15/09/2026
सोमवार को पूरे भारतवर्ष में गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया गया। बॉलीवुड सितारों ने भी गणेश चतुर्थी को बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया। कई मुस्लिम स्टार्स ने भी सोमवार को गणेश चतुर्थी मनाई, जिनमें बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का नाम भी शामिल है।
सलमान खान और उनका परिवार हर साल गणेश चतुर्थी मनाता है। उनके घर में बप्पा का स्वागत होता है। कल सलमान खान गणेश चतुर्थी मनाने अपने भाई सोहेल खान के घर पहुंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान सल्लू मियां के लुक ने सबका ध्यान खींचा। पिछले कुछ समय से सलमान काउबॉय हैट के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार वे सिर पर बंडाना बांधकर भाई सोहेल के घर पहुंचे। इस लुक में भाईजान काफी यंग और हैंडसम लग रहे थे।
भाई सोहेल खान के घर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने के बाद भाईजान सलमान मुकेश अंबानी के घर भी सेम लुक और सेम कपड़ों में पहुंचे। हर साल अंबानी के घर में धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। गणेश चतुर्थी के मौके पर एंटीलिया के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचते हैं। सलमान खान भी कल एंटीलिया पहुंचे थे। इस दौरान सल्लू मियां ने पैप्स के कैमरों के सामने पोज भी दिया।