Nabh Namskar News

  • Home
  • Nabh Namskar News

Nabh Namskar News नभ नमस्कार

21/05/2025

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद सिंह का बलिया हुआ तबादला महाराजगंज के डीएम अनुनय झा बने हरदोई के नए डीएम

 #नगर पालिका परिषद हरदोई # में जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र सिर्फ पहचान वालो के या शिफारस करने पर ही बनाये जा रहेनगर पालिका प...
19/04/2025

#नगर पालिका परिषद हरदोई # में जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र सिर्फ पहचान वालो के या शिफारस करने पर ही बनाये जा रहे
नगर पालिका परिषद हरदोई कार्यलय में जन्म/ मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आम लोगो को बनवाने के लिए कोई समय निर्धारित नही है, वहाँ पर कर्मचारियों का व्यवहार आम लोगो के लिए आज कल कह कर डालना होता है। वही अगर कोई उनका जान पहचान वाला आये तो उसका काम तुरन्त किया जाता है। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन वैसे तो निःशुल्क होता है लेकिन कार्यलय में लोगो से 200 रुपए प्रति आवेदन फीस के रूप में मांगे जाते है। नगर पालिका कार्यलय हरदोई में हो रहा खुला भ्रष्टाचार। जिम्मेदार मौन है।

11/02/2025

हरदोई शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, विजय इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान के मालिक विजय गुप्ता का अचानक हृदय घात से हुआ निधन

*तालाब बने नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ले, जिम्मेदार मौन।*जहाँ एक तरफ सरकार सफाई अभियान को ले कर बड़े बड़े वादे कर रही है, ...
12/01/2025

*तालाब बने नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ले, जिम्मेदार मौन।*
जहाँ एक तरफ सरकार सफाई अभियान को ले कर बड़े बड़े वादे कर रही है, वही अगर देखा जाए तो ये वादे सिर्फ अखबार और सोशल मीडिया तक ही रह गए है। जबकि सच्चाई कुछ और ही है। शहर से लगा मोहल्ला सराय थोक पश्चिम के वार्ड 12 में लोग गंदे पानी से निकलने को तैयार अब न तो इनकी नगर पालिका सुनती है और न वार्ड के सदस्य। और ये हाल यही का नही अगर देखा जाए तो पूरे हरदोई नगर पालिका क्षेत्र का यही हाल है नेघेटा रोड, कृष्ण नगरिया, सुभाष नगर, आदि ऐसे कई मोहल्ले है जो जहाँ रहने वालों को प्रतिदिन दिन इस गंदगी से हो कर गुजरना पड़ता है। जिनकी नगर पालिका के जिम्मेदार के कानों पर जूं नही रेगति।
आईये कुछ हाल की तस्वीरें संझा करते है।

03/01/2025

हरदोई

जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूल कल से रहेंगे बंद। 11 जनवरी 2025 तक अत्यधिक सर्दी के चलते बंद रहेंगे स्कूल। डीएम एमपी सिंह ने जारी किया आदेश।

02/01/2025

#हरदोई शीतलहर के साथ बढ़ी गलन, प्राइवेट स्कूलों के बच्चे स्कूल जाने को मजबूर, प्राइवेट स्कूलों में नहीं की गई अभी तक शीतलहर की छुट्टी,

01/01/2025

आप सभी को नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।
नव नमस्कार समाचार हरदोई

07/09/2024

*हरदोई से लखनऊ मार्ग पर सड़क के गड्ढे बने आम जन मानस और वाहन चालकों के लिए मुसीबत*

*हरदोई। लखनऊ रोड पर आवागमन करने से पहले लोगों को अब इस मार्ग के विकल्प की तलाश करनी पड़ती है। मजबूरी में ही लोग मार्ग पर आवागमन कर रहे हैं।*

मार्ग लखनऊ चुंगी से नानकगंज झाला तक गड्ढों में तब्दील हो गया है। गड्ढों के साथ ही कई स्थानों पर तो पूरी सड़क में ही गड्ढे हो गए हैं। इससे इसमें होने वाले जलभराव के कारण लोगों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता है और हादसे की आशंका रहती है।
लखनऊ चुंगी से करीब चार किलोमीटर लंबाई में मार्ग पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं है। हरदोई-लखनऊ रोड एनएच-731 होने के बाद से लखनऊ चुंगी से लेकर खेतुई गांव तक मरम्मत तक के लिए तरस रही है। खेतुई गांव के पास तो एनएच-731 को फोरलेन बनवाया जा रहा है, लेकिन मार्ग के इधर के भाग की देखरेख और मरम्मत के अभाव में हालत दयनीय हो गई है। लखनऊ चुंगी से ही मार्ग पर गड्ढे शुरु हो जाते हैं और आवागमन करने वालों खासकर इस मार्ग पर रहने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत परेशानी होती है।

