Dhankoli, Rajasthan, India

  • Home
  • Dhankoli, Rajasthan, India

Dhankoli, Rajasthan, India धनकोली राजस्थान इंडिया पेज पर आप सभी बुजुर्गों व भाइयों और साथियों का हार्दिक स्वागत है History of village:-This is an ancient village. (M.K Azad p.49)

The village was founded near a big pond. According to M.K Azad the village was founded earlier than 1500 AD as the Kayamkhani records reveal that Nawab Asal Khan had handed over the Jagir of Dhankoli to his brother in period 1500-25. (M.K Azad p.34)

In ancient times this village served as a camping place for caravans carrying goods from Bikaner and Shekhawati. Kuchaman was the next camp after Dh

ankoli. The goods included daily use items like food grains, sugar, gur, oils, misri, hirmach, paliabhata, namak, clothes etc. Origin of name of village

About the name of village it is believed that it was settled at the site of a talab which was of the shape of a ‘koli’ or ‘katori’ hence called Dhankoli. (M.K Azad p.36)

Some people believe that name of village is after Dhanukas of Ramgarh Shekhawati. (M.K Azad p.37)

The northern part of the village extends up to Didwana Salt lake (Kharda). In east of village is a ‘bhar’ named ‘Kalibhar’. (M.K Azad p.40)

In south of the village is an old people tree. It was destroyed twice in the winds but developed again. Some people believe that a Kaleri Jatni had put a ‘neri’ of pipal tree for churning of curd. It sprouted into a tree which became known as ‘Kala Pipal’. People are afraid of going to this site. (M.K Azad p.49) The story of this pipal tree indicates that in the past Kala or Kaler Jats lived in the village.


‘Bhairuji Ka Khejra’ is an ancient Khejri tree situated in south of village on Kuchaman Road. There is one than of Bhairuji here. It is of religious importance and newly married couple visit the site and pay respect here.

फाइनल सूचना*राजस्थान में निकाय चुनाव का बिगुल, 9 और 11 सितंबर को मतदान*प्रदेश के 309 शहरी निकायों में दो चरणों में होंगे...
19/08/2026

फाइनल सूचना

*राजस्थान में निकाय चुनाव का बिगुल, 9 और 11 सितंबर को मतदान*

प्रदेश के 309 शहरी निकायों में दो चरणों में होंगे चुनाव, 14 सितंबर को आएंगे परिणाम

*27 अगस्त को अधिसूचना, 3 सितंबर तक नाम वापसी; 21 सितंबर को निकाय प्रमुख और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष के चुनाव*
जयपुर, 19 अगस्त। राजस्थान में लंबे समय से प्रतीक्षित नगरीय निकाय चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 309 शहरी निकायों में चुनाव कराने की घोषणा की है। निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 तथा दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा। मतगणना एवं चुनाव परिणाम 14 सितंबर 2026 को घोषित किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार निकाय चुनाव की अधिसूचना 27 अगस्त 2026 को जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को नामांकन और जांच की प्रक्रिया के बाद 3 सितंबर तक नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश के सभी संबंधित 309 शहरी निकायों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। निकाय चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

दो चरणों में होगा मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनावों को दो चरणों में कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत—

प्रथम चरण — 9 सितंबर 2026 को मतदान
द्वितीय चरण — 11 सितंबर 2026 को मतदान
मतगणना एवं परिणाम — 14 सितंबर 2026

इस चुनाव कार्यक्रम के बाद प्रदेश के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। राजनीतिक दलों के साथ ही संभावित प्रत्याशियों के लिए भी अब चुनावी तैयारियों का समय काफी सीमित रह गया है।

21 सितंबर को होंगे निकाय प्रमुखों के चुनाव

पार्षदों के चुनाव और परिणाम घोषित होने के बाद नगर निकायों के प्रमुखों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर निगम के महापौर, नगर परिषद के सभापति तथा नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव 21 सितंबर 2026 को होंगे।

इसी दिन संबंधित नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं की साधारण सभा की बैठक आयोजित की जाएगी और निर्वाचित पार्षद निकाय प्रमुख का चुनाव करेंगे।

इसके अगले दिन 22 सितंबर 2026 को उपमहापौर, उपसभापति तथा नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव कराए जाएंगे।

सादुलशहर में भी तेज होगी चुनावी सरगर्मी

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद सादुलशहर नगर पालिका चुनाव-2026 को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब राजनीतिक दलों के संभावित उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय दावेदार भी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटेंगे।

सादुलशहर नगर पालिका में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में पार्षद पदों के चुनाव के साथ-साथ भावी नगरपालिका अध्यक्ष को लेकर भी राजनीतिक समीकरण महत्वपूर्ण रहेंगे।

चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही अब टिकट वितरण, प्रत्याशी चयन, नामांकन और वार्ड स्तर पर चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेजी पकड़ेंगी। मतदाताओं के सामने भी स्थानीय विकास, सफाई, सड़क, नाली, पेयजल, नगर पालिका की कार्यप्रणाली और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से आने की संभावना है।

निकाय चुनाव कार्यक्रम एक नजर में

- 27 अगस्त 2026 — चुनाव अधिसूचना एवं नामांकन प्रक्रिया शुरू
- 3 सितंबर 2026 — नाम वापसी की अंतिम तिथि
- 9 सितंबर 2026 — प्रथम चरण का मतदान
- 11 सितंबर 2026 — द्वितीय चरण का मतदान
- 14 सितंबर 2026 — मतगणना एवं परिणाम
- 21 सितंबर 2026 — महापौर/सभापति/नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव
- 22 सितंबर 2026 — उपमहापौर/उपसभापति/नगरपालिका उपाध्यक्ष का चुनाव

