Hamara Bharat News

Hamara Bharat News ख़बर हकीकत तक
(9)

31/07/2026

विधायक विवेक शर्मा,,बोले,, कि,,,कुटलैहड़ की पंचायत हटली के रिवाड़ से दगड़ूंह के लिए जब का प्रावधान ही नहीं था,,भूमि विवाद था,,तो कैसे वन गया,,92 लाख का पुल,,वह भी अधूरा,,इसकी होगी जांच,,लोकनिवि मंडल बंगाणा को दिए आदेश,,

31/07/2026
लोगों की सेवा ही परम धर्म, विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले का लक्ष्य : आर.एस. बाली Hamara Bharat News विकास पुरुष ...
30/07/2026

लोगों की सेवा ही परम धर्म, विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले का लक्ष्य : आर.एस. बाली Hamara Bharat News

विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेला-2026 के विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली मेगा मेडिकल कैंप में 350 लोगों का होगा निशुल्क ऑपरेशन

कांगड़ा,लोगों की सेवा को परम धर्म मानते हुए नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली जी के जन्मदिवस के अवसर पर लगातार पिछले 24 वर्षों से बाल मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक नगरोटा बगवां आर.एस. बाली ने ओबीसी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को निशुल्क ऑपरेशन पत्र वितरित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम नगरोटा पूजा अधिकारी, बाल मेला कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह, बाल मेला कमेटी के सदस्य तथा नगरोटा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक नगरोटा बगवां आर.एस. बाली ने कहा कि विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेला मात्र एक मेला नहीं, बल्कि विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली जी द्वारा शुरू किया गया जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विशेष शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली जी द्वारा लोगों की सेवा के उद्देश्य से शुरू किए गए विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले का इस वर्ष 24वां संस्करण भी अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले के मुख्य आकर्षणों में जहां बच्चों के लिए झूले, हाथी, घोड़े और ऊंट की सवारी जैसी मनोरंजक गतिविधियां होती हैं, वहीं बुजुर्गों तथा नगरोटा वासियों सहित आम लोगों के लिए प्रतिवर्ष विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जाता है। विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली मेगा मेडिकल कैंप में लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांचें तथा दवाइयां पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती हैं।

आर.एस. बाली ने बताया कि मेडिकल कैंप में देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करते हैं तथा उनकी आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां और निशुल्क स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष आंखों की जांच के दौरान जिन लोगों को चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन की आवश्यकता बताई जाती है, उनके निशुल्क ऑपरेशन का संपूर्ण खर्च वह वाहन करते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष जिन लोगों को चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन की आवश्यकता बताई जाती है, उनके निशुल्क #ऑपरेशन का संपूर्ण खर्च वह वहन करते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर उपचार उपलब्ध हो सके। इस वर्ष चिकित्सकों ने 350 लोगों को ऑपरेशन की आवश्यकता बताई है। इन सभी लाभार्थियों को ऑपरेशन संबंधी पत्र वितरित किए गए हैं। आर.एस. #बाली ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इन 350 लाभार्थियों के निशुल्क ऑपरेशन का पूरा खर्च वह खुद वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली मेगा रोजगार मेले का आयोजन भी होता है, जो हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे तो पूरे वर्ष #नगरोटा क्षेत्र के युवाओं को #रोजगार दिलाने के लिए विभिन्न रोजगार शिविर आयोजित किए जाते हैं, लेकिन विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले के दौरान आयोजित होने वाला मेगा रोजगार मेला मात्र दो दिनों में हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाता है।

आर.एस. बाली ने बताया कि विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले में प्रतिवर्ष #रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें एकत्रित रक्त टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जाता है। यह रक्त अनेक जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

30/07/2026

नितिन गडकरी ने माना E20 पेट्रोल से कम होगा माइलेज, संसद में दिया जवाब Hamara Bharat News खबर कमेंट में

30/07/2026

CM सुक्खू दिल्ली रवाना:कल हाईकमान से कर सकते हैं मुलाकात; कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभव Hamara Bharat News खबर कमेंट में

