GOMIA

GOMIA WE LOVE GOMIA

04/09/2026

जन्माष्टमी के अवसर पर बचपन प्ले स्कूल, हजारी के निदेशक श्री ब्रजनंदन सिंह जी ने बच्चों को श्री राधा कृष्ण मंदिर स्वांग बस्ती A टाईप में भगवान् के दर्शन करवाए।
fans

अत्यंत हर्ष की बात राष्ट्रीय खेल दिवस परगोमिया पिट्स मॉडर्न स्कूल के एथलेटिक्स सचिव आदरणीय गंगाधर यादव जी द्वारा बोकारो ...
03/09/2026

अत्यंत हर्ष की बात राष्ट्रीय खेल दिवस पर
गोमिया पिट्स मॉडर्न स्कूल के एथलेटिक्स सचिव आदरणीय गंगाधर यादव जी द्वारा बोकारो जिला क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने तथा बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करने का जो सराहनीय कार्य किया जा रहा है, वह वास्तव में प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक है।
यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि उनके उत्कृष्ट योगदान और खेल के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को देखते हुए उन्हें बोकारो के उपायुक्त महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान केवल आदरणीय गंगाधर यादव जी का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे गोमिया एवं बोकारो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपका योगदान निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
आदरणीय सचिव महोदय गंगाधर यादव जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। 💐💐
आप इसी प्रकार खेल एवं समाज के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहें और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें, यही शुभकामना है। 🙏

राधा कृष्ण विधा मंदिर न्यू माइनस स्वांग में सहयोगिनी संस्था द्वारा चलाया गया बाल विवाह मुक्त भारत और बालश्रम मुक्त जागरू...
03/09/2026

राधा कृष्ण विधा मंदिर न्यू माइनस स्वांग में सहयोगिनी संस्था द्वारा चलाया गया बाल विवाह मुक्त भारत और बालश्रम मुक्त जागरूकता अभियान।

JRC ने शुरुआत में ही समझ लिया था कि बाल विवाह रोकने के लिए सुरक्षा, कानून का इस्तेमाल और जवाबदेही जरूरी है.
Child Merriage free india
सहयोगिनी के द्वारा बोकारो जिले में बाल विवाह के खिलाफ जारी है जागरूकता अभियान।




10 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारबोकारो। जिला के कसमार थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय मासूम...
03/09/2026

10 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बोकारो। जिला के कसमार थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी गांव का ही 32 वर्षीय युवक इजराइल अंसारी है। घटना के बाद से गांव में काफी आक्रोश का माहौल था, जिसे देखते हुए पुलिस ने तेजी से छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। वहीं, पीड़िता को चिकित्सीय जांच (मेडिकल) और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
------------------------------
स्कूल से लौटकर शौच के लिए निकली थी बच्ची , चीख सुनकर पहुंची मां
पीड़िता की मां द्वारा कसमार पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 11:30 बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटी थी। घर पर नाश्ता करने के बाद वह पास स्थित खेत की तरफ शौच के लिए गई थी। करीब 10-15 मिनट बीत जाने के बाद भी जब मासूम बच्ची घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता होने लगी। मां बच्ची को ढूंढते हुए बाहर निकली ही थी कि खेत की दिशा से बच्ची के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही मां बदहवास हालत में खेत की ओर दौड़ी। मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गई। आरोपी युवक बच्ची के साथ अमानवीय हरकत कर रहा था और मासूम दर्द से कराह रही थी। महिला को पास आता देख आरोपी पकड़े जाने के डर से पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए भाग निकला। डरी-सहमी बच्ची रोते हुए मां से लिपट गई। मां ने जब उसे संभाला, तो मासूम ने आपबीती बताते हुए कहा कि शौच के दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही कसमार थाना पुलिस हरकत में आई। पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

इधर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन तथा सहयोगिनी के कार्यकर्ता गौतम सागर तथा रवि कुमार राय ने कहा है कि बच्चों के साथ यौन दुष्कर्म के मामले में समाज को संवेदनशील होना पड़ेगा तथा इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों के बीच जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने कसमार थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की सराहना की है।

जरूरी सूचना | 7 वर्षीय बच्चा लापताशरद कुमार सिंह, उम्र 7 वर्ष, पिता राम विलास सिंह, निवासी भस्की, कामर टोला, जरीडीह आज श...
02/09/2026

जरूरी सूचना | 7 वर्षीय बच्चा लापता

शरद कुमार सिंह, उम्र 7 वर्ष, पिता राम विलास सिंह, निवासी भस्की, कामर टोला, जरीडीह आज शाम करीब 4 बजे खैराचातर से अचानक लापता हो गया है।
बच्चा उसी ड्रेस में है, जो फोटो में दिखाई दे रही है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। बच्चे की मां और परिजन काफी परेशान हैं।
👉 यदि किसी को शरद कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत कसमार थाना को सूचना दें।
📞 परिजन से संपर्क: 9905120595
🙏 कृपया पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आपकी एक शेयर बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाने में मदद कर सकती है।

शिशु शिक्षा सदन स्कूल,स्वांग में सहयोगिनी संस्था द्वारा आज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और बालश्रम मुक्त जागरूकता अभियान ...
02/09/2026

शिशु शिक्षा सदन स्कूल,स्वांग में सहयोगिनी संस्था द्वारा आज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और बालश्रम मुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया
Child Merriage free india
सहयोगिनी के द्वारा बोकारो जिले में बाल विवाह के खिलाफ जारी है जागरूकता अभियान।




01/09/2026

आज नया FAST FOOD का दुकान खुल गया है TASTY NATION 1/B स्वांग में।

01/09/2026

अभी अभी बारिश के बीच बिजली गिरी स्वांग में।
fans

01/09/2026

लगातार बारिश से 2 दिनों से।
न्यू माइनस स्वांग
fans

31/08/2026

गोमिया में एक ट्रक रोड के किनारे बेलाटांड़ जाने वाला रास्ता के आगे गिरा पड़ा है
fans

Address

GOMIA

829128

Telephone

+919308856368

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GOMIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share