Mera una

Mera una Latest updates,news,events of una and Himachal Pradesh

शशि सैनी व संजीव कुमार की अगुवाई में सौंपा ज्ञापनचुनावी ड्यूटी में शिक्षकों को मिले पूरी सुविधाएं, प्रवक्ता संघ ने उठाई ...
10/04/2026

शशि सैनी व संजीव कुमार की अगुवाई में सौंपा ज्ञापन
चुनावी ड्यूटी में शिक्षकों को मिले पूरी सुविधाएं, प्रवक्ता संघ ने उठाई जोरदार मांग, 13 अप्रैल को मांगी लोकल हॉलिडे
एडीसी के माध्यम से डीसी ऊना को सौंपा ज्ञापन, पिछली चुनाव ड्यूटी की समस्याएं भी रखीं सामने

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ, जिला ऊना ने एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से उपायुक्त ऊना को ज्ञापन सौंपकर चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षकों को समुचित सुविधाएं प्रदान करने की मांग उठाई, साथ ही वैसाखी के पावन त्यौहार के दृष्टिगत 13 अप्रैल को जिला ऊना के स्कूलों में लोकल हॉलिडे घोषित करने की मांग भी रखी। उक्त ज्ञापन एचपीएसएलए के जिला अध्यक्ष शशि सैनी एवं महासचिव संजीव कुमार की अगुवाई में सौंपा गया। इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राम कुमार, लेक्चरर सेक्रेटरी (हेडक्वार्टर) संदीप सैनी, हरोली ब्लॉक वाइस प्रेसिडेंट राजीव कुमार, गुरमीत कुमार व अजय कुमार भी उपस्थित रहे।संघ पदाधिकारियों शशि सैनी एवम संजीव कुमार ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और शिक्षक वर्ग हमेशा पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाता आया है, लेकिन इसके लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि जिन भी प्रवक्ताओं और अध्यापकों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया जाएगा, उन्हें परिवहन, भोजन, ठहरने और सुरक्षा जैसी सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इनसेट बॉक्स
पिछले चुनावों की परेशानियां दोहराईं
प्रवक्ता संघ ने ज्ञापन में गत लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के दौरान शिक्षकों को आई दिक्कतों का भी विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर ड्यूटी के बाद शिक्षकों के लिए परिवहन की व्यवस्था नहीं थी, जिससे उन्हें देर रात तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा, भोजन और ठहरने की उचित व्यवस्था के अभाव में भी कुछ शिक्षकों को परेशानियों से गुजरना पड़ा था।
संघ ने प्रशासन को अवगत करवाया कि देर रात चुनाव सामग्री जमा करवाने के बाद भी कर्मचारियों के सुरक्षित वापसी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ा।

समय रहते व्यवस्था करने की मांग
हिप्र स्कूल प्रवक्ता संघ ऊना ने प्रशासन से आग्रह किया है कि आगामी पंचायत चुनावों से पहले ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि शिक्षकों को सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल में अपनी ड्यूटी निभाने का अवसर मिल सके।
संघ के अध्यक्ष शशि सैनी ने बताया कि ए डी सी महेंद्र पाल गुर्जर ने उनकी समस्याओ को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया है कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे भविष्य में चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ऊना,7 अप्रैल :इन्नर व्हील क्लब ऊना ने इन्नर व्हील जिला 3070 की जिला चेयरमैन प्रीति खजूरिया के ऊना दौरे के दौरान एक गरिमा...
07/04/2026