लखनऊ चुंगी से शुरु होने वाले मार्ग के गड्ढे मार्ग पर आगे बढ़ने के साथ ही इनकी संख्या भी बढ़ती जाती है और मन्नापुरवा के पास तो पूरी सड़क ही गड्ढे में तब्दील हो गई है। यहां पूरी सड़क पर गड्ढे में पानी ही भरा रहता है। लोगों को अपने वाहनों को इसी गड्ढे से होकर ही निकालना पड़ता है। जलभराव के कारण गड्ढे की गहराई भी लोगों को पता नहीं चल पाती है और खासकर दो पहिया वाहन चालकों को हादसे की आशंका भी रहती है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

*ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से शहरवासियों को रोजाना झेलना पड़ता है जाम का सामना*हरदोई: शहर में यातायात में व्यवस्था में ई ...
06/09/2024

*ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से शहरवासियों को रोजाना झेलना पड़ता है जाम का सामना*
हरदोई: शहर में यातायात में व्यवस्था में ई रिक्शा चालकों की मनमानी भारी पड़ रही है । ई रिक्शा चालक बीच सड़क पर ब्रेक लगाकर सवारियों को बैठाने लगते है, और चौराहे पर आड़े तिरछे ई रिक्शा खड़ा कर देते है। इस से अन्य वाहनों को निकलने में बहुत दिक्कत होती है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नही देते है। शहर में रोजाना सुबह नुमाइश चौराहे से बड़े चौराहे तक यही नजारा देखने को मिलता है। यहाँ ई रिक्शा का जमाबड़ा लगा रहता है। ई रिक्शा के कारण पूरे शहर में रोजना जाम लगा रहता है , फिर चाहे वो नुमाइश चौराहा हो, जिंदपीर चौराहा, रेलवे स्टेशन पर चौकी के सामने हर जगह आम जनता को परेशानी होती है। लेकिन यातायात पुलिस तो सिर्फ बिना हेलमेट के चालान काटने के लिए ही बनाई गई है। ई रिक्शा के अवैधानिक ठंग से चलाए जाने पर कोई लगाम नही जा रही है। इस से तो यही लगता है कि पुलिस की मेहरबानी से ई रिक्शा का ये संचालन होता है।
*शहर में बडे चौराहे से सिनेमा चौराहे तक वन वे है, यानी इस रूट पर तीन पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। ऐसा सिर्फ दिखाने को है, दिन में बड़े चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सही ठंग से चलाने के लिए होम गॉर्ड और पीआरडी के कर्मी तैनात रहते है, लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए, उनके सामने ई रिक्शा चालक धड़ल्ले से रफ्तार भरते हुए निकलते रहते है, बिना किसी की परवाह किये।*
*अब देखना है क्या ऐसे शहर में ई रिक्शा चालकों की मनमानी चलती रहेगी ?*
*क्या ऐसे ही आये दिन लोग ई रिक्शा के कारण दुर्घटना का शिकार होते रहेंगे?*
*या यातायात में कुछ नियम बनाये जायेगे जिस से ई रिक्शा पर लगाम लगाई जा सके।*

यूपी पुलिस भर्ती के लिए जनपद हरदोई में सेंटर के लिए रूट देखने के लिए निम्न qr कोड को स्कैन करके पहुँच सकते है।
22/08/2024

यूपी पुलिस भर्ती के लिए जनपद हरदोई में सेंटर के लिए रूट देखने के लिए निम्न qr कोड को स्कैन करके पहुँच सकते है।

15/08/2024

आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
नभ नमस्कार हिंदी समाचार पत्र

31/07/2024

*इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय अधिवक्ता ने तोड़ा दम*

हरदोई जिले में शहर के सिनेमा चौराहे के पास घर में घुसकर दो लोगों ने वरिष्ठ अधिवक्ता को गोली मार दी। इसके बाद सड़क पर खड़े बाइक सवार साथी के साथ हमलावर भाग निकले। गंभीर हालत में अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित वकीलों ने लखनऊ रोड पर घायल अधिवक्ता के घर के पास जाम लगा दिया। पुलिस मकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।

Address


Telephone

+918853288689

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nabh Namskar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nabh Namskar News:

Shortcuts

  • Address
  • Telephone
  • Alerts
  • Contact The Business
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share