किसी सुरक्षा के सो रहे लोगों की जान कभी भी खतरे में पड़ सकती थी। जरा सी चूक या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस लापरवाही पर हैरानी जताई है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह घटना सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और जागरूकता की कमी को भी उजागर करती है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।



: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।

12/06/2026

5 साल के अली को मिली सुनने और बोलने की नई उम्मीद, पीएमसीएच में हुआ सफल कॉकलियर इम्प्लांट का ऑपरेशन

12/06/2026

एमबी अस्पताल में एक्टीव हुई खुन की दलाली करने वाली गैंग, एक युनिट ब्लड के नाम पर हजारों रूपये हडपे

Address

89, Jogiwada Behind Bapu Bazar
Udaipur
313001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News 91 Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share