ऊना,7 अप्रैल :इन्नर व्हील क्लब ऊना ने इन्नर व्हील जिला 3070 की जिला चेयरमैन प्रीति खजूरिया के ऊना दौरे के दौरान एक गरिमामय समारोह में क्लब की पूर्व प्रधान एवं लेखिका किरण भयाना को उनकी पुस्तक 'बियॉन्ड द प्लेट:द हिडन डाइट फॉर टोटल वेल बीइंग' के प्रकाशन पर विशेष रूप से सम्मानित किया। जिला चेयरमैन प्रीति खजूरिया ने किरण भयाना को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर किरण भयाना ने अपनी पुस्तक की एक प्रति जिला चेयरमैन प्रीति खजूरिया को भेंट की। जिला चेयरमैन प्रीति खजूरिया ने अपने संदेश में कहा कि आज के व्यस्त जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किरण भयाना की यह पुस्तक लोगों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करेगी और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने इस साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इन्नर व्हील क्लब की पूर्व प्रधान व लेखिका किरण भयाना ने बताया कि इस पुस्तक में संतुलित आहार, सही खान-पान की आदतों तथा माइंडफुल ईटिंग के महत्व को विस्तार से समझाया है। पुस्तक में यह बताया गया है कि किस प्रकार सही डाइट, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली के माध्यम से व्यक्ति संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर क्लब की प्रधान शोभा सोनी,सचिव अमरजीत बबली,उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा,कोषाध्यक्ष निरूमपा,क्लब एडीटर डा.जागृति दत्ता,आईएसओ मीरा मेहता,पूर्व प्रधान सुमन पुरी,सीमा वशिष्ठ,रमा कंवर,नीलम साही,सुषमा वशिष्ठ,रेखा शर्मा,कमलेश,कमला कंवर,रमा कालिया,रंजना जसवाल,रंजना बख्शी,अनूपा ठाकुर व अन्य उपस्थित थी। ------------------------

ऊना-हमीरपुर मार्ग पर ‘वर्ल्ड पास इमीग्रेशन सेंटर’ की भव्य ओपनिंग गुरुवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर हिम आँचल पेंशनर संघ क...
26/03/2026

ऊना-हमीरपुर मार्ग पर ‘वर्ल्ड पास इमीग्रेशन सेंटर’ की भव्य ओपनिंग गुरुवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर हिम आँचल पेंशनर संघ के प्रदेश महासचिव ओम राज कंवर ने रिबन काटकर सेंटर का औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और युवाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। सेंटर की निदेशक राशी ठाकुर व प्रियंका ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को विदेश जाने के लिए सही मार्गदर्शन और भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि सेंटर के माध्यम से स्टडी वीजा, वर्क वीजा, विजिटर वीजा तथा टूरिस्ट वीजा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही युवाओं को उचित काउंसलिंग, डॉक्यूमेंटेशन और प्रोसेसिंग में पारदर्शिता के साथ सहायता दी जाएगी, ताकि वे बिना किसी धोखाधड़ी के सुरक्षित तरीके से विदेश जा सकें।

उन्होंने बताया कि सेंटर में अनुभवी टीम द्वारा हर आवेदक की प्रोफाइल के अनुसार उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे उनके विदेश जाने के सपने को साकार किया जा सके।

इस मौके पर मंजू,एडवोकेट अनिल कुमार,राजकुमार ठाकुर,रमा,शिखा,विकास,विशाल सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने सेंटर की पहल की सराहना करते हुए युवाओं के लिए इसे एक उपयोगी कदम बताया।

ऊना,21 मार्च : जिला ऊना के चौकी मनियार गांव में मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली, जब एक जरूरतमंद परिवार क...
21/03/2026

ऊना,21 मार्च : जिला ऊना के चौकी मनियार गांव में मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली, जब एक जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए समाजसेवी संस्था 'सर्वे भवन्तु सुखिन:' आगे आई। संस्था द्वारा गांव के एक जरूरतमंद परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संस्था की निदेशक किरण भयाना ने बताया कि चौकीमन्यार गांव से स्वर्गीय राजेश कुमार की पत्नी को यह मदद प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय राजेश कुमार के निधन के बाद उनकी पत्नी पर चार बेटियों की जिम्मेदारी आ गई है। परिवार के पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं है, जिसके चलते उन्हें जीवनयापन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे कठिन समय में उन्होंने पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का निर्णय लिया, जिसके लिए उन्हें गाय खरीदने और शेड निर्माण हेतु आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी। इसी बीच उनकी संस्था 'सर्वे भवन्तु सुखिन:' के ध्यान में यह मामला लाया गया। जिसपर संस्था ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पीडि़त परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। संस्था की निदेशक किरण भयाना ने बीते रोज चौकीमन्यार गांव में उनके घर जाकर स्वर्गीय राजेश कुमार की पत्नी को 2 लाख रुपये का चेक भेंट किया, ताकि वह गाय खरीद सकें और पशुओं के लिए शेड का निर्माण कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने संस्था के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। किरण भयाना ने इस अवसर पर कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना है और भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहायता परिवार के लिए नई उम्मीद लेकर आएगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। -------

