
01/07/2025
आज सब डॉक्टर्स डे मना रहे हैं। तो सोचा हमारे भोपाल के एक ऐसे डॉ साहब से परिचय करवाया जाए जो वर्षों से मरीजों की सेवा कर रहे हैं। वैसे तो डॉ साहब किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्हें चिकित्सा सेवाओं के लिए, अपनी लेखनी के लिए देश भर में सब जानते हैं।
ये हैं हमारे डॉ Abrar Multani साहब। जो दवाओं से अधिक अपनी पॉजिटिव सोच और बातों से ही मरीज़ का आधा मर्ज सही कर देते हैं। डॉ साहब की खास वजह ये भी है कि वो गरीब पेशेंट का मुफ्त या फिर बहुत ही कम फीस में इलाज करते हैं। ऐसा करते हुए उन्हें सालों हो चुकी हैं। उनके क्लीनिक पर हर शुक्रवार फ्री चेकअप सेवा का दिन रहता है। भोपाल के कोह ए फिज़ा में उनका क्लीनिक है। जहां मरीज दूर दूर से अपने इलाज के लिए आते हैं और उन्हें बहुत फायदा भी मिलता है।
मैं खुद भी अक्सर उनके पास परामर्श के लिए जाता रहता हूं। वो हिजामा (कपिंग थेरेपी) भी करते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदामंद थेरेपी है। उनकी लिखी किताबों से भी बहुत से लोगों को फैज पहुंचता है। वह एक मोटिवेशनल राइटर भी हैं। उनका लिखा अपने दुखों को बहुत तेजी से हील करता है। उनकी मशहूर किताब (5 पिल्स डिप्रेशन और स्ट्रेस से मुक्ति के लिए) अमेजन पर उपलब्ध है। जिसने ये किताब पढ़ी है वो बताते हैं कि उन्हें इस किताब से बहुत फायदा मिला है। जिंदगी को देखने समझने का एक नया नजरिया मिला है। ऐसे समाजसेवी डॉक्टर्स को ही ये दिवस समर्पित हैं। हमारी तरफ से सभी डॉक्टर्स को जो मानव सेवा में लगे हैं बढ़ाई।