V Nation News

  • Home
  • V Nation News

V Nation News Today's News Headlines, Breaking News & Latest News from India and World, News from Politics, Sports, Business, Arts and Entertainment and News for You.
(1)

**VNATION NEWS: देश ने खोया एक महान नेता - डॉ. मनमोहन सिंह का निधन**  देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन ...
26/12/2024

**VNATION NEWS: देश ने खोया एक महान नेता - डॉ. मनमोहन सिंह का निधन**

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से भारत ने एक विद्वान, अर्थशास्त्री और संवेदनशील नेता को खो दिया है। उनकी दूरदर्शिता और नीतियों ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

डॉ. मनमोहन सिंह को भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और 1991 के आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाएगा, जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी नेतृत्व क्षमता और नीतियों ने भारत को विकास की ओर अग्रसर किया।

डॉ. सिंह का जीवन सादगी और समर्पण का प्रतीक रहा। देश उनके द्वारा दी गई सेवाओं और योगदान को हमेशा याद रखेगा।

VNATION NEWS की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

09/10/2024

**बड़ी खबर: नहीं रहे देश के प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा**

देश ने आज अपने महान उद्योगपति रतन टाटा को खो दिया, जिनका 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने दूरदर्शी नेतृत्व और समाजसेवा के कार्यों के कारण रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी ईमानदारी, सेवा-भावना और देश के प्रति समर्पण ने उन्हें उद्योग जगत के साथ-साथ पूरे देश का चहेता बना दिया था। दुनिया भर के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें एक सच्चे प्रेरणास्रोत के रूप में याद कर रहे हैं।

** #उद्योगजगत**

02/08/2024

वायनाड में गहरा दुख: राहुल गांधी

आज वायनाड के शोकाकुल लोगों के साथ समय बिताने के बाद मुझे वही गहरा दुख महसूस हो रहा है जो मुझे अपने पिता के निधन के दिन हुआ था। यहां कई लोगों ने अपने पूरे परिवार को खो दिया है, और उनका दर्द असीम है।

वायनाड में त्रासदी बहुत बड़ी है और यहां के लोगों को ठीक करने के लिए बहुत काम करना होगा।

अब राजनीति का समय नहीं है। पूरा देश इस कठिन समय में वायनाड के साथ खड़ा है। हमें एकजुट होकर काम करना होगा और लोगों की सहायता के लिए हर संभव मदद प्रदान करनी होगी।

28/07/2024

**बहते पानी में युवक की बाइक बह गई**

नांदेड़ में भारी बारिश के कारण नदी-नालों में बाढ़ आ गई है। हस्तरा बोरगांव में पांडव पुल पर भी पानी भर गया है। गजानन बनसोडे नामक एक युवक ने नागरिकों की अपील के बावजूद बाढ़ के पानी में अपनी बाइक चलाने का प्रयास किया। सौभाग्य से युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसकी बाइक पानी में बह गई।

पुल पार करने के प्रयास में बाइक बह गई
बालापुर हदगांव रोड पर जब पांडव पुल के ऊपर से पानी बह रहा था, तब गजानन बनसोडे ने पुल पार करने की कोशिश की। उनकी पहचान बालापुर तालुका के कवाडी गाँव के निवासी के रूप में हुई।

संभाजी ब्रिगेड के सामाजिक कार्यकर्ता गजानन सोलंके ने युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने उनकी बात नहीं मानी और आगे बढ़ता रहा। सौभाग्य से उसकी जान बच गई, लेकिन उसकी बाइक बह गई।

**विशेष: बारिश में सावधानी बरतें और जलमग्न पुलों को पार करने से बचें।**

- VNATION News

**भारत ने पेरिस   2024 में जीता पहला पदक!**मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास - ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारत...
28/07/2024

**भारत ने पेरिस 2024 में जीता पहला पदक!**

मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास - ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं।

हमारी बेटियों ने हमें शानदार शुरुआत दी है। अभी और भी कई उपलब्धियाँ आनी बाकी हैं!

29/06/2024

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड कप जीतने की बधाई दी

15/11/2023

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन:* मुंबई में ली आखिरी सांस; कई दिनों से बीमार थे, आज पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा

https://youtu.be/S8N-SRA_NlkJob info:VPCI Delhi Jobs,10 वीं पास के लिए भर्तियां| VNation News
26/06/2023

https://youtu.be/S8N-SRA_Nlk
Job info:VPCI Delhi Jobs,10 वीं पास के लिए भर्तियां| VNation News

Job info:VPCI Delhi Jobs,10 वीं पास के लिए भर्तियां Watch all the important and big...

https://youtu.be/304lzDKtXToShaksiyat मे Rajeev Asija Ex-COO, HCLसे ख़ास बातचीत| VNation News
26/06/2023

https://youtu.be/304lzDKtXTo
Shaksiyat मे Rajeev Asija Ex-COO, HCLसे ख़ास बातचीत| VNation News

Shaksiyat मे Rajeev Asija से ख़ास बातचीत Watch all the important and big news of the...

27/02/2023

नवागंतुक कार्यवाहक IPS Rajeev Narain Mishra द्वारा मां विन्ध्यवासिनी के दर्शनोपरान्त ग्रहण किया गया जनपद का कार्यभार।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when V Nation News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to V Nation News:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share