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों का औपचारिक बिगुल बज गया है और अब प्रदेश की शहरी राजनीति सितंबर महीने में पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आएगी।

15 अगस्त 2026 को प्रात: 8:15 बजे शहीद कमांडेंट जीवन राम खसवाँ स्मारक  #धनकोली पर ध्वजारोहण किया जाएगा आप सभी की उपस्थिति...
14/08/2026

15 अगस्त 2026 को प्रात: 8:15 बजे शहीद कमांडेंट जीवन राम खसवाँ स्मारक #धनकोली पर ध्वजारोहण किया जाएगा आप सभी की उपस्थिति सादर प्राथनीय है
धन्यवाद 🙏🏻

अत्यंत दुखद , असहनीय , पीड़ादायक , ऐसे समय में हिम्मत टूट जाती है परिवार और परिवार को चाहने वाले निशब्द और व्यथा में हिम...
11/08/2026

अत्यंत दुखद , असहनीय , पीड़ादायक , ऐसे समय में हिम्मत टूट जाती है परिवार और परिवार को चाहने वाले निशब्द और व्यथा में हिम्मत हारे हुये केवल और केवल हृदय में पीड़ा लिए केवल अश्रु बहाते रहते है। बहुत दुखद धटना सुनकर पूरा गांव शोक संस्प्त है । हे ईश्वर ऐसी घटना मेरे गांव में कभी ना हो आपसे करबद्ध प्रार्थना करते है , परिवार के लोगो को ऐसी दुखद घड़ी से उबारे और उन्हें सुखी और सुरक्षित जीवन प्रदान करे 🙏 हरि ओम 💐

08/08/2026

#धनकोली

हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँभामाशाह श्री जाफर जी (सब्ज़ी वाले) द्वारा शहीद जीवनराम खसवां राजकीय विद्यालय,  #धनकोली को 16 ...
30/07/2026

हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ

भामाशाह श्री जाफर जी (सब्ज़ी वाले) द्वारा शहीद जीवनराम खसवां राजकीय विद्यालय, #धनकोली को 16 छत पंखे भेंट किए जाने पर विद्यालय परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
आपके इस प्रेरणादायी सहयोग से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएँ प्राप्त होंगी। आपका यह योगदान समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय उदाहरण है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु रहें। 🙏🙏🙏
– राजस्थान धनकोली इंडिया

28/07/2026

गर्मी से थोड़ी राहत एक अच्छी बारिश के इंतजार में धनकोलीवासी

विशेषज्ञ परामर्श शिविरदिनांक: 2 अगस्त (रविवार)समय: दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तकडॉ. राकेश कुमार ओलाDM (Cardiology)वरिष्ठ...
27/07/2026

विशेषज्ञ परामर्श शिविर
दिनांक: 2 अगस्त (रविवार)
समय: दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक
डॉ. राकेश कुमार ओला
DM (Cardiology)
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ
सुविधाएँ:
आधुनिक जांच सुविधाएँ
अनुभवी डॉक्टर
सर्वोत्तम देखभाल
पता:
विनायक हॉस्पिटल, शास्त्री मार्केट, कुचामन रोड, #धनकोली

कारगिल विजय दिवस की गौरवमयी वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और अक्षुण्ण राष्ट...
26/07/2026

कारगिल विजय दिवस की गौरवमयी वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और अक्षुण्ण राष्ट्रभक्ति को कोटिशः नमन!

माँ भारती की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देनेवाले सभी अमर शहीदोंके त्याग और पराक्रम को देशवासियोंका नमन!

जय हिंद!

 #धनकोली की पावन धरा के वीर सपूत, शहीद कमांडेंट जीवन राम जी को शत-शत नमन। 🇮🇳आपका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र सदैव याद रखेगा।...
24/07/2026

#धनकोली की पावन धरा के वीर सपूत, शहीद कमांडेंट जीवन राम जी को शत-शत नमन। 🇮🇳
आपका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र सदैव याद रखेगा। आप हमारे लिए साहस, कर्तव्य और देशभक्ति की अमिट प्रेरणा हैं।
जय हिन्द! वंदे मातरम्! 🙏🇮🇳

नजदीकी गांव पायली, सरदारपुरा और दाउदसर में एक ही रात चोरी की वारदात, क्षेत्र में दहशतरविवार देर रात नजदीकी गांव पायली, स...
20/07/2026

नजदीकी गांव पायली, सरदारपुरा और दाउदसर में एक ही रात चोरी की वारदात, क्षेत्र में दहशत

रविवार देर रात नजदीकी गांव पायली, सरदारपुरा और दाउदसर में चोरी की वारदातों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्राम पायली में चोरों ने बाबा रामदेव मंदिर और सती माता मंदिर को निशाना बनाया।

बाबा रामदेव मंदिर में दो दानपात्र (गल्ले) तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई तथा सात चांदी के छत्र भी चुरा लिए गए।

सती माता मंदिर में भी दो गल्ले तोड़े गए और दो सोने के डोरे तथा एक सोने की नथ चोरी कर ली गई।

वहीं सरदारपुरा और दाउदसर में भी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे आसपास के गांवों में चिंता का माहौल है।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई जब पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचे। इसके बाद तुरंत बरड़वा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Address

Bas Stand

341516

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhankoli, Rajasthan, India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share