जीएसएसएस  घनारी के 29 मेधावी विद्यार्थियों को 4.80 लाख रुपये के ई-वाउचरश्रीनिवास रामानुज स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत कक...
19/03/2026

जीएसएसएस घनारी के 29 मेधावी विद्यार्थियों को 4.80 लाख रुपये के ई-वाउचर
श्रीनिवास रामानुज स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत कक्षा 10वीं व 12वीं के टॉपर हुए सम्मानित

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी में प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुज स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को ई-वाउचर वितरित किए गए।विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन द्वारा हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं के कुल 29 चयनित विद्यार्थियों को प्रति छात्र 16,000 रुपये के ई-वाउचर प्रदान किए गए। इस दौरान कुल 4 लाख 80 हजार रुपये की राशि वितरित कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि कक्षा 12वीं में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। सत्र 2022-23 में स्नेहा राणा, सलोनी भारद्वाज, ओजस्विनी उपमन्यु, श्रद्धा, पलक, ध्रुव ठाकुर, सारांश, मानव ददवाल, अंकिता, कीर्ति, दिया और अनुष्का और सत्र 2023-24 में रितिका, शायस्ता, कृतिका जरियाल, अंगद, श्रेया और श्वेता भाटिया जबकि सत्र 2024-25 में परिक्षित और कृष जरियाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।इसी प्रकार कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई। सत्र 2022-23 में रिधिमा शर्मा, श्रुति ठाकुर और सक्षम, सत्र 2023-24 में सुनाक्षी, चाहत और हरमनप्रीत ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि सत्र 2024-25 में लक्षिता शर्मा, शिवेन जसवाल और शैलवी ने शानदार प्रदर्शन कर ई बाउचर हासिल किये।
प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

16/03/2026

स्पॉट इवैल्यूएशन केंद्रों पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करे शिक्षा बोर्ड : प्रवक्ता संघ
बैठने की सुविधा व गुणवत्तापूर्ण रिफ्रेशमेंट उपलब्ध करवाने की उठाई मांग
ऊना,16 मार्च
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष शशि सैनी और महासचिव संजीव कुमार ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि दसवीं और दस जमा दो की परीक्षाओं के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही स्पॉट इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। लेकिन जिन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य के लिए अध्यापकों और प्रवक्ताओं को बुलाया जाता है, वहां अक्सर बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होती, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर अध्यापकों और प्रवक्ताओं को छोटे-छोटे बेंचों पर बैठकर घंटों तक मूल्यांकन कार्य करना पड़ता है, जिससे कार्य में दिक्कत आती है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अतिरिक्त मूल्यांकन के दौरान दी जाने वाली रिफ्रेशमेंट की गुणवत्ता भी कई बार संतोषजनक नहीं होती, जो ड्यूटी दे रहे अध्यापकों और प्रवक्ताओं की सेहत के लिए ठीक नहीं है।संघ पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रबंधन से मांग की है कि स्पॉट इवैल्यूएशन केंद्रों पर अध्यापकों और प्रवक्ताओं के लिए कुर्सी-टेबल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे आरामदायक वातावरण में अपना कार्य कर सकें। इसके साथ ही रिफ्रेशमेंट की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि मूल्यांकन ड्यूटी के दौरान अध्यापकों और प्रवक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि यदि इन बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा तो मूल्यांकन प्रक्रिया और अधिक सुचारू तथा प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकेगी।

ऊना,7 मार्च (): हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिव...
07/03/2026