30/07/2026

ऊना विकास खंड में कुटलैहड़ की 23 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों संग विधायक विवेक शर्मा ने की समीक्षा बैठक,
पंचायतों में बिकास कार्यों में तेजी न होने पर सख्त दिखे विधायक,सभी पंचायती राज अधिकारी कर्मचारियों को दिए कड़े आदेश

जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने केंद्रीय विद्यालय में किया वोकेशनल लैब का शुभारंभविद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार...
30/07/2026

जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने केंद्रीय विद्यालय में किया वोकेशनल लैब का शुभारंभ
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की
कहा, आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही खर्च करें पीएमश्री योजना का बजट

हमीरपुर 30 जुलाई। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय को इस वित्त वर्ष के लिए लगभग 33.92 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है। यह धनराशि विद्यालय परिसर में ढांचागत विकास, मरम्मत, अन्य कार्यों, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, अध्यापक प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण, अध्यापक-अभिभावक संवाद और अन्य गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। जिलाधीश ने विद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही यह धनराशि खर्च होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के दौरान खर्च की गई धनराशि की रिपोर्ट भी तलब की तथा इससे संबंधित कार्यों एवं पुराने ऑडिट पैरा की समीक्षा के लिए एक कमेटी के गठन के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालय की चारदिवारी के निर्माण, विद्यालय परिसर से बिजली के ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। विद्यालय के परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए जिलाधीश ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों अरविंद कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार और एकता सिंह को सम्मानित भी किया।
बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह, स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, सीपीडब्ल्यूडी, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
बैठक के बाद जिलाधीश ने विद्यालय परिसर में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित वोकेशनल लैब का शुभारंभ भी किया। उन्होंने स्कूल परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और यहां जारी विभिन्न कार्यों तथा अन्य मुद्दों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।

30/07/2026

#लंगर #सदाशिव

मंड सनौर और पराल पंचायत में विधायक मलेंद्र राजन ने सुनीं जनसमस्याएं, पराल पंचायत को 5 लाख रुपये व ओपन जिम की सौगात Hamar...
30/07/2026

मंड सनौर और पराल पंचायत में विधायक मलेंद्र राजन ने सुनीं जनसमस्याएं, पराल पंचायत को 5 लाख रुपये व ओपन जिम की सौगात Hamara Bharat News

इंदौरा, 30 जुलाई। विधायक मलेंद्र राजन ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत सनौर के मंड सनौर क्षेत्र का दौरा कर लोगों से जनसंवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मंड सनौर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि मंड सनौर में शीघ्र ही एक नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।
इसके उपरांत विधायक ने पराल पंचायत का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील है, इसलिए सभी को पहले से तैयार रहना चाहिए। हाल ही में पंचायतों को वितरित आपदा प्रबंधन किटों के उपयोग का प्रशिक्षण लेने तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आज लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के उद्देश्य से उनके साथ आए हैं। इस अवसर पर विधायक ने ग्राम पंचायत पराल के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने तथा ओपन जिम स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी भी पंचायत के विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि ठाकुरद्वारा पुल की लगभग 7 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार हो चुकी है तथा औपचारिकताएं पूरी होते ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौकी में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का कार्य शुरू हो चुका है, जबकि पराल में शीघ्र ही दो नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
विधायक ने चिट्टा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर बल देते हुए लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि कल शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में पौधरोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी युवक मंडलों, महिला मंडलों, समाजसेवियों तथा युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प ले, ताकि विकास के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का निर्माण किया जा सके। इस दौरान विधायक ने पराल पंचायत में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर एसडीएम डॉ सुरिन्द्र ठाकुर, डीएसपी संजीव यादव, बीडीओ सुदर्शन सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, सनौर पंचायत प्रधान अनूप कटोच,पराल पंचायत प्रधान केवल कृष्ण,उपप्रधान रिम्पी कुमार,बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, सभी वार्ड सदस्य, विजय शर्मा, अनिल कुमार, सतिंदर गुलेरिया, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-0-

Address

Bangana
Una
174307

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hamara Bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hamara Bharat News:

Shortcuts

Share