ऊना,7 मार्च (): हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा शनिवार को संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में हिमोत्कर्ष महिला मंच की अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने कही। उन्होंने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान में 35 वर्षों से प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रही उप प्रधानाचार्य रंजू व संस्थान में सेवारत कमला देवी को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। दीपशिखा कौशल ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर उचित स्थान हासिल न किया हो। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्म विश्वास से लवरेज होकर परिवार व समाज के उत्थान में अपना योगदान दे रही है। शिक्षित महिला सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर सकती है। उन्होंने बेटियों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे का भी आहवान किया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित होने के लिए व्यावसायिक शिक्षा को भी केंद्र बिंदु बनाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तौर पर सशक्त होकर ही महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तो साल में मात्र एक दिन मनाया जाता है, लेकिन हिमोत्कर्ष परिषद प्रत्येक दिन महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए जुटी हुई है। परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए व्यावसायिक शिक्षा हेतु प्रशिक्षण संस्थान का संचालन किया जा रहा है। वहीं बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए परिषद ने ऊना में कन्या महाविद्यालय की भी स्थापना की। इसके अलावा परिषद छात्राओं को शिक्षा पूरी करने के लिए फीस में सहयोग प्रोत्साहन स्वरुप छात्रवृतियों का वितरण सहित अनेक प्रकल्प चला रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर ने बताया कि हिमोत्कर्ष संस्थान में छात्राओं के लिए कटिंग, टेलरिंग एवं ड्रैस मेकिंग का एक वर्ष का कोर्स, कटिंग टेलरिंग के एक वर्ष व छह माह के हॉबी कोर्स, फैशन डिजाइनिंग का एक वर्ष का हॉबी कोर्स चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अप्रैल माह से नया बैच भी शुरु होने जा रहा है। जिसके चलते एडमिशन का दौर भी अब शुरु है। कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं ने भी महिला दिवस पर अपने विचार रखे। महिला मंच की सदस्य कविता गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। जबकि हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य रमा कंवर ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य दीपशिखा कौशल, अनूपा ठाकुर, रंजना जसवाल,कविता गोयल,रमा कंवर, रंजू बाला, कमला सहित संस्थान की छात्राएं उपस्थित थी। ---------------

ऊना के डॉ. सयम भारद्वाज ने राष्ट्रीय स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (नीट)में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया,अब आईजीएमस...
21/02/2026

ऊना के डॉ. सयम भारद्वाज ने राष्ट्रीय स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (नीट)में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया,अब आईजीएमसी शिमला से बाल रोग मे करेंगे पीजी
ऊना,21 फरवरी:ऊना के प्रतिभाशाली युवा चिकित्सक डॉ. सयम भारद्वाज ने वर्ष 2025 की राष्ट्रीय स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 4812वाँ स्थान तथा हिमाचल प्रदेश में 45वाँ स्थान प्राप्त कर जिला एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपरांत अब वे शिमला स्थित इसी चिकित्सा महाविद्यालय से बाल रोग विषय में स्नातकोत्तर विशेषज्ञता की पढ़ाई करेंगे। उनका उद्देश्य बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उच्च कोटि की सेवा प्रदान कर समाज के नन्हे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु योगदान देना है।
डॉ. सयम भारद्वाज ऊना के वार्ड एक से स्वर्गीय सुकेश कुमार एवं अंजलि के सुपुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में आईजीएमसी शिमला से चिकित्सा स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनकी प्रारंभिक ऊना के माउंट कारमेल स्कूल से हुई।यह से उन्होंने वर्ष 2013 में दसवीं कक्षा तथा वर्ष 2015 में एसएसआरवीएम स्कूल से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की । छात्र जीवन से ही वे मेधावी, परिश्रमी एवं अनुशासित रहे हैं।
डॉ. सयम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा सुभाष रत्तन भारद्वाज, स्वर्गीय दादी सुदेश कुमारी तथा समस्त परिवारजनों को दिया है, जिनके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और प्रेरणा ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान की। परिवारजनों का कहना है कि सयम ने बचपन से ही चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संकल्प लिया था और कठिन परिश्रम के बल पर उसे साकार किया।
उनकी इस उपलब्धि से ऊना क्षेत्र में हर्ष की लहर है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. सयम भारद्वाज भविष्य में एक कुशल, संवेदनशील एवं समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में समाज की सेवा कर प्रदेश का नाम और ऊँचा करेंगे।

ऊना,19 फरवरी:हिमोत्कर्ष परिषद ने वर्ष 2025-26 के राष्ट्रीय एकात्मकता व हिमाचल श्री पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। यह जानक...
19/02/2026

ऊना,19 फरवरी:हिमोत्कर्ष परिषद ने वर्ष 2025-26 के राष्ट्रीय एकात्मकता व हिमाचल श्री पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। यह जानकारी परिषद के मुख्य सलाहकार व सेवानिवृत एचएएस अधिकारी सतपाल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 1 मार्च,2026 रविवार को एलजेएन हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द के सभागार में परिषद के 52वें वार्षिक समारोह में उत्तर भारत की 6 विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता व 3 विभूतियों व संस्थाओं को हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री पुरस्कारों से अंलकृत किया जाएगा। सतपाल शर्मा ने बताया कि हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार 2025-26 के तहत कांगड़ा जिला के शाहपुर से शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार,सेना मेडल को अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता(शौर्य)पुरस्कार (मरणोपरांत), तथा तथा ऊना जिला के बाथू गांव से बीएसएफ से उपनिरीक्षक (से.नि.)व्यास देव को अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता(राष्ट्र समर्पण एवं प्रेरणास्त्रोत)पुरस्कार,सिरमौर जिला के शिलाई से भारतीय महिला कबडडी टीम की उपकप्तान पुष्पा राणा को स्व.इंजीनियर मनमोहन सिंह कुंवर एवं प्रोमिला कंवर स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता (श्रेष्ठ युवा प्रतिभा खेल)पुरस्कार,हमीरपुर जिला से पंजाब केसरी टीवी हिमाचल के राज्य प्रमुख डा.संजीव शर्मा को अमर शहीद लाला जगत नारायण स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार,बिलासपुर जिला के घुमारवी से संबधित डा.वाईएस परमार राजकीय चिक्तिसा महाविद्यालय एवं अस्पताल में सहायक प्रौफेसर डा.अनिकेता शर्मा को स्व.इंजीनियर पंडित राम शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता (उत्कृष्ट चिक्तिसक)पुरस्कार तथा हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा (पंजीकृत)दिल्ली को स्व.डा.डीआर गर्ग स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता उत्कृष्ट नेत्र आयुर्विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सतपाल शर्मा ने बताया कि झारखंड राज्य न्यायिक सेवा के अंर्तगत जिला जज (वरीय न्यायिक सेवा)के पद पर चयनित ऊना जिला के डंगोली गांव के शिव करण राणा को स्व.रोशन लाल शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री शान-ए-ऊना पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। चंडीगढ़ की समाज सेवी संस्था हिमाचल महासभा चंडीगढ़ को स्व.संतोष कंवर एवं स्व.कंवर हरिसिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री (उत्कृष्ट समाज सेवी संस्था) पुरस्कार तथा बिलासपुर से साहित्यकार श्याम लाल शर्मा,सेवानिवृत संयुक्त सचिव हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला को राणा शमशेर सिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री श्रेष्ठ लेखन, साहित्य एवं संस्कृति पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। ---------------------------

--

जेईई मेन 2026 में एडुपेस एजुकेशन ऊना ने रचा इतिहास,99.61 परसेंटाइल के साथ निश्चय ने हासिल किया प्रथम स्थान, 6 विद्यार्थि...
16/02/2026

जेईई मेन 2026 में एडुपेस एजुकेशन ऊना ने रचा इतिहास,99.61 परसेंटाइल के साथ निश्चय ने हासिल किया प्रथम स्थान, 6 विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल से ऊपर किया स्कोर
ऊना:प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान एडुपेस एडुकेशन कोचिंग इंस्टीच्यूट ऊना ने जेईई मेन 2026 के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। संस्थान के 6 विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर ऊना जिला का नाम रोशन किया है, वहीं पाँच दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है।
संस्थान के छात्र निश्चय ने 99.61 पर्सेंटाइल हासिल कर ऊना के टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शिवेन ने 97.42 पर्सेंटाइल, शिवम ने 95.21 पर्सेंटाइल, अभिनव सैनी ने 94.08 पर्सेंटाइल, सात्विक ने 93.13 पर्सेंटाइल तथा निहाल ने 90.25 पर्सेंटाइल अंक अर्जित कर संस्थान का मान बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर एडुपेस के प्रबंध निदेशक अभिनव धीमान ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित टेस्ट सीरीज़, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन पद्धति पर विशेष बल दिया जाता है, जिसका सकारात्मक परिणाम इस वर्ष के जेईई मेन में देखने को मिला है।
उन्होंने आगे बताया कि संस्थान वर्ष 2011 से जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहा है और हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और मजबूत आधार प्रदान करना है।
इस शानदार सफलता पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। एडुपेस परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी परीक्षाओं के लिए भी इसी प्रकार के बेहतर परिणाम देने का विश्वास व्यक्त किया है।

पीएनबी आरसेटी द्वारा हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र ऊना में व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं वित्तीय जागरूकता कार्यशाला आयोजि...
16/02/2026

पीएनबी आरसेटी द्वारा हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र ऊना में व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं वित्तीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित
ऊना,16फरवरी: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) द्वारा संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र, ऊना में व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं वित्तीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास तथा सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में पीएनबी आरसेटी के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने केंद्र में चल रहे विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के माध्यम से सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर प्रशिक्षण सहित अन्य स्वरोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाने और अपने कौशल को उद्यमिता में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के वित्तीय सलाहकार राज कुमार डोगरा ने वित्तीय प्रबंधन, बचत की आदत, बैंकिंग सेवाओं के सही उपयोग तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध कॉल एवं लिंक से सतर्क रहने तथा साइबर अपराधों की शिकायत की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर हिमोत्कर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष “टॉय मेकिंग” (खिलौना निर्माण) कोर्स आरंभ करने का भी निर्णय लिया गया, जिससे छात्राएं रचनात्मक कौशल के माध्यम से स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगी। यह कोर्स स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर कंवर ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं महिलाओं के आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने पीएनबी आरसेटी एवं आरबीआई के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा, आरसेटी की संकाय सदस्य रजनी तथा केंद्र की छात्राएं उपस्थित रहीं।

ऊना:हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे राष्ट्रीय संत...
11/02/2026

ऊना:हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया। परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर व अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को बाबा बाल आश्रम पहुंचकर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी को महासम्मेलन के सफल आयोजन की बधाई दी। जतिंद्र कंवर ने कहा कि बाबा बाल जी महाराज जहां लोगों को सनातन धर्म के साथ जोड़ रहे हैं। वहीं नशे सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों को भी समाप्त करने में आगे आ रहे हैं। इसके अलावा गौसेवा में भी राष्ट्रीय संत अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाबा बाल जी महाराज बेटियों की शिक्षा के लिए तथा विधवा महिलाओं को राशन में भी संस्था का सहयोग कर रहे हैं, जिसके लिए संस्था उनकी आभारी है। इस अवसर पर जतिंद्र कंवर, डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, चरणजीत सैनी, कर्णपाल मनकोटिया, विजय साहनी, कृष्णपाल शर्मा, शेषपाल सिंह ठाकुर, सुरेश शर्मा, अशोक ऐरी, इशान ऐरी, मंजू मनकोटिया, अनिति सूद, मुनिंद्र अरोड़ा, सुधीर चौधरी आदि उपस्थित रहे।
--------------

Address

Rotary Street Una
Una
174303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mera